देश
Region
-
पटना से दरभंगा तक एयरपोर्ट विस्तार की तैयारी, बिहार में बदलेगी हवाई कनेक्टिविटी
पटना बिहार में आने वाले तीन से चार वर्षों में हवाई सफर की तस्वीर पूरी तरह बदलने की तैयारी है। राज्य में हवाई कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देने के लिए सात नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके साथ ही नौ जिलों में हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव है। पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया जैसे प्रमुख एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जा रहा है। इस पूरी…
-
सलामी के रुपये गिनने में चूका दूल्हा, नाराज दुल्हन ने ससुराल जाने से किया मना
मढ़ौरा बिहार के सारण में शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दूल्हे को खाली हाथ घट लौटना पड़ा। सात फेरे लिए जा चुके थे और दुल्हन की मांग में सिंदूर भी सज चुका था। सुबह विदाई की तैयारी थी, लेकिन विदाई (सलामी) के वक्त मिले रुपये गिनने के दौरान दूल्हे से हुई बार-बार की चूक ने ऐसा विवाद खड़ा किया कि दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने…
-
जीआई टैग वाले केसरिया कलाकंद और सोहराय पेंटिंग ने खींचा लोगों का ध्यान
रांची खेल गांव कॉम्प्लेक्स। आम तौर पर शांत और सुकून भरी यह जगह फिलहाल लोगों के आकर्षण का सबब बनी हुई है। यहां झारखंड का स्थापना दिवस समारोह जो हो रहा है। विशाल मंडप में प्रदेश के सभी जिलों का स्टाल है। उनमें जाएंगे तो उस जिला की किसी न किसी खासियसत से जरूर अवगत हो जाएंगे। प्रवेश द्वार पर ही कोडरमा का स्टाल है जिसमें जीआइ टैग हासिल कर…
-
ठंड के साथ पटना के बाजारों में बढ़ी रौनक, कश्मीरी शॉल और स्टाइलिश स्वेटर की बहार
पटना ठंड ने शहर में दस्तक दे दी है। इसी के साथ शहर के बाजारों में भी सर्दियों के फैशन का रंग चढ़ने लगा है। बुद्ध मार्ग स्थित कश्मीरी वूलन मेला हो या हाईकोर्ट मजार परिसर में सजा तिब्बती वूलन मेला, दोनों जगह गर्म कपड़ों की नई-नई विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है। महिलाएं अपने लिए स्टाइलिश शाॅल, स्वेटर, कार्डिगन और गर्म सूट तलाश रही हैं तो पुरुष जैकेट,…
-
बिहार के श्रमिकों को मिलेगा रोजगार का नया रास्ता, 50 लाख लोगों का होगा पंजीकरण
पटना राज्य में असंगठित क्षेत्र के 50 लाख श्रमिकों का आधार आधारित डाटा बैंक बनेगा। इस डाटा को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से शेयर किया जाएगा। ताकि सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं का पूरा लाभ उन निबंधित श्रमिकों तक पहुंचाया जा सके। प्रत्येक श्रमिक का ब्योरा में अकुशल, कुशल व अतिकुशल श्रमिक के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही, प्रवासी श्रमिकों का भी ब्योरा संग्रह किया जाएगा। अभी…
-
महिला आरक्षण पर प्रतिबद्धता दोहराई, परिसीमन को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा बयान
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। पीएम मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र की NDA सरकार महिलाओं को आरक्षण देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम का ये बयान ऐसे समय आया जब सरकार 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद के…
-
बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ीं, पानी के सैंपल में बैक्टीरिया मिलने पर दोबारा कार्रवाई की तैयारी
नई दिल्ली पश्चिम बंगाल में तैयार किए गए पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक बैच की गुणवत्ता को लेकर अलग-अलग लैब के नतीजों में विरोधाभास सामने आने के बाद, बिस्लेरी इंटरनेशनल ने भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से इन जांचों की समीक्षा करने की मांग की है। जलपाईगुड़ी में बिसलेरी के पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है। इसके बाद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने…
-
परिसीमन से झारखंड का बदलेगा सियासी नक्शा, विधानसभा सीटें 122 तक पहुंचने का अनुमान
रांची देश में नया परिसीमन लागू होने पर झारखंड में लोकसभा की सात और विधानसभा की 41 सीटें बढ़ सकती हैं. इससे राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या 14 से बढ़कर 21 और विधानसभा सीटों की संख्या 81 से बढ़कर 121 या 122 हो सकती है. हालांकि, फिलहाल लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को ही केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली है. इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं…
-
तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम की धूम, पहाड़ी पर दीप जलते ही हुई आतिशबाजी
चेन्नई तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित 'दीपथून' स्तंभ पर पारंपरिक 'कार्तिगई दीपम' प्रज्वलित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आज शनिवार, 28 नवंबर की शाम 5 बजे ये दीपक जलाया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होने वाली इस रस्म के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पहाड़ी पर दीपम जलाने के कार्यक्रम में सिर्फ 50 श्रद्धालुओं को जाने की इजाजत दी गई है.…
-
निलंबित कर्मचारी की लॉगिन आईडी से बदल रहा था आधार रिकॉर्ड, आरोपी गिरफ्तार
पटना आधार कार्ड में नाम, पता और दूसरी व्यक्तिगत जानकारियों में बदलाव कराने के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का पटना में खुलासा हुआ है। साइबर थाना की पुलिस ने इस मामले में झारखंड के रांची जीपीओ स्थित अपर बाजार निवासी चितरंजन कुमार पांडेय को गिरफ्तार किया है। आरोपित कथित तौर पर निलंबित आधार सेंटर के एक कर्मचारी की लागिन आइडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लोगों के आधार रिकार्ड…
-
मोदी सरकार को मिला DMK का साथ, परिसीमन विधेयक पर स्टालिन की पार्टी ने किया समर्थन
नई दिल्ली परिसीमन बिल की लड़ाई में मोदी सरकार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 22 सांसदों वाली पार्टी डीएमके ने परिसीमन बिल पर मोदी सरकार का समर्थन दे दिया है. सूत्रों का कहना है कि एमके स्टालिन की डीएमके यानी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने आज यानी शनिवार को एक अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया. 30 नवंबर को सरकार ने लोकसभा का विशेष सत्र बुलाया है. उस…
-
पश्चिम बंगाल में 20 हजार लोगों को रोजगार देगी कल्याणेश्वरी परियोजना, 7000 करोड़ राजस्व का अनुमान
धनबाद बीसीसीएल की प्रस्तावित कल्याणेश्वरी परियोजना को धरातल पर उतारने की दिशा में पश्चिम बंगाल सरकार ने पहल तेज कर दी है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को दुर्गापुर स्थित सृजनी आडिटोरियम में बीसीसीएल व ईसीएल सीएमडी के साथ हुई उच्चस्तरीय प्रशासनिक समीक्षा बैठक में परियोजना की राह में आने वाली जमीन और पुनर्वास संबंधी अड़चनों को दूर करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज…
-
परिसीमन के बाद मुंगेर का होगा पुनर्गठन, बाढ़ को फिर मिल सकती है लोकसभा सीट
लखीसराय लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि के केंद्र सरकार के प्रस्ताव से बिहार के संसदीय क्षेत्रों का भी भूगोल बदलने की संभावना है। लोकसभा की 40 सीटें बढ़कर 60 हो जाएंगी। यदि महिला आरक्षण बिल पास हो गया तो 20 सीटें उनके लिए आरक्षित हो जाएगी। इसका बड़ा असर मुंगेर लोकसभा क्षेत्र पर पड़ सकता है। वर्तमान में मुंगेर संसदीय क्षेत्र तीन जिलों के छह विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर…
-
नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा में बनेंगे नए औद्योगिक क्षेत्र, सरकार खर्च करेगी 706 करोड़ रुपये
पटना बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और नए उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नालंदा, समस्तीपुर और शेखपुरा में तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए कुल 1,294.37 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं पर 706.52 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार की ओर से बताया गया कि नालंदा में…
-
बिहार सरकार का शहरी विकास पर बड़ा दांव, 19 नगर निगमों को मिलेंगे 575 करोड़ रुपये
पटना राज्य के नगर निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और शहरी विकास की योजनाओं को गति देने के लिए सरकार ने 1492.84 करोड़ रुपये खर्च करने की स्वीकृति दी है। यह राशि सप्तम राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उपलब्ध कराई गई है। इसके तहत राज्य के सभी 264 कार्यरत नगर निकायों को सहायक अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा नगर विकास…
-
बंद चीनी मिलें चालू करने की पहल तेज, गन्ने का रकबा बढ़ाकर किसानों की आमदनी बढ़ाएगी सरकार
पटना सरकार ने गन्ने की खेती का रकबा बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को प्रोत्साहित करने की पहल तेज कर दी है। बिहार में करीब पांच लाख एकड़ में गन्ने की खेती होती है। वर्तमान में लगभग 40 बीज उत्पादक किसानों को प्रतिवर्ष करीब दो करोड़ पौधे तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बामेती परिसर में गन्ना बीज उत्पादन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई।…
-
जगन्नाथ मंदिर के खजाने का 48 साल बाद खुला राज, रत्न भंडार में मिले बेशकीमती हीरे-जवाहरात
पुरी ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ का मंदिर है. 12वीं सदी का यह मंदिर आस्था का केंद्र तो है ही, अपने भीतर इतिहास की कई परतें भी समेटे हुए है. इन्हीं परतों में एक है मंदिर का रत्न भंडार. ऐसा खजाना, जिसमें सोने-चांदी के आभूषणों के साथ हीरे, नीलम, मोती और माणिक जैसे कीमती रत्न रखे हैं। अब सोचिए, इन आभूषणों की गिनती करनी हो तो कितना वक्त लगेगा?…
-
8th Pay Commission: पेंशनर्स ने पीएम मोदी के सामने रखीं 11 मांगें, पूरी हुईं तो बढ़ेगी पेंशन
नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स ने केंद्र सरकार के सामने अपनी मांगे रखी हैं. पेंशनर्स संगठनों ने पीएम मोदी को एक पत्र भेजा है और मांग की है कि उन्हें पेंशन में कम से कम 20 फीसदी की अंतरिम राहत दी जाए. साथ ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और 8वें वेतन आयोग के दायरे में 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर्ड हुए कर्मचारियों को भी शामिल…
-
रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, कोहरे के चलते बिहार की 20 ट्रेनें कैंसिल, 26 का परिचालन प्रभावित
पटना सर्दी का मौसम अपना प्रभाव दिखा रहा है। सर्दी और कोहरे में इजाफा हो रहा है। इस बीच कोहरे के कारण एक दिसंबर से 28 फरवरी तक 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 26 के फेरे घटेंगे। पूर्व मध्य रेलवे (पूमरे), हाजीपुर ने रेल परिचालन सुरक्षित और सुचारू बनाए रखने के लिए यह बदलाव किए हैं। इससे बिहार आने और बिहार से जाने वाले यात्रियों पर प्रभाव पड़ने वाला है…
-
परिसीमन विधेयक पर शरद पवार की पार्टी का समर्थन, सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया रुख
मुंबई शरद पवार की एनसीपी (एसपी) संसद में आने जा रहे डिलिमिटेशन बिल पर मोदी सरकार का सपोर्ट करने जा रही है। यह दावा पार्टी के सांसद जितेंद्र आव्हाड ने शरद पवार से अस्पताल में मुलाकात करने के बाद किया है। हालांकि, इसके बाद, शरद पवार की बेटी और एनसीपी-एसपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सफाई पेश की। सुप्रिया ने कहा कि बिल का ड्राफ्ट पढ़े बिना कोई फैसला…