दुनिया

world news

  • महंगाई और युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, मिलान में आगजनी-तोड़फोड़; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    रोम  इटली में मिलान की सड़कों पर जगह-जगह हिंसा देखने को मिली. मांगों को लेकर शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान कई जगह हिंसा देखने को मिली. चेहरे ढके हुए कुछ प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान लूट लिए. एक सुपरमार्केट के बाहर भी काफी हंगामा हुआ. कुछ प्रदर्शनकारियों ने पहले वहां मौजूद कर्मचारी की ओर सामान फेंका, फिर टूटी खिड़की से अंदर घुस गए. इसके बाद वे वहां से…

  • फ्रांस में लूटपाट और हिंसा पर सख्त मैक्रों, गृह मंत्री से बोले- हालात पर काबू पाएं

    पेरिस  फ्रांस में विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा, आगजनी और लूटपाट ने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. सुरक्षा व्यवस्था में चूक को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. इस बीच गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने इस्तीफे की पेशकश की, लेकिन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे ठुकरा दिया. मैक्रों ने गृह मंत्री से लूटपाट और प्रदर्शन रोकने के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा. साथ ही, हिंसा को रोकने में…

  • मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, अमेरिकी नागरिकों को 11 देशों में सतर्क रहने की सलाह

    दुबई  मिडिल ईस्ट में आखिर क्या होने वाला है? अमेरिका ने क्षेत्र के 11 अरब देशों और इलाकों में अपने नागरिकों के लिए सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है. जारी चेतावनियों में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, ओमान, कतर, इराक, लेबनान, यमन और इजरायल शामिल हैं. अमेरिकी मिशनों ने नागरिकों को सतर्क रहने और अचानक बदलते हालात के लिए तैयार रहने को कहा है।  अमेरिका ने चेतावनी…

  • H-1B वीजा विवाद पर जेडी वेंस का स्पष्टीकरण, बोले- निशाने पर विदेशी कर्मचारी नहीं, कंपनियां थीं

     वाशिंगटन  अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्वीकार किया है कि H-1B वीजा पर काम करने वाले विदेशी पेशेवरों को बंधुआ मजदूर कहना उनके शब्दों का एक गलत चुनाव था। भारत सरकार और विदेश मंत्रालय द्वारा इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक और औपनिवेशिक विरासत की याद दिलाने वाले बताए जाने के बाद वेंस का यह स्पष्टीकरण सामने आया है। शनिवार को CBS न्यूज के एक टाउन हॉल में बोलते हुए वेंस…

  • अफ्रीका में बढ़ा युद्ध का खतरा, इथियोपिया ने इरिट्रिया पर लगाया घुसपैठ का आरोप

    अदीस अबाबा अफ्रीका के दो देश युद्ध के कगार पर हैं। इन देशों में जुबानी जंग चरम पर है। दोनों देशों की सेनाओं ने भी सीमा पर डेरा डाल दिया है। भारी हथियारों की तैनाती की गई है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इन दोनों देशों में कभी भी युद्ध शुरू हो सकता है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि अगर यह युद्ध शुरू होता…

  • दुनिया के 8 देशों में सड़कों पर उतरी जनता, कहीं महंगाई तो कहीं शिक्षा बजट में कटौती के खिलाफ प्रदर्शन

    नई दिल्ली आज के समय में दुनिया के कई देशों में असंतोष और गुस्से का एक नया दौर देखने को मिल रहा है. भारत से लेकर यूरोप और अमेरिका तक, जगह-जगह बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई है. फ्रांस, इटली,और अल्बानिया से लेकर अर्जेंटीना और तुर्किये तक, लोग महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रहे…

  • तालिबान की चौकी और बेस कैंप पर पाकिस्तान का हमला, सीमा पर बढ़ा तनाव

    काबुल पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हुई गोलीबारी में अफगान सुरक्षा बलों (तालिबान) के कई जवानों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र में हुई घटनाओं के जवाब में की गई। समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर अफगान बलों की ओर से की गई…

  • रूसी तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ का खतरा, मार्को रूबियो बोले- रातोंरात निर्भरता खत्म करना मुश्किल

    वाशिंगटन अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने और अन्य देशों पर भारी टैरिफ थोपने से पहले 60 दिनों का समय लेकर इसके वैश्विक और अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर का अध्ययन करना चाहते हैं। उज्बेकिस्तान और भारत यात्रा पर रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में रुबियो ने कहा कि भारत जैसे अहम साझेदार देश के…

  • पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में रामलीला मंदिर पर लगा ताला, हिंदू समुदाय ने जताया विरोध

    खैबर पख्तूनख्वा पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित डेरा इस्माइल खान के रहीम बाजार में स्थित ऐतिहासिक 'राम लीला मंदिर' को स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को ताला लगाकर पूरी तरह सील कर दिया है। मंदिर की ऐतिहासिक इमारत को ध्वस्त कर वहां कमर्शियल प्लाजा बनाने की कथित साजिश के सामने आने के बाद नागरिक समाज और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के कड़े विरोध के बाद प्रशासन को यह कदम उठाना पड़ा…

  • ईरान के नए रक्षा मंत्री की अमेरिका को ललकार, बोले- हमला किया तो अंजाम होगा खतरनाक

    तेहरान ईरान ने लंबे अरसे के बाद नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया है। ईरान की संसद ने मेहराद अखलाकी केटाब्ची को रविवार को यह पद सौंपा। इस तरह से आठ महीने बाद ईरान को नया रक्षा मंत्री मिला है। मेहराद ने भी ईरान के नए रक्षा मंत्री का पद संभालते ही अमेरिका को ललकार दिया है। मेहराद ने कहा कि अगर अमेरिकी दुश्मनों ने कुछ भी गलत किया तो उनकी…

  • भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान का बड़ा फैसला, भारतीय और सैन्य विमानों की उड़ानों पर रोक बढ़ी

    इस्लामाबाद पाकिस्तान ने भारत में पंजीकृत और भारतीय एयरलाइनों के विमानों को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर लगी रोक को एक महीने के लिए और बढ़ा दिया है। अब यह प्रतिबंध 24 नवंबर 2026 तक लागू रहेगा। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (PAA) ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस फैसले की जानकारी दी। अथॉरिटी के अनुसार, यह रोक सिर्फ आम यात्री विमानों पर ही नहीं,…

  • फ्रांस में हिंसा के बीच ट्रंप की टिप्पणी चर्चा में, ‘चलो फ्रांस चलते हैं’ कहकर कसा तंज

    पेरिस फ्रांस में बढ़ती महंगाई, जीवन-यापन के खर्च और सरकारी नीतियों के खिलाफ जारी राष्ट्रव्यापी छात्र और ट्रेड यूनियन आंदोलनों के शनिवार और रविवार (17-18 अक्टूबर 2026) को भीषण हिंसा, लूटपाट और आगजनी में बदलने के बाद अमेरिकी शीर्ष नेतृत्व की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के बिगड़ते हालात पर व्यंग्य और तंज कसते हुए मजाक उड़ाया। वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इस…

  • फ्रांस में दंगों पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति की टिप्पणी, वेस्टर्न लिबरल्स की नीतियों पर उठाए सवाल

    वाशिंगटन अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के लिए वेस्टर्न लिबरल्स की इमिग्रेशन और डाइवर्सिटी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने देश से इस पागलपन को रोकने की अपील की, क्योंकि बड़े पैमाने पर अशांति के बीच लूटपाट करने वालों ने लग्जरी स्टोर और सार्वजनिक इमारतों को निशाना बनाया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट में, वेंस ने वेस्टर्न सरकारों पर आरोप लगाया कि डाइवर्सिटी…

  • फ्रांस में महंगाई के खिलाफ दंगे, 143 साल पुरानी इमारत आग में जलकर खाक

    पेरिस फ्रांस में बढ़ती महंगाई, जीवन-यापन के भारी खर्च और सरकारी कटौती के खिलाफ जारी छात्रों और ट्रेड यूनियनों का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी हिंसक दंगे और लूटपाट में बदल गया है। शनिवार और रविवार के दौरान पेरिस, बोरदो, ल्योन और मार्सैई सहित फ्रांस के प्रमुख शहरों में 5.5 लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे, जिनमें से केवल पेरिस में ही 1,10,000 लोग जमा हुए। आंदोलन के उग्र होने के…

  • जलवायु परिवर्तन का असर! स्लोवेनिया का आखिरी ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा, बचाने की कोशिशें नाकाम

     ल्युब्ल्याना यूरोप के देश स्लोवेनिया में गर्मी बढ़ने और कम बर्फबारी के कारण ग्लेशियर तेजी से पिघल रहे हैं. देश के सबसे ऊंचे पहाड़ माउंट ट्रिग्लाव पर मौजूद ग्लेशियर की बर्फ पूरी तरह गायब हो चुकी है. अब स्कूटा ग्लेशियर ही देश का आखिरी ग्लेशियर बचा है. लेकिन यह भी तेजी से पिघल रहा है. इसे बचाने के लिए बर्फ के ऊपर कंकर  और छोटे पत्थर होने के बाद भी…

  • सऊदी अरब के हवाई अड्डे पर हूतियों के बार-बार हमले, एक्सपर्ट ने दी लंबी लड़ाई की चेतावनी

    सना   के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हाल के हफ्तों में अपनी सैन्य क्षमताओं का प्रदर्शन किया है. उन्होंने सऊदी अरब के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों किलोमीटर दूर से बार-बार हमले किए हैं. साथ ही यमन के अंदर एक महत्वपूर्ण शिपिंग मार्ग के पास क्षेत्र पर कब्जा भी किया है। पिछले एक दशक में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, ब्रिटेन और इजरायल ने इन विद्रोहियों पर कई हवाई…

  • रूस पर प्रतिबंधों से पीछे हटे ट्रंप? भारत-चीन को कैसे मिल सकती है राहत

    मॉस्को  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया फैसलों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर वॉशिंगटन की नीति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक तरफ ट्रंप रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रूसी डीजल के निर्यात को अनुमति देने, रूस पर कुछ प्रतिबंधों में छूट देने और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की आलोचना करने से दोनों सहयोगियों के बीच तनाव बढ़ा है.…

  • दो ऑस्ट्रेलियाई भाइयों और अमेरिकी दोस्त की हत्या, तीन दोषियों को 158 साल की सजा

    मैक्सिको मैक्सिको में दो ऑस्ट्रेलियाई भाइयों और उनके अमेरिकी दोस्त की हत्या के मामले में तीन दोषियों को 158 साल और नौ महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. बाजा कैलिफोर्निया के तटीय शहर एनसेनाडा की अदालत ने तीनों को हत्या, हिंसा के साथ लूट और हिंसा के साथ वाहन चोरी का दोषी माना है।  यह मामला ऑस्ट्रेलिया के कैलम रॉबिन्सन और जेक रॉबिन्सन और उनके अमेरिकी दोस्त कार्टर…

  • बलोचिस्तान में भूकंप के तेज झटके, आसपास के इलाकों में भी महसूस हुई हलचल

     खुजदार 17 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10:06-10:07 बजे पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रांत में खुजदार शहर से लगभग 48 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. कुछ एजेंसियों ने इसे 5.6 से 5.9 के बीच बताया है. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह भूकंप बहुत उथला था- सिर्फ 10 किलोमीटर गहराई पर. उथले भूकंप समान तीव्रता वाले गहरे भूकंपों की तुलना में सतह पर कहीं…

  • जेलेंस्की की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अजीब घटना, बदबू से रिपोर्टर्स का बुरा हाल

    कीव  यूरोपीय काउंसिल के प्रेस ब्रीफिंग रूम में माहौल तब अचानक असहज हो गया, जब यूक्रेन के प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की की कवरेज के लिए डटे पत्रकारों का सामना  एक अजीब दुर्गंध से हो गया। यहां जेलेंस्की का इंतजार कर रहे रिपोर्टर्स को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि पत्रकार 'फेटिड फार्टर' यानी बहुत ज्यादा बदबूदार गैस छोड़ने वाले एक रहस्यमयी शख्स से बेहद परेशान रहे। …

Back to top button