इकोनॉमी

नव बर्ष २०२१ के स्वागत में …

 

 

 

आओ नव-वर्ष का स्वागत करें हम

आशाओं के मोती चुन चुन बुने हम

हृदय बनाये,वृहद और विशाल

आओ सब मिलकर बनाएं नया साल

 

प्रेम की ऐसी फसल बुवाये

चारों तरफ इसे बिखराये

इस पर खिले खुशियों के मोती

इन मोती  से चादर बुनना

प्रीत के धागे से फिर इसको सिलना

सकल विश्व में इसे फहराये

आओ मिलकर नववर्ष मनाएं

 

ना रहे कोई दुखी रोगी संसार में अब

ना किसी से वैर, ना किसी से मनभेद हो अब

चलो इस संकल्प को लेते हैं हम सब

इस संकल्प रथ को अब आगे है बढ़ाते

खुशियों की सीढ़ियां बस चढ़ते ही जाते

ये सीढ़ियां अब ना हो खत्म बस

हृदय भरे हो प्रेम से लबालब

 

आओ नववर्ष का स्वागत करें हम

आशाऔ के मोती चुन चुन बने हम …

 

©ऋतु गुप्ता, खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश

 

Back to top button