पेण्ड्रा-मरवाही

शुभम पेंद्रो के लिए महिलाएं उतरीं मैदान में, बैलगाड़ी ने पकड़ी रफ्तार

पेंड्रा। जैसे-जैसे पंचायत चुनाव नजदीक आते जा रहा है वैसे-वैसे प्रत्यशियों ने प्रचार की रफ्तार तेज कर दी है। क्योंकि चुनावों में अब मुश्किल से 12 दिन ही शेष हैं। ऐसे में युवक कांग्रेस के नेता व जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 21 उत्तर मरवाही से चुनाव लड़ रहे शुभम पेन्द्रों की प्रचार स्टाइल ने अच्छे अच्छे दिग्गजों को अचरज में डाल दिया है। उनके प्रचार में जहाँ खुद उनके साथ पूरी युवकों की फौज है तो वहीं उनके पक्ष में माहौल बनाने के लिए अब महिलाएं भी कूद पड़ी हैं। उनके प्रचार में अब बड़ी संख्या में महिलाएं गांव-गांव जाकर उनके लिए वोट मांग रहीं हैं। वहीं मरवाही क्षेत्र के प्रतिष्ठित जन भी अपने अपने स्तर में गांव-गांव जाकर उनके लिये वोट मांग रहे हैं। शुभम पेन्द्रों खुद आज एक महीने से प्रचार में लगे हुये हैं। अपनी बैलगाड़ी रैली को लेकर वे काफी सुर्खियों में रहे। ज्ञात हो कि इस चुनाव में उनको बैलगाड़ी चुनाव चिन्ह मिला है।

प्रचार स्टाइल ऐसा की मानो वो जिला पंचायत का नही बल्कि विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं। उनके प्रचार स्टाइल को देख के अच्छे अच्छे राजनीतिज्ञ भी दंग हैं।

वहीं दिल्ली बुलेटिन से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य गांव गरीब किसानों समस्याओं को हल करना है। मैं नेता बनके नहीं बल्कि उनका सेवक बनके उनके बीच में रहूँगा और उनकी हर समस्याओं का निदान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

Back to top button