छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

भाजपा पदाधिकारी भगवनिया बाई मरवाही उपचुनाव में निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में तो नहीं हैं ? सोशल मीडिया में पोस्टर वायरल

मरवाही। विधानसभा उपचुनाव के मरवाही उत्तर मण्डल के ग्राम चंगेरी की पूर्व सरपंच भगवनिया बाई ने दनिर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी हैं। इसके लिए वे अपना प्रचार-प्रसार कल से चालू कर दी हैं। खबर मरवाही की है और भाजपा को परेशान करने वाला है। जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के उत्तर मंडल के ग्राम चंगेरी के पूर्व महिला सरपंच भगवनिया उरेती निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतर गई हैं।

ज्ञात हो कि भगवानीय बाई वर्तमान में भाजपा पदाधिकारी हैं और भाजपा की कर्मठ कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए दावेदारी कर प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया। प्रचार के बहाने अपने आदिवासी समाज से वोट की तलाश प्रारंभ कर दी है। भगवानिया ने बताया कि कांग्रेस के लोग सिर्फ लुभावने वायदे कर रहे हैं, समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के 15 साल सरकार रहने के बावजूद भी मरवाही क्षेत्र में किसी प्रकार का विकास दिखाई नहीं दे रहा है। भगवानीय बाई ने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने से लगातार जनता कांग्रेस के विधायक मरवाही को ध्यान नहीं दिया। मरवाही के विधायक अकसर रायपुर में ही रहते थे। जिसके कारण मरवाही के विकास गति धीमी हो गई।

भगवनिया बाई का कहना है कि मरवाही के गांव- गरीब- जनता के मंसानरूप उनकी समस्याओं के निराकरण करने के उद्देश्य से वह अपनी प्रबल दावेदारी मजबूत कर विजय होने के प्रयास से मैदान में प्रचार प्रसार प्रारंभ कर दी है।

Back to top button