
भरत राजपूत के सेवादल अध्यक्ष बनने से आई सक्रियता, गांवों में गठन में जोर
मरवाही। कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत इन दिनों अपनी टीम के साथ विभिन्न ग्रामों में निरंतर दौरा कर अपने सेवा दल का विस्तार व लोगों को सेवादल के साथ जोड़ने का कार्य भी बख़ूबी कर रहे हैं।

भरत राजपूत कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों से अधिक गांवो का दौरा कर अपने सेवा दल के निरंतर विस्तार कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए हैं। उनके नेतृत्व में गौरेला ब्लॉक के बस्तिबगरा, जोगीसार, लमना, पूटा, बेलपत, खोडरी, नेवरी, नवापारा सहित कई गांवों वहीं पेंड्रा ब्लॉक के कुदरी, कोटमी, दमदम, आमारू, खरडी, पडरिया व मरवाही ब्लॉक के मरवाही, परासी, चंगेरी, लोहारी, चनान्डोगरी, तेन्दुमूड़ा, टिकठी, बरौर, उसाड़, बेलझिरिया, करगी, दानिकुंडी, मटियाडाँड़ सहित अनेक गांवों में दौरा व जनसम्पर्क कर आमजन को कांग्रेस सेवादल से जोड़ा जा रहा है।
सेवादल के जिला अध्यक्ष भरत राजपूत ने कहा कि अभी तक कांग्रेस सेवादल की ओर से 1000 से अधिक निष्ठावान लोगों को कांग्रेस सेवादल का सक्रीय सदस्य बनाया जा चुका है। भरत सिंह राजपूत ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस सेवादल के जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकरणी के साथ ही साथ कांग्रेस सेवादल की महिला कार्यकरणी का भी विस्तार व गठन जिला व ब्लाकों में किया जा रहा है।
सेवादल के इस जनसम्पर्क अभियान में जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष भरत सिंह राजपूत के साथ जिला सेवादल के शहर अध्यक्ष शुरेस भट्ट, प्रदेश सचिव रतन केशरवानी, राजेन्द्र श्रीवास, महिला पदाधिकारी राधा यादव व अन्य सेवादल की महिलाएं व कार्यकर्ता कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने में लगे हैं। जनसम्पर्क के दौरान लोगों की समस्याओं का भी यथासम्भव निराकरण का प्रयास भी किया जाता है।















