पेण्ड्रा-मरवाही

मरवाही थाना प्रभारी सुनिल कुर्रे घर-घर जाकर ले रहे होम आइसुलेसन की जानकारी

मरवाही (अनुपम शुक्ला)। कोरोना के इस संकट की घड़ी में स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस विभाग का अहम रोल है। पुलिस विभाग के ऊपर लॉकडाउन का पालन करवाने से लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनवाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ साथ पुलिस विभाग का मानवीय चेहरा भी समाज के सामने आया है। वे भी इस लॉकडाउन में प्रभावित गरीब परिवार, मजदूरों, बीमारों, राहगीरों के मदद भी करते नजर आए हैं। इस लॉकडाउन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ पुलिस सहित गौरेला पेंड्रा व मरवाही पुलिस का भी योगदान सराहनीय रहा।

गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के नेतृत्व में मरवाही पुलिस भी इस संकट की घड़ी में बखूबी अपना कर्तव्य निभा रही है। मरवाही थाना प्रभारी सुनिल कुमार कुर्रे स्वयं क्षेत्र के सघन दौरे में रहते हैं। क्षेत्र के सघन निगरानी के साथ साथ उनके द्वारा होम आईसूलेसन किये गए लोगों के घर-घर जाकर उनके होम आइसुलेसन की जानकारी भी ली जा रही है और उन्हें घर से न निकलने की हिदायत भी दी जा रही है। मरवाही पुलिस द्वारा होम आइसुलेसन में रखे गए लोगों का फोटो भी ऑन द स्पॉट खींचा जा रहा है। उनके इस कार्य मे एसआई सेतराम गहीर, आरक्षक सतपूरन जांगड़े, महिला आरक्षक कमलेश जगत उनका भरपूर साथ दे रहे हैं।

तो वहीं छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती जिलो व प्रदेश की चौकसी मरवाही पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। मध्यप्रदेश की सीमा से लगे बरौर बेरियर में कांति सोनवानी, महेंद्र प्रजापति, देवीसिंह राजपूत जैसे कर्तव्यनिष्ट पुलिस कर्मचारी दिन रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश की ही सीमा से लगे चंगेरी परासी बेरियर में प्रधान मुंसी हरनारायण पाठक कमान संभाले हुये हैं।

सरकारी गाड़ी नहीं, पुलिस जवान फिर भी कर रहे पेट्रोलिंग

जानकारी के अनुसार मरवाही पुलिस के पास अभी एक भी सरकारी गाड़ी नहीं है। जो वाहन था वह भी बिगड़ गया है। अभी अभी कुछ दिन पहले ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के द्वारा मरवाही पुलिस को महीने भर के लिए एक वाहन उपलब्ध कराया गया है। ऐसे में एक से अधिक जगह पेट्रोलिंग करने में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी अपनी निजी मोटरसाइकिल का ही उपयोग पेट्रोलिंग के लिये कर रहे हैं। अलबत्ता पुलिस विभाग को चाहिए कि संकट की इस घड़ी में जनता के संकटमोचक बने पुलिस साथियों के लिए अविलम्ब नये वाहन व डीजल आदि का प्रबंध करें।

Back to top button