पेण्ड्रा-मरवाही
pendra-marwahi- news
-
मध्यप्रदेश के अनूपपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मिलने से जिले में अलर्ट जारी किया प्रशासन ने
मरवाही से सटे सिवनी मालाडाड गांव से उक्त गावो के बहुत से लोगों का आना जाना बना रहता है और जरियारी चोलना से बड़ी मात्रा में सब्जी व्यवसायी सहित अन्य लोग भी चोरी छिपे ग्रामीण इलाकों से छत्तीसगढ़ आते रहते हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने मुख्यमार्ग पर बेरियर लगा रखे हैं पर अब जरूरत है और भी सजग रहने की। क्योंकि अब कोरोना संक्रमण मरवाही क्षेत्र से कुछ किमी ही…
-
बिजली के बिना कूप से कैसे खेती करें मुख्यमंत्री जी – वीरेन्द्र बघेल
वहीं दिल्ली बुलेटिन से बातचीत करते हुये बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता सीएसबी राठौर का कहना है कि हितग्राहियों द्वारा विधिवत आवेदन देने पर उन्हें बिजली कनेक्सन सहित सब्सिडीयुक्त पंप भी दिया जाता है। पिछले वर्ष 100 से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ दिया गया था। इस वर्ष 980 हितग्राहियों के आवेदन आये हैं। फार्मेलटी पूरा होने के बाद सबको बिजली कनेक्शन सहित पंप दिए जाएंगे।
-
मरवाही स्वास्थ्य केंद्र को मिली एम्बुलेंस, पहले शुभम और फिर कलेक्टर – एसपी ने दिखाई हरी झंडी
इस अवसर पर कलेक्टर शिखा राजपूत, एसपी सूरज परिहार, डिप्टी कलेक्टर डिगेश पटेल, मरवाही तहसीलदार सुनील अग्रवाल, मरवाही बीएमओ केके ध्रुव, मरवाही सीईओ महेश यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जनपद अध्यक्ष प्रताप सिंह, जनपद उपाध्यक्ष अजय राय, जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रों, जनपद सदस्य आयुष मिश्रा सहित नेता व कर्मचारी उपस्थित थे।
-
कलेक्टर शिखा राजपूत पहुंची दानीकुडी, यहां महिला समूह बना रहीं हैं मास्क, मरवाही में राजस्व प्रकरणों का निराकरण के निर्देश दिए
मरवाही विकासखण्ड के ग्राम दानीकुंडी स्थित बांस प्रसंस्करण केंद्र में वन विभाग द्वारा आदिवासी महिलाओं को सिलाई एवं मास्क निर्मित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वर्तमान में 10 हजार मास्क निर्मित किये जा चुके हैं। मास्क के उत्पादन से आदिवासी महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त होने के साथ ही वन विभाग तथा अन्य शासकीय विभागों के कर्मचारियों को स्थानीय रूप से मास्क की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी। इस अवसर…
-
मंत्री टीएस सिंहदेव ने ओलावृष्टि से नुकसानी के मामले में अजीत जोगी के पत्र का दिया जवाब
पेंड्रा (अमित रजक)। ओलावृष्टि, बारिश एवं आंधी से मरवाही क्षेत्र के ग्रामीणों के मकानों को हुये भयंकर क्षति के बाद विधायक अजीत जोगी के पत्र को संज्ञान में लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव के निर्देश पर कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ को प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालक एस. प्रकाश द्वारा 27 अप्रैल सोमवार को पत्र जारी कर क्षतिग्रस्त मकानों की जानकारी मंगाई गई है। उल्लेखनीय है कि…
-
महंगाई भत्ता और वेतन में कटौती को लेकर भड़के कर्मचारी नेता
मरवाही (अनुपम शुक्ला)। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय निकाय रायपुर के आव्हान पर जिला शाखा-गौरेला, पेंड्रा, मरवाही के द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ता रोके जाने के विरोध में सुनील अग्रवाल तहसीलदार मरवाही को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष कमाल खान ने कहा है कि मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों का जुलाई 2021 तक महंगाई भत्ते पर रोक लगा…
-
माधव राव सप्रे की कर्मभूमि पेंड्रा …
अब जब पेंड्रा जिला बन चुका है (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) तब यह मांग जायज उठती है कि पेंड्रा में माधव राव सप्रे वाचनालय की शुरुआत की जानी चाहिए। ताकि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का वरदान साबित होगी। साथ ही क्षेत्र की अमूल धरोहरो को भी संवारने की बेहद जरूरत है। इस नए जिले का बेहद ही गौरवशाली इतिहास रहा है। जिसे संरक्षण और संवर्धन से यह जिला राज्य में…
-
अधिकारियों ने कहा- ओला से 5 गांव प्रभावित हैं मरवाही विकासखंड में
मरवाही (अनुपम शुक्ला)। आज ओलावृष्टि प्रभावित मरवाही जनपद के कटरा बेलझिरिया, धौराठी गबरखोज गांव का दौरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अजय राय व जिला पंचायत सदस्य शुभम पेन्द्रों व राजेन्द्र ताम्रकर, शुभम मिश्रा व नारायण श्रीवास के द्वार किया गया। इस दौरान मरवाही जनपद पंचायत के सीईओ महेश यादव व बेलझिरिया के सचिव प्रवीण राय भी उपस्थित थे। लोगों की सूचना पर…
-
जोगी ने टीएस सिंहदेव और जयसिंह अग्रवाल को ओला प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने लिखा पत्र
एसडीएम ने किया सभी गांवों का दौरा, नुकसानी का कराया सर्वे जिला प्रशासन ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों का हर सम्भव मदद कर रही है। एसडीएम मयंक चतुर्वेदी रविवार को भी सभी गांवों में पहुंचे और प्रभावित लोगों से मिले और उनके घरों को रहने लायक बनाने के लिए उन्हें पन्नी दिलवाये। एसडीएम के निर्देश पर सभी गांव के संबंधित पटवारियों के द्वारा रविवार को एक-एक घर जाकर नुकसानी का सर्वे…
-
भारी ओलावृष्टि के बाद गांव का जायजा लेने निकले मनोज गुप्ता व शुभम पेन्द्रो, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अधिकारियों को क्षति का आंकलन करने के दिए निर्देश
जनपद सीईओ व पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण
-
शुभम पेन्द्रों ने किया बगरार सहित क्षेत्र का सघन दौरा, लॉक डाउन में मजदूरों की समस्याओं का कर रहे निराकरण
इसके बाद उन्होंने बगरार ग्राम के बहुप्रतीक्षित भेड़वा नाला के शाखा नरवा नाला में रपटा कम स्टॉप डेम के लिये प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और प्रदेश सरकार की प्रमुख कार्ययोजना \”नरवा गोरुवा घुरवा बाड़ी\” से जल्द ही इसका प्रस्ताव सिंचाई व वन विभाग को भेजने की बात कही। इसके साथ ही उसी नरवा नाले में एक पुल निर्माण के लिये भी स्थल निरीक्षण किया और शीघ्र ही मनरेगा से…
-
गांवों में गिरे एक पाव वजनी ओले, फसल के साथ छप्पर भी टूटे, अजित जोगी ने की कलेक्टर से बात, हर संभव मदद का आश्वासन
इस ओला वृष्टि से किसानों की फसलों, घरों व पशुधन को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक अजित जोगी ने कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही व पेंड्रारोड के एसडीएम को फोन पर प्रभावितों को हरसंभव मदद करने को कहा है। उन्होंने अपने प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र उपाध्याय को दर्री व गांगपुर गांवों का तत्काल दौरा करने के निर्देश दिए और वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा है।…
-
कलेक्टर शिखा राजपूत ने ग्राम धनौली के गौठान में ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश
जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अपर कलेक्टर अजित बसंत, एसडीएम मयंक चतुर्वेदी, डीएफओ राकेश मिश्रा, परियोजना प्रशासक बीके राजपूत, गौरेला जपं सीईओ ओपी शर्मा, मरवाही व पेंड्रा जपं सीईओ सहित कृषि व उद्यानिकी विभाग, पशुपालन, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण यात्रिकीसेवा, जलसंसाधन सहित अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित मरवाही विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र उपाध्याय व ग्राम पंचायत धनौली के सरपंच जीवन सिंह, पंचायत के अन्य पंच सहित बड़ी…
-
बुजुर्ग दम्पत्ति ने शादी की सालगिरह पर 51 पैकेट सूखा राशन गरीबों के लिये किया दान
लोगों की इसी समस्या को देखते हुये शंकर लाल गोयनका के पुत्र आनंद गोयनका ने अपने माता-पिताजी की शादी की सालगिरह के अवसर पर 30 पैकेट राशन पेंड्रा की सामाजिक संस्था सेवा भारती तथा 21 पैकेट राशन गौरेला की सामाजिक संस्था के माध्यम से कुल 51 पैकेट जरुरतमंद गरीब परिवारों के लिए प्रदाय किया गया। इस दौरान डॉ प्रवीण गोयनका, आनन्द गोयनका, शिव कुमार मित्तल, श्रीकांत चतुर्वेदी इत्यादि उपस्थित थे।
-
कलेक्टर ने गौरेला विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम धनौली का किया भ्रमण, गौठान का किया निरीक्षण
पेंड्रा (अमित रजक)। कलेक्टर शिखा राजपूत ने शासन की फ्लैगशिप सुराजी गांव योजना के अंतर्गत नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के क्रियान्वयन की गौरेला विकासखण्ड के ग्राम धनौली में बैठक लेकर समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी अधिकारियो को समन्वय से कार्य करते हुए सुराजी ग्राम योजना अंतर्गत सभी कार्यों को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठान निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष रूप…
-
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर रेडी-टू-ईट पोषण आहार किया वितरित
मुख्यमंत्री पोषण अभियान अंतर्गत जिले की कुल 2862 शिशुवती माताओं को सूखा राशन चावल, मिक्स दाल तथा चना भी प्रदाय किया गया। इस अभियान अंतर्गत जिले में कुल 5703 मध्यम व गंभीर बच्चें चिन्हांकित किए गए हैं जिन्हें पौष्टिक लड्डू वितरित किया गया है। इसके साथ ही साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृहभेंट कर कोरोना संक्रमण से बचाव, सामाजिक दूरी, स्वच्छता आपातकालीन स्थिति में उपयोग किए जाने वाले टोल फ्री नंबर…
-
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को डिजिटल तकनीक से पढा रही पाठ, बच्चों को भा रहा अनूठा प्रयास
पेंड्रा विकासखण्ड की पिपलामार गांव की श्रीमती राजकुमारी ने बताया कि उनकी डेढ़ साल की बच्ची है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं घर आकर रेडी टू ईट फ़ूड का वितरण करती हैं और बच्चों को ज्ञानवर्धक एवं मनोरंजक वीडियो भी दिखाती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कोरोना से बचाव के संबंध में उपाय बताती हैं तथा फिज़िकल डिस्टेंसिन्ग का पालन करने के लिए प्रेरित करती हैं।
-
जिले में नहीं बना एक भी नया राशन कार्ड, अधिकारी सुस्त- जनप्रतिनिधि चुस्त
खाद्य निरीक्षक एनएस राठौर ने कहा कि कि अभी जिले में जिला खाद्य अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई है, जिसके कारण नवीन राशन कार्ड बनने में देरी हो रही हैं। हम लोग इस संबंध में हितग्राहियों के फार्म जमा कर रहे हैं। उच्च अधिकारियों का जैसा निर्देश होगा परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों के राशन कार्ड नियमानुसार जारी कर दिए जाएंगे।

