पेण्ड्रा-मरवाही

pendra-marwahi- news

  • नितिन राय ने कहा- अमन शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने से कांग्रेस होगी मजबूत …

    मरवाही के युवक कांग्रेस नेता नितिन राय ने गौरेला पेंड्रा मरवाही के युवक कांग्रेस का जिला अध्यक्ष अमन शर्मा को बनाये जाने पर कहा कि उनके जिला अध्यक्ष बनने से पूरे क्षेत्र में मजबूत होगी। इसके साथ ही नितिन राय ने अमन शर्मा को अपनी बधाई व शुभकामनाएं भी प्रेषित की है। नितिन राय ने कहा कि अमन शर्मा के युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने से युवक कांग्रेस को एक…

  • अमर अग्रवाल का कहना है, छत्तीसगढ़ सरकार हर मामले में विफल

    मरवाही। मरवाही विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी बनने के बाद पहली बार गौरेला पहुंचे अमर अग्रवाल एवँ भूपेंद्र सवन्नी आज यहां एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे अमर अग्रवाल बिलासपुर से विधानसभा चुनाव हारने के बाद निष्क्रिय थे। यहां अभी विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष बनने के बाद धरमलाल कौशिक का ही बोलबाला है। ऐसे में अमर अग्रवाल को मरवाही में…

  • अमन शर्मा बने युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

    पेंड्रा। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर अमन शर्मा की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस के सभी वर्ग के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस सेवादल में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पहले हो चुकी थी, अब युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। जिले में लगातार सक्रिय रहने वाले अमन शर्मा युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं को…

  • नियम विरुद्ध 135 वाहन चालकों पर जिले 7 दिन में की गई चालानी कार्यवाही

      पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटनाओं और उसमें होने वाली मृत्यु दर को रोकने के लिए तथा तेज गति व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुगम बनाने के लिए यातायात शाखा में निरीक्षक रैंक एवं अन्य कर्मचारियों की पदस्थापना किया गया है।  यातायात प्रभारी द्वारा जिले में विभिन्न जगहों में लोगों में यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश लगातार…

  • कोरोना महामारी का प्रकोप, हम सब मिलकर जीपीएम जिला को बचाएं : वीरेंद्र

    वीरेंद्र बघेल ने कहा कि कोरोना महामारी से पूरा विश्व परेशान है और अभी तक जीपीएम जिला इससे अछूता था पर अब इसका कहर अब जीपीएम जिले में भी चालू हो गया है। कोरोना वायरस एक ऐसा वायरस हैं जिसके संक्रमण से जुकाम, बुखार से लेकर सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। इस वायरस का संक्रमण दिसंबर में चीन के वुहान में शुरू हुआ था। डब्लूएचओ के…

  • मरवाही में कांग्रेस से ज्यादा कोरोना प्रवेश हो गया….

    कांग्रेस सरकार के स्वामिभक्त मंत्रियों ने वोट के चक्कर में मरवाही पेंड्रा और गौरेला के लाखों क्षेत्रवासियों की जान जोखिम में डाल दी है। स्वास्थ्य सुविधा दुरुस्त करने की जगह सरकारी पैसे से फिजिकल डिस्टन्सिंग की धज्जियाँ उड़ाते हुए टी-पार्टी (चाय पर चौपाल) और पंचायत सम्मेलन जैसे विशुद्ध रूप से राजनीतिक नौटंकीबाज़ी करते रहे जिसका ये नतीजा है कि मरवाही में ‘कांग्रेस प्रवेश’ से सौ गुना ज़्यादा ‘कोरोना प्रवेश’ का…

  • गौरेला-मरवाही में हुआ कोरोना ब्लास्ट … प्रशाशन व स्वस्थ्य विभाग हरकत में

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एकसाथ 24 घण्टे में 30 से अधिक मामले आने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कल ही गौरेला के टंगियामार में 15 कोरोना पॉज़िटिव केस,मरवाही में 6 तो गौरेला में 1 व पेंड्रा में मिले थे तो वही आज मरवाही के ग्राम परासी में 8 केस व निमधा में 2 केस की पुष्टि हुई है। मरवाही में एक साथ इतने केस आने से प्रशासन सहित आम नागरिक…

  • पेंड्रा में त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन संपन्न : घोषणाओं की लगी झड़ी

    कार्यक्रम में 3000 से अधिक जनप्रतिनधिगण हुए शामिल   भारतीय लोकतंत्र में पंचायती राज व्यवस्था को प्रमुख आधार स्तम्भ माना गया है। जिला, जनपद व ग्राम पंचायत इस त्रिस्तरीय पंचायत के माध्यम से सरकार के हर योजनाओं का क्रियान्वन होता है। जब तक इन तीनो में समन्वय न हो किसी राज्य अथवा ग्राम का विकास सम्भव नहीं होगा। सम्भवतः इसी उद्देश्य को लेकर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भी इस त्रिस्तरीय…

  • जिला पंचायत के कार्य व्हाट्सएप के माध्यम से होंगे स्वीकृत : अरुण सिंह

    गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में पेंड्रा पहुँचे। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि यहाँ के जनप्रतिनिधियों के कार्य व्हाट्सएप के माध्यम से ही स्वीकृत हो जाएंगे। इस बाबत जिला पंचायत सीईओ व एपीओ से भी चर्चा कर ली गई है। त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरुण ने कहा कि जिला पंचायत के कार्य अब व्हाट्सएप के माध्यम…

  • मरवाही क्षेत्र में भालुओं का आतंक,दो महिलाएं हुई फिर से शिकार …

    मरवाही क्षेत्र में भालू का आतंक कुछ ज्यादा ही हो गया है। आए दिन यहां भालू काटने की घटनाएं होते रहते हैं अभी कुछ दिन पूर्व ही कछार में एक किसान को भालू ने काट लिया था। इससे पूर्व कुछ महीने पहले ही मरवाही क्षेत्र में एक महिला को एक भालू ने नोच नोच कर मार डाला था वहीं कल धरहर और बरगवां में भी यही घटना फिर से दोहराया…

  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा- मरवाही में विकास की गंगा देखकर विपक्ष के पेट में दर्द …

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता चाय चौपाल की सफलता से गदगद हैं। उन्होंने कहा कि चाय चौपाल से मरवाही क्षेत्र के हजारों समस्याओं का निराकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल इस जिले में विकास की गंगा बहा रहे हैं और उनके इस विकास को विपक्ष पचा नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव विकास बनाम विनाश के नाम पर लड़ा जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज…

  • पंच-सरपंच सम्मेलन के बहाने मतदाताओं का नब्ज टटोलने आ रहे हैं सरकार के तीन कैबिनेट मंत्री

    पेंड्रा। मरवाही हमेशा से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक धूरी का केंद्र रहा है। मरवाही में अब जबकि उपचुनाव होना है तो ऐसे में एक बार फिर मरवाही सुर्खियों में है। ऐसे में हर राजनीतिक दल के बड़े बड़े नेताओं व सत्ताधारी दल के मंत्रियो का दौरा तो पहले से ही प्रारम्भ हो गया था। क्षेत्र में इन चुनावी दौरों के साथ ही विविध प्रकार के अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जा…

  • मनोज राय के जिला शिक्षा अधिकारी बनने से जिले में हर्ष, शिक्षकों ने दी बधाई …

    मरवाही । मनोज राय कल ही गौरेला पेंड्रा मरवाही के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी  बनाये गए हैं। इससे पहले वे समग्र शिक्षा मिशन में सहायक परियोजना अधिकारी के पद पर थे। श्री राय के जिला शिक्षा अधिकारी बनने से सभी शिक्षकों सहित अधिकारियों में हर्ष है। ज्ञात हो कि समग्र शिक्षा मिशन में कार्य करने के कारण मनोज राय के जिले के अधिकांश शिक्षकों के साथ उनके व्यक्तिगत संबध रहे…

  • चाय चौपाल के माध्यम से बने राशन कार्ड का वितरण अब घर-घर कर रहे हैं कांग्रेस नेता

    मरवाही। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में राजस्व एवं जिला प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल निर्देशानुसार जिले के तीनों जनपदों में आम जन के विभिन्न समस्याओं व मांगों को लेकर चाय चौपाल का आयोजन किया गया था। दावा है कि इस आयोजन में रिकार्ड 15 दिन में आए सभी आवेदनों का निराकरण भी कर दिया गया है। अब चाय चौपाल के इस द्वितीय चरण में प्रत्येक बूथों में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता जाकर…

  • डॉ शिव प्रताप ने कहा- ग्राम चिचगोहना को भी शामिल किया जाए मरवाही नगर पंचायत में ….

    मरवाही। भाजपा के जिला महामंत्री डॉ शिव प्रताप ने मांग की है कि ग्राम चिचगोहना को भी नगर पंचायत मरवाही में शामिल किया जाए। अभी हाल ही में सरकार ने मरवाही को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की है। राज्य सरकार द्वारा इसकी अधिसूचना भी लागू कर दी गई है। इसके साथ ही मरवाही नगर पंचायत में अब मरवाही के अलावा मरवाही से दोनों ओर से सटे लोहारी व कुम्हारी…

  • 14580 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण करे प्रदेश सरकार, कलेक्टर को एबीवीपी ने दिया ज्ञापन

    पेंड्रा। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में पदस्थापना में हो रहे अनावश्यक विलम्ब के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला पेंड्रा ने आज मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने कहा की प्रदेश में नियमित शिक्षकों की अवश्यकता लंबे समय से अनुभव की जाती रही है। शिक्षक भर्ती 2019 का विज्ञापन आने के पश्चात् आशा की एक किरण भी जगी थी, किंतु विज्ञापन के बाद 17 माह…

  • चाय चौपाल में दी आवेदन और सुशीला पाव का बन गया राशनकार्ड …

    पेंड्रा। जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के मंसानरूप मरवाही विधानसभा सहित पूरे जिले में चालू की गई चाय चौपाल की सफलता अब ग्रामीण क्षेत्रो में भी दिखने लगी है।अपनी वर्षो पुरानी समस्याओ के निराकरण होने के बाद ग्रामीण जनों के चेहरे में प्रसन्नता सहज ही देखने को मिल रही है। खबर मरवाही क्षेत्र के धुर आदिवासी गांव बेलझिरिया की है।जहां आज चाय चौपाल में आये आवेदनों के निराकरण सह…

  • भरत बने हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष…

    गौरेला। हिन्दू क्षत्रिय वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरुणेंद्र सिंह गहरवार, राष्ट्रीय सचिव विकास सिंह व प्रदेश संरक्षक राजेन्द्र सिंह गहरवार की सहमति व  छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सेंगर की अनुसंशा पर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रमुख नेता व सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह राजपूत को हिन्दू क्षत्रिय वाहनी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है। ज्ञात हो कि इस संगठन का कार्यकाल एक वर्ष…

  • डायल 112 में ही हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वास्थ्य, परिजनों ने माना पुलिस के प्रति आभार …

    मरवाही। कल रात लगभग 9.30 बजे डॉयल 112 मरवाही को मरवाही क्षेत्र के ही ग्राम-सलहेकोटा की प्रसव पीड़िता रामबाई पति-रामफल जाति-भैना उम्र-30 साल के प्रसव की सूचना मिली। सूचना मिलने पर मौके पर डायल 112 के कर्मचारी सल्हेकोटा पहुंची। प्रसव पीड़िता की स्थिति को गम्भीर देखते हुए डायल 112 की गाड़ी  परिजनों को साथ लेकर मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना हुआ ही था कि रास्ते में कुम्हारी के…

Back to top button