छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

जोगी कांग्रेस की चुनौती : अमित जोगी के खिलाफ चुनाव लड़ने मोहन मरकाम और विष्णुदेव साय मरवाही आए ….

मरवाही। जोगी कांग्रेस ने आज मरवाही में चुनाव का शंखनाद कर दिया। विधानसभा में वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को चुनौती देते हुए कहा कि दोनों दल के प्रदेश अध्यक्ष आदिवासी हैं। हम यहां से मोहन मरकाम और विष्णुदेव साय को चुनाव लड़ने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी भी यहां से चुनाव लड़ेंगे। फिर मालूम हो जाएगा कि किस पार्टी में कितना दम है। अमित जोगी का स्वागत गर्मजोशी के साथ हुआ लेकिन उन्होंने यह कहा कि हमेशा मरवाही के लोग खुद चुनाव लड़कर जिताते आ रहे हैं। आने वाला चुनाव भी यहां के लोग ही लड़ेंगे और रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।

 

अपने दो दिवसीय प्रस्तावित दौरे पर पूर्व विधायक व जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी आज मरवाही पहुँचे। स्व अजित जोगी के निधन के बाद पहली बार मरवाही पहुँचे अमित जोगी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अमित जोगी का यह कार्यक्रम जोगी कांग्रेस के लिए राजनैतिक रूप से भी अहम है। तब जबकि अमित जोगी को उनकी पार्टी मरवाही उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। तय कार्यक्रम से 1 घण्टा विलंब चल रहे अमित जोगी जैसे ही मरवाही पहुँचे सभी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। देखो देखो कौन आया मरवाही का शेर आया के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। हालांकि यहाँ 3 दिन से लगातार बारिश हो रही है। इसके बाद भी उनके बूथ प्रभारियों व कार्यकर्ताओं की गई गिनती कम नहीं हुई। आयोजकों के भी कहना था कि कोरोना संक्रमण के चलते केवल बूथ और सेक्टर प्रभारियों को ही बुलाया गया था।

अमित जोगी के पहुंचते ही कार्यक्रम स्थल का माहौल बदल गया। अमित जोगी भी अपनी चिर परिचित अंदाज में लोगों का अभिवादन करते लोगों के बीच नजर आए। कार्यक्रम को जोगी कांग्रेस के सभी प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया और जोगी परिवार के प्रति सभी ने अपनी आस्था प्रकट की। कार्यक्रम को लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के हार का कारण चाय चौपाल ही बनेगा। उन्होंने कहा कि मरवाही की अस्मिता को यदि बचाना है तो अमित जोगी को ही विधायक बनवाएं। धर्मजीत सिंह ने कहा कि हमारे पार्टी के अध्यक्ष अमित जोगी यहां से चुनाव लड़ रहे हैं, उसी प्रकार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मोहन मरकाम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय यहाँ से चुनाव लड़े तब पता चलेगा कौन कितने पानी में है।

वहीं कर्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक व जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि मरवाही के लोगों से हमारा दिल का रिश्ता है और मरवाही के लोगों से हमे कोई अलग नहीं कर सकता। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए कहा कि आप लोगों के प्यार के दम पर हम लोग ये चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि एकतरफ सत्ता का दबदबा रहेगा तो एकतरफ मरवाही की जनता का प्यार। अपने सम्बोधन के दौरान अमित जोगी अपने पिता को याद करते हुए कई बार भावुक भी हुए।

अमित जोगी ने कहा कि स्व अजित जोगी मरवाही के सुख-दुख के लिये सदैव ततपर रहते थे। वे मरवाही के एक एक जनता को अपने परिवार का सदस्य मानते थे। उन्होंने कहा कि स्व अजित जोगी ने उन्हें मरवाही की जिम्मेदारी देकर गए हैं, उनका अक्षरशः पालन करूँगा। उन्होंने कहा कि पापा के जाने के बाद मरवाही की जनता ने मुझे सम्बल दिया। अमित जोगी ने कहा कि यहाँ लोग चुनाव लड़ने नहीं वरन अजित जोगी की पहचान को मिटाने आते हैं। अमित जोगी ने आज से चुनाव में जुट जाने का एलान किया।उन्होंने कहा कि जब तक हमारे में जान हैं तब तक अजित जोगी के आन बान और शान को आंच नही आने देंगे। उन्होंने मरवाही में हो रही घोषणाओं को चुनावी बयार बताया।

कार्यक्रम में अमित जोगी के अलावा लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, शिव नारायण तिवारी, बबला, गोविंद सेठी, पंकज तिवारी, ओमप्रकाश जायसवाल, आशीष केशरी, प्रताप भानु, बुंदकुवार, वीरेन्द्र बघेल, शुनिल गुप्ता, रामशंकर राय, अर्जुन सिंह, अशोक ठाकुर, देवकी ओट्टी, विनय चौबे, दयाराम पाव, दिलीप साहू, विजय वैष्णव, धर्मेंद्र कौशलेश सहित सैकड़ों जोगी कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button