छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने कहा- रतपुर नगर पलिका के अध्यक्ष को षड़यंत्र के तहत फंसाया गया ….

गौरेला। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल ने एक बयान जारी कर कहा कि रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष रात्रे की गिरफ्तारी को राजनैतिक षड्यंत्र कहा है। उन्होंने रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष की गिरफ्तारी का पुरजोर विरोध किया है।

ज्ञात हो कि दो दिन पहले की रात रतनपुर के नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे को चावल के हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी को षड्यंत्र बताते हुए कहा है कि कोटा विधानसभा के चारोँ नगर पंचायत में भाजपा के अध्यक्ष बन जाने से सरकार घबरायी हुई है।

Back to top button