What's new
-
September 17, 2022
सेना में भर्ती के लिए अग्निवीरों से अवैध वसूली कर रहा फर्जी फौजी राहुल सिंह चौहान धराया …
भोपाल। जबलपुर के गोराबाजार थाना क्षेत्र में सेना की इंटेलिजेंस विंग ने एक फर्जी फौजी राहुल सिंह चौहान को गिरफ्तार किया है। फौजी की वर्दी पहनकर यह युवक राहुल सिंह चौहान यहां अग्निवीर परीक्षा में शामिल होने आए युवाओं से अवैध वसूली कर रहा था।…
-
September 17, 2022
प्रशासन का एक्शन, अलीराजपुर में शराब माफिया का अवैध निर्माण ढहाया …
भोपाल। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर में शराब माफिया सुखराम के नानपुर रोड स्थित अवैध निर्माण को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में ढहा दिया। सुखराम पर आरोप है कि उसने शराब तस्करी के खिलाफ प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई में बाधा डाली। प्रशासन ने…
-
September 17, 2022
मध्यप्रदेश के बड़वानी में अजीबोगरीब मामला…, मासूम की रगों में दौड़ रहा लाल की जगह सफेद खून, सैंपल देख डॉक्टेर भी हैरान …
भोपाल। वैसे तो इस संसार में हर इंसान के खून का रंग लाल होता है, लेकिन किसी इंसान के खून का रंग लाल नहीं सफेद हो तो यह जानकर सभी का चौंकना स्वाभाविक है। आप भी जरूर चौंक रहे होंगे, लेकिन हैरान कर देने वाली…
-
September 17, 2022
कांग्रेस नेता की फिसली जुबान: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को राजीव गांधी की यात्रा बताया …
भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी में लगे एक कांग्रेस नेता की जुबान मीडिया से बात करते हुए फिसल गई। उन्होंने इस यात्रा को राहुल गांधी की यात्रा की जगह राजीव गांधी की यात्रा बता दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य…
-
September 17, 2022
पोहा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग लगने से तीन महिला मजदूर ज़िंदा जली, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश …
भोपाल। मध्यप्रदेश की तीर्थ नगरी उज्जैन में एक पोहा फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाएं जिंदा जल गईं तथा एक महिला बुरी तरह झुलस गईं। हादसा शुक्रवार शाम नागझिरी थाना क्षेत्र में उद्योगपुरी स्थित फैक्ट्री में हुआ। घटना के वक्त महिलाएं काम कर रही…
-
September 16, 2022
दिल्ली शराब नीति ‘घोटाले’ के राज सत्येंद्र जैन खोलेंगे? पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल पहुंची ईडी की टीम …
नई दिल्ली । 57 वर्षीय सत्येंद्र जैन कथित हवाला सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक अन्य मामले में 30 मई को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जेल में बंद हैं। अदालत द्वारा आबकारी नीति मामले में ईडी को जैन से 16,…
-
September 16, 2022
गौतम के बेटे करण अडानी संभालेंगे अडानी ग्रुप का यह नया कारोबार, जल्द होना है ऑफिशियल ऐलान …
नई दिल्ली। दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी के बड़े बेटे करण अडानी ग्रुप का सीमेंट कारोबार को संभाल सकते हैं। हाल ही में अडानी ग्रुप ने दो दिग्गज सीमेंट कंपनी का अधिग्रहण करीबन 10.5 अरब डालर में किया था। अब खबर है…
-
September 16, 2022
मध्यप्रदेश में चीता आगमन को लेकर सीएम शिवराज प्रफुल्लित, कहा- अब हम टाइगर और लेपर्ड स्टेट के साथ चीता स्टेट भी’ ….
भोपाल। प्रदेश को कल यानी शनिवार को आने वाले उस पल का इंतजार है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्योरपुर के कूनो पालपुर नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए जा रहे चीतों को पिंजरों से छोड़ेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इसे लेकर बहुत खुश और…
-
September 16, 2022
एनआइए स्पेशल कोर्ट ने सिमी के 4 आतंकियों को सुनाई उम्र कैद की सजा ….
भोपाल। एनआइए की विशेष अदालत ने शुक्रवार को सिमी के चार आतंकियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। इन आतंकियों में सिमी का मास्टर माइंड अबू फजल भी शामिल है। कोर्ट की सुनवाई के दौरान जमानत से पेशी पर आए आतंकी उमर औऱ सादिक को तिहरे…
-
September 16, 2022
सरपंच ने अपने जेवर गिरवी रखकर गांव में लगवाए सीसीटीवी, बुरहानपुर की महिला सरपंच ने इस तरह निभाया चुनावी वादा …
भोपाल/बुरहानपुर। नेताओं के वादों पर जनता अक्सर तंज कसा करती है। वह मानती है कि नेता चुनाव के समय वादे तो बड़े-बड़े करते हैं और जीतने के बाद उन्हें भूल जाते हैं, लेकिन बुरहानपुर जिले की एक जनप्रतिनिधि दूसरों के लिए नजीर बन गई हैं।…
-
September 16, 2022
तेज रफ्तार डंपरों ने मवेशियों को रौंदा, 13 मरे, आक्रोशित कंप्यूटर बाबा बैठ गए धरने पर …
भोपाल। मध्यप्रदेश में गायों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़कों पर वाहन चालक गायों को रौंदते हुए निकल जा रहे हैं। भाजपा की शिवराज सरकार रफ्तार पर अंकुश लगाने के साथ ही गौ-माता की जान बचा पाने…
-
September 16, 2022
भोपाल सहित 20 जिलों में पीडीएस का गेहूं मिलना बंद, भाजपा ने मध्य प्रदेश से 1 करोड़ 55 लाख क्विंटल गेहूं यूक्रेन भेजा ….
भोपाल। मप्र के 14 जिलों में पीडीएस दुकानों पर गरीब कल्याण अन्न योजना में गेहूं की जगह मात्र 5 किलो चावल बांटा जा रहा है। गेहूं पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके अलावा 6 जिलों में पीएमजीकेएवाई और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के…
-
September 16, 2022
जबलपुर में हाउसिंग बोर्ड की यूडीसी 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, बैंक एनओसी देने ले रही थी घूस ….
जबलपुर। लोकायुक्त की टीम ने हाउसिंग बोर्ड धनवंतरी नगर में पदस्थ वरिष्ठ सहायक कार्यालय संपत्तिकर अधिकारी की अपर डिविजन क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। यहां पदस्थ यूडीसी पुष्पा जैन द्वारा एक व्यक्ति को बैंक की एनओसी देने के लिए 5 हजार की…
-
September 16, 2022
मध्यप्रदेश के तहसीलदारों को चाहिए रिवाल्वर और सिक्युरिटी गार्ड, धार में एसडीएम और नायब तहसीलदार पर हमले के बाद उठी मांग …
भोपाल। भाजपा शासन काल में मध्यप्रदेश के तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को रिवाल्वर चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सिक्यरिटी के लिए सशस्त्र गार्ड की डिमांड भी की है। यह मांग धार में आईएएस और नायब तहसीलदार पर हाल ही में हुए हमले और अपहरण करने…
-
September 16, 2022
मध्य प्रदेश में सरकार ने किया 1 लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान, पीईबी जल्द करेगी भर्ती …
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकार ने 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। जिसके लिये युवाओं को साधने की भी शुरूआत कर दी गई है। इसके चलते मध्य प्रदेश में सरकार ने आने वाले एक साल में रिक्त पदों पर एक लाख…
-
September 16, 2022
सचिन, युवराज और वाटसन सहित कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर इंदौर पहुंचे, होलकर स्टेडियम में 17 से 19 सितंबर तक चलेगी रोड सेफ्टी वर्ल्ड लीग …
इंदौर। रोड सेफ्टी वर्ल्ड लीग के इंदौर के होलकर स्टेडियम में प्रस्तावित मैच के लिए दिग्गज क्रिकेटरों के इंदौर आने का सिलसिला गुरुवार शाम से शुरू हो गया। सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, ब्रेट ली, युवराज सिंह, शेन वाटसन और दिलशान सहित कई क्रिकेटर यहां 17…
-
September 16, 2022
भोपाल में बच्ची से निजी स्कूल बस में रेप मामले में बिलापॉन्ग स्कूल के चेयरमैन और प्रिंसिपल समेत 4 पर एफआईआर …
भोपाल। बिलापॉन्ग स्कूल की बस में बच्ची से रेप के मामले में स्कूल के चेयरमैन और प्रिंसपल समेत 4 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। चारों के खिलाफ धारा 188, पाक्सो एक्ट-21 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। 188 का केस बस में…
-
September 16, 2022
बेंगलुरु की तर्ज पर भोपाल में बड़ी झील के ऊपर चलेगी हवाई बस,इंदौर, भोपाल और जबलपुर में बनाए जाएंगे लॉजिस्टिक पार्क …
ग्वालियर। IIITM कॉलेज के सामने आयोजित समारोह में ग्वालियर-चंबल अंचल में 1128 करोड़ की लागत से 222 किमी लंबी 7 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को किया। इस अवसर पर नितिन गडकरी ने कहा कि भोपाल, इंदौर और…
-
September 16, 2022
बिशप पीसी सिंह पर ईओडब्ल्यू के बाद अब ईडी ने भी कसा शिकंजा …..
जबलपुर। भ्रष्टाचार, आर्थिक अनियमितता, धर्मांतरण सहित विदेशी फंडिंग के आरोपों में फंसे बिशप पीसी सिंह पर ईओडब्ल्यू के बाद अब ईडी ने भी शिकंजा कस दिया है। ईडी ने बिशप पीसी सिंह के खिलाफ फेमा के तहत केस दर्ज किया गया है। बिशप के घर…
-
September 16, 2022
बुंदेलखंड क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा, भाजपा शामिल होने की अटकलें …
भोपाल। कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बुंदेलखंड क्षेत्र के दिग्गज नेता एवं खुरई से विधायक रहे अरुणोदय चौबे ने शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। वे पिछले 30 सालों से कांग्रेस में सेवा दे रहे थे। इस्तीफा देने…
-
September 16, 2022
लालू यादव इलाज के लिए जल्द जाएंगे सिंगापुर, कोर्ट ने दिया पासपोर्ट जारी करने का आदेश …
रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद इलाज के लिए सिंगापुर जा सकेंगे। उनके आवेदन पर शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उनके अधिवक्ता ने इलाज के लिए सिंगापुर ले जाने के लिए पासपोर्ट जारी करने का अनुरोध किया। साथ ही कहा कि…
-
September 16, 2022
गुलाम के बाद अब कर्ण भी होंगे कांग्रेस से ‘आजाद’, बोले- पार्टी से मेरा अब कोई नाता नहीं ….
नई दिल्ली। कांग्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी आजाद ने पिछले दिनों पार्टी छोड़ दी थी। अब कांग्रेस को जम्मू-कश्मीर में एक और बड़ा झटका लग सकता है। महाराजा हरी सिंह के बेटे और पूर्व केंद्रीय मंत्री कर्ण सिंह ने भी अब कांग्रेस छोड़ने के…
-
September 16, 2022
अभिनय और फिल्म निर्माण का गुण सिखाएगी जेएमआई ….
नई दिल्ली। जहांगीराबाद मीडिया इंस्टीटयूट (जेएमआई) में पत्रकारिता के छात्रों के अलावा फिल्म निर्माण और अभिनय का गुण भी सीखाएगी। जहांगीराबाद मीडिया इंस्टीटयूट के लांचिग अवसर पर लेखक एवं निर्देशक सैय्यद अहमद अफजल, कास्टिंग निर्देशक एवं निर्माता कुणाल एम शाह, माउंटेन पिक्चर्स के शाकेब सैय्यद…
-
September 15, 2022
समय से पहले अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया विधानसभा का मानसून सत्र …
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन गुरुवार को भी हंमामे के साथ शुरू हुआ। इससे पहले ही विधानसभा के बाहर कांग्रेस विधायकों ने प्रदर्शन किया। सत्र के तीसरे दिन भारी हंगामे और शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट पारित कर दिया गया, वहीं…
-
September 15, 2022
भ्रष्टाचार के लिए बार-बार कर्ज ले रही है भाजपा की शिवराज सरकार- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ
इंदौर. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. पंचायत से लेकर मंत्रालय तक हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार का एक सिस्टम बना हुआ है.सरकार भ्रष्टाचार के लिए बार-बार कर्ज ले रही है. उन्होंने…
-
September 15, 2022
इंदौर के बालाजी हाइट्स के स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट: आपत्तिजनक हालत में नशे में धुत मिले 12 लड़के और 6 लड़कियां …
इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में फिर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। पुलिस ने एक स्पा पर छापा मारकर यहां से 12 लड़कों और 6 लड़कियों के अलावा स्पा संचालक को भी गिरफ्तार किया है। सभी नशे की हालत में…
-
September 15, 2022
साढ़े 3 साल की बच्ची से रेप की घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूल के बाहर किया प्रदर्शन ….
भोपाल। राजधानी में साढ़े 3 साल की बच्ची से रेप की घटना से आक्रोशित लोगों ने स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। बच्ची से रेप के मामले से गुस्साए अन्य बच्चों के परिजन गुरुवार सुबह स्कूल पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक गेट…
-
September 15, 2022
पत्नी के चेहरे से इतनी नफरत! सनकी पति ने बेरहमी की सारी सीमाएं लांघी …
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर चेहरे और गले पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए. महिला की हालत देखकर पुलिस भी दहल गई.…
-
September 15, 2022
सीएम चौहान की पहल… एमपी देश का पहला राज्य जहां हिन्दी में होगी इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई …
भोपाल। देश में चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसे विषयों की पढ़ाई अंग्रेजी में होने के चलते सुदूर ग्रामीण अंचलों से आने वाले विद्यार्थियों को कई परेशानियां उठाती पड़ती हैं, लेकिन अब देश में हिंदी भाषी छात्र-छात्राओं का चिकित्सक और इंजीनियर बनने का सपना आसान होने जा…
-
September 15, 2022
एमपी की आर्थिक राजधानी और स्मार्ट सिटी इंदौर में नाइट लाइफ कल्चर के लिए आदेश जारी …
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सपनों का शहर इंदौर नाइट कल्चर को अपना रहा है। पिछले दिनों हुई बैठक में इस पर चर्चा की गई थी। बुधवार को कलेक्टर मनीष सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। कुछ नियम-शर्तों के साथ जल्द…























