
इकोनॉमी
हिन्दुस्तान…
कविता
मैं मर जाऊं तो सिर्फ,
मेरी इतनी पहचान लिख देना।
मेरे खून से मेरे माथे पर,
\”जन्मस्थान\” लिख देना।
कोई पूछे तुमसे स्वर्ग के बारे में,
तो एक कागज के टुकड़े पर,
\”हिन्दुस्तान\” लिख देना।
न दौलत पर गर्व करते हैं,
न शोहरत पर गर्व करते हैं।
किया भगवान ने हिन्दुस्तान में पैदा,
इसलिए अपनी किस्मत पर गर्व करते हैं।
जय हिन्द – जय भारत।।
©गुरुदेव शर्मा, दिल्ली पुलिस

















