पेण्ड्रा-मरवाही
pendra-marwahi- news
-
मरवाही अंतर्गत परासी गांव में नलजल योजना महीनों से बंद, कर्फ्यू के बीच पानी के लिए भटक रहे लोग
अगर वहां ये स्थिति है तो बाकी गांव का क्या हाल होता होगा ?? अलबत्ता आरोप है कि इसकी शिकायत पंचायत सचिव से लेकर जनपद पंचायत मरवाही के अधिकारियों तक की गई है पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
-
ग्राम पंचायतों में आवश्यकता वाले परिवारों के लिए राशन की व्यवस्था करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
सब्जी या अन्य अनुशांगिक खाद्य पदार्थों की आवश्यकता पड़े तो मूलभूत मद की राशि अथवा 14वें वित्त की राशि का सामाजिक निगमित दायित्व से जरूरतमंद परिवारों के लिए राशि (चावल, दाल, सब्जी) आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अति आवश्यक समय पर ऐसे परिवारों को निःशुल्क चावल, दाल, सब्जी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू…
-
टोटल लाकडाउन के दौरान जरूरतमंदों के लिए नगर पंचायत पेंड्रा में की जा रही भोजन की व्यवस्था
वहीं नगर पंचायत तथा सेवादाता सभी सदस्यों ने अपील की है कि लोग अपने घर में रहें सुरक्षित रहें और सहयोग करें। इस दाल-भात केंद्र में भोजन सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद तथा नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित अन्य समाज सेवियों ने अपनी सेवाएं दीं।
-
-
-
गांव में बढ़ी जागरुकता, लोहारी को किया लाकडाउन
वहीं गांव में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सीपी साहू गांव में लोगों की लगातार सेवा कर रहे हैं। साथ ही शिक्षक कादिर मालिक भी लोगों का भरपूर सहयोग कर रहे हैं।
-
पेंड्रा नगर पंचायत के पार्षदों ने एक माह का वेतन दिया मुख्यमंत्री सहायता कोष में
पार्षद सरदार इकबाल सिंह, पार्षद व उपाध्यक्ष पंकज तिवारी, पार्षद रामेश साहू, वरिष्ठ पार्षद जयदत्त तिवारी, वरिष्ठ पार्षद शाहिद राइन, पार्षद मैकू भरिया, पार्षद कपिल करेलिया आदि ने कोरोना से लड़ने और लोगों को राहत देने अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की।
-
बगरार सरपंच ने किया गांव को लॉक डाउन
इसके साथ ही उन्होंने गांव में पलायन से आ रहे मजदूरों की अलग से आधतन रजिस्टर भी बनवाई है और स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार उन्हें होमक्वाइन्टर कराया जा रहा है। इसके साथ ही गांवों में घूमने, एक जगह इकट्ठा रहने की भी पूर्णतः मनाही है।
-
कलेक्टर शिखा राजपूत ने होम आइसोलेशन की हिदायत नहीं मानने पर दिए एफआईआर के निर्देश
कलेक्टर ने कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभाव को रोकने हेतु शासन द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने होम आइसोलेशन संबंधी शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने होम आइसोलेशन के संबंध में ग्रामीणों को भी जानकारी दी और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
-
मास्क उपयोग के संबंध में मार्गदर्शी सिद्धांतों का पालन करने कलेक्टर शिखा राजपूत ने की अपील
उपयोग किए गए मास्क को सामान्य ब्लीचिंग पावडर के 5 प्रतिशत घोल या 1 प्रतिशत हाइपोक्लोराइट घोल से अच्छे तरह से डिसइन्फेक्ट करने के बाद मास्क को जला कर या गहरे गड्ढे में मिट्टी से दबा कर डिस्पोज करें।
-
जेसीसी के प्रवक्ता वीरेन्द्र बघेल ने कहा- दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों का किया जाए हेल्थ चेकअप
दूसरा मरवाही में मास्क, सेनेटाइजर वगैरह नहीं मिल रहा है। जिसकी व्यवस्था किया जाना बहुत जरूरी है। छोटे जगहों, गांव आदि में लोग एकसाथ कार्य कर रहे हैं। इनमें ध्यान देना बहुत जरूरी है। क्योंकि कोरना वायरस संक्रमक बीमारी है। इन छोटी-छोटी चीजों से हम सब को बचाव करना बहुत जरूरी है।
-
कोरोना से डरे नहीं पर सजग रहें, लायनेस क्लब की जिला सचिव शिल्पा जैन की अपील
उन्होंने कहा कि इसके रोकथाम की दिशा में प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर शिखा राजपूत, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार और जिले का स्वास्थ्य अमला सहित प्रशासन के सभी लोग आमलोगों को जागरूक करने में लगे हैं। इनके सभी निर्देशों का पालन कर सहयोग करने की जरूरत है। जिससे इस बीमारी का बचाव किया जा सके।
-
डीएम शिखा राजपूत ने की जिले की सीमाओं को सील, विस्तृत आदेश जारी
New Doc 2020-03-24 10.24.06New Doc 2020-03-24 10.24.06New Doc 2020-03-24 10.24.06New Doc 2020-03-24 10.24.06New Doc 2020-03-24 10.24.06 जिले की सभी परिवहन सेवाएं निजी बस, टैक्सी, आटो रिक्शा आदि बंद हैं। केवल इमरजेंसी सेवाओं के लिए वाहनों की अनुमति दी जा रही है। आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर सभी व्यवसाय बंद रहेंगे। निर्माण कार्यों को भी तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा रहा है। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन के स्थल भी बंद रहेंगे।
-
जब कप्तान को खुद उतरना पड़ा मोर्चे पर
गौरेला (आशुतोष दुबे)। जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही वैश्विक आपातकाल से निपटने को हर संभव प्रयास में जुटा प्रशासन, लगातार घर से न निकलने की जा रही अपील। पूरे विश्व में फैल रहे कोरोना वायरस महामारी जो वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी है उससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास शासन-प्रशासन द्वारा निरंतर किया जा रहा है। लोगों से अपील कर कोरोना नामक बीमारी की गंभीरता को समझने और हर…
-
कोरोना वायरस से निपटने विकासखंड स्तरीय दल गठित
मरवाही विकासखंड स्तरीय दल में नायब तहदीलदार मरवाही सुनील अग्रवाल, परिक्षेत्र अधिकारी मरवाही संजय त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मरवाही महेश यादव, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मरवाही संजय जायसवाल, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी मरवाही कृष्ण कुमार ध्रुव, थाना प्रभारी मरवाही सुनील कुर्रे, महिला व बाल विकास अधिकारी श्रीमती सरस्वती डे सम्मिलित हैं।
-
जिला प्रशासन अब करोना पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ करेगी कार्यवाही
प्रशासन के साथ ही जनप्रतिनिधि भी पूरे प्रशासनिक अमले के साथ खड़ा नजर आया। पेंड्रा नगर अध्यक्ष राकेश जालान ने प्रशासन के साथ मिलकर कर्फ्यू के पालन के लिए पूर्ण सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया। पेंड्रा नगर अध्यक्ष राकेश जालान ने जनता से अपील करते हुए सभी को अपने अपने घरों में बने रहने का संदेश देते हुए सतर्कता बरतने के लिए निवेदन किया है। उन्होंने जनता को लापरवाही…
-
कोरोना से बचने अमला मुस्तैद, मरवाही थाना प्रभारी सुनील कुमार कुर्रे ने किया क्षेत्र का सघन दौरा
तहसीलदार भी निकले गश्त पर मरवाही तहसीलदार सुनिल अग्रवाल भी अपनी टीम के साथ कल से क्षेत्र के गश्त में हैं। उन्होंने क्षेत्र के जनता से अपील की है कोई भी अपने घर से न निकले।
-
सावधानी बरतने से होगी कोरोना की रोकथाम -पंकज तिवारी
तीसरे स्टेज में कम्युनिटी स्प्रेड (Community Spread) होता है जो बहुत तेजी से फैलता और इसमे अंकुश बहुत कठिन है अगर लोग खुद से आत्म संकल्पित हो और प्रशासन के उठाये जा रहे सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करे तो काफी हद तक इस बीमारी से लड़कर इसका बचाव किया जा सकता है। उन्होंने आम जनता से अपील की सभी जागरूक बने और इसका पालन करे।
-
जनता कर्फ्यू का जोरदार असर, शहर और गांव में पसरा सन्नाटा, आज बाजार बंद मगर लोगों की आवाजाही जारी
गांवों में भी सन्नटा कोरोना वायरस ले लड़ने की जनता कर्फ्यू का बड़ा असर गांवों में भी देखने को मिल रहा है। गांवों में भी लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। गांवों की भी दुकानें पूर्णतया बंद हैं। यह पहली बार है कि जब गांव के लोग भी स्वस्फूर्त इस बंद में शामिल हो गए।
-
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने जनता कर्फ्यू का ईमानदारी से पालन करने लोगों से की अपील
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने मांग की जिले से अन्य प्रदेशों में गये लोग जो पलायन से आ रहे हैं उनकी आधतन जानकारी ग्राम पंचायत रखी जाए और उनकी जांच की समुचित व्यवस्था भी की जाए। उन्होंने मांग की ग्राम पंचायतो में भी अब पूर्णतः सावधानी बरतने के निर्देश दिए जाए। ज्ञात हो कि इस क्षेत्र के बहुत से लोग महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा गए रहते हैं। जिनकी जांच…