छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

भरत सिंह की अगुवाई में 2 सौ लोगों ने ली कांग्रेस सेवादल की सदस्यता ….

मरवाही। मटियाडाड ब्लॉक मरवाही में आज 200 महिला-पुरूषों ने कांग्रेस सेवा दल की प्राथमिक सदस्यता ली। मटियाडाड में कांग्रेस सेवा दल के द्वारा क्रांति यात्रा दिवस पर सेवादल के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत के द्वारा यह ध्वजा रोहण किया गया।

जिसमें उन्होंने कांग्रेस के क्रांति दिवस पर भारत को आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों को नमन किया और उन्ही की याद में यह क्रांति दिवस भी मनाया।

भरत सिंह राजपूत ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास खून से भरा है और भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि सेवादल के माध्यम से हम उन्हीं खून को जगाने का प्रयास कर रहे हैं और लोग हमसे अधिक से अधिक जुड़ रहे हैं।

इस कार्य क्रम में भरत सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष ग्रामीण, प्रदेश सचिव रतन गुप्ता, सुरेश भठ्ठजिला अध्यक्ष शहर, राजेंद्र श्रीवाश सचिव, लवकेश साहू ब्लॉक अध्यक्ष, जिला सचिव सिकंदर मटियाडाँड़ के सरपंच-पंच और बडी सख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Back to top button