इकोनॉमी
अर्थशास्त्र
-
ऐ बसंत …
जरा रुको सुलझाओ मेरे कुछ प्रश्नों की गुत्थी क्यों वीरानी छाई है पेड़ों की डालियों पे?? क्यों खामोश है ना कूकती कोयलिया क्यों खेतों में ना सर साई है सरसों ??? ना गूंज्ता फिजाओं में स्वर कोमल गंधार ?? सुन रहे हो बसंत ! क्यों आज चूल्हा उदास किसान का किसने छीना सुखचैन गरीब का ??? कुछ तो बोलो है जवाब तेरे पास / मेरे यक्ष प्रश्नों का…
-
मन …
मन कभी चंचल कोमल मन कभी गहन चिंतन में लिप्त कभी अनंत गहराइयों में खोया कभी पक्षी समान भरे उड़ान मन की बातें आँखों की भाषा कुछ नयी अभिलाषा मन पल में अनंत गहराइयां छू जाये मन पल में विचलित पल में स्थिर हो जाये मन की बातें जानना बहुत जटिल मन है समुन्दर सा गहरा मन नदी सा निश्छल पल में शांत पल…
-
नहीं संभले तो टूटता रहेगा पहाड़ों का सब्र, पर्यावरण संतुलन ही बचाव का एकमात्र उपाय हो सकता है …
अभी कुछ दिनों पहले उत्तराखंड एक नई त्रासदी से गुजरा।जन जीवन ग्लोबल वार्मिंग के कारण बढ़ते हुए तापमान को रोकना अब आसान नहीं है,टूरिज्म के तौर पर लोगों की जो चहल पहल बढ़ रही है,उस पर भी थोड़ा लगाम लगाने की जरूरत है।इसके साथ ही अगर सच मे हम अपनी बर्फीले पहाड़ों को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो हमें सनातन ज्ञान पद्धति में जो हिमखंडों को सुरक्षित रखने के उपाय…
-
जो बीत गई अब वह बात ना कर …
नये दिन की नई चेतना उमंग मन में भर। है मुश्किल सही सब भूलना क्या रह गया क्या खो दिया मन को तेरे जो भिगो दे अब वह हिसाब ना कर बीत जाता है समय भी अच्छा हो या बुरा सोच कर बीते पलों को यूं समय जाया ना कर जो बीत गयी अब वो बात ना कर। यूं ना रख निस्तेज मन को रचने दे नयी कल्पना फिर…
-
रंग और रेत …
लघुकथा वह एक तीन वर्ष की बालिका थी । अपने भाइयों के साथ मिलकर रंगोली बना रही थी। माँ के निर्देशानुसार सारे रंगों को चुन चुनकर सांचे पर ड़ाल रही थी। रंगों का बड़ा ही सुन्दर सामंजस्य हो रहा था। और वह इतने सधे हाथ से रंग ड़ाल रही थी कि माँ बार बार बिटिया की तारीफ कर रही थी। यह देख भाइयों की बैचेनी बढ़ती जा रही थी, जो…
-
एक प्रश्न …
\’विवाह\’ मन से मन का या मन से तन का या तन और मन से सहन का आशाओं की लड़ी का परीक्षाओं की घड़ी का साहस से समर्पण का या सबकुछ अर्पण का भावनाओं की डोर का मोह के हर इक छोर का संग सात फेरों का या साथ चलते पैरों का नयन से मन तक आने का या तन से मन तक जाने का एकाकी की मजबूरी का…
-
वसंत यूँ भी चला आता है …
लंबी प्रतीक्षाओं में सूख जाते हैं गुलाब टूट जाती हैं वो डाल जिन्हें संभालना होता है एक कली का भरोसा…. गिर जाते पँख उड़ते पक्षियों के फ़टी ज़मीनें समेट लेती हैं एक स्त्री की अस्मिता झड़े प्लास्टर मकान की दीवार से तो… उघड़ी पुरानी ईंटें दीवारों में दफ्न अनकहे किस्से हवाओं में बिखेरती हैं छूटे साथ तो नींद चिढ़ कर ग़ायब ही कर देती है ख्वाबों को दुःख…
-
स्त्री : कल से आज तक …
प्राचीन काल से ही स्त्री की भूमिका और कर्तव्य निश्चित कर दिए गए थे। वह घर में रहती थी और घर के काम काज को संभालती थी जैसे साफ सफाई, खाना बनाना, मवेशियों की देखभाल, खेती के काम, बच्चों को संभालना पालना.. इत्यादि कुछ कार्यों का उत्तरदायित्व उसको सौंपा गया। वह इसे अपनी नियति बनाकर सम्पूर्ण लगन से करती आयी। बच्चों को अच्छी परवरिश देना और घर को…
-
विरह की अग्नि …
सब्र का सुराग मेरी पलकों पे लिपट गया था सूरज जमीन पर कब्जा कर सिमट गया था मेरी मदभरी पलकों में एक ख़्वाब उतर गया था एहसासों के समुद्र में एक पत्थर फेंका तो छिंटा उड़ गया था हर्षी +सीता की तरह मुस्कराहट देता आजमा कर सहन कर गया था ये सुहर सी अंतराल के बाद निकलती उजाले बन गया था उफ बरामत हुआ मेरा मन का…
-
मनुस्मृति में क्यों हुई … नारी की विस्मृति …
इस तथ्य में कोई दो राय नहीं है कि भारतीय सभ्यता में नारी को देवी का दर्जा दिया जाता है। नारी का सम्मान सर्वोपरि है। वह सारी सृष्टि की पालक और जीवन दायिनी है। देखा जाए तो ऐसे कौन- से कारण रहे होंगे जिन्होंने नारी के वर्चस्व पर सवाल उठाते -उठाते उसे दीन -हीन और संस्कारों के नाम पर बेडियों में बंधी हुई एक वस्तु बना दिया। उसके अस्तित्व…
-
स्वागत शिशिर ऋतु …
क्या वक्त के साथ रंग और गंध भी बदल जाएंगे खून पसीने से सींची गई फुलवारी अपना दामन समेट लेगी! ©लता प्रासर, पटना, बिहार
-
दैनिक \’\’हेराल्ड\’\’ एक त्रासद हादसा ….
राष्ट्रवादी रहा दैनिक \’\’नेशनल हेराल्ड\’\’ फिर एक बार सुर्खियों में है। फिर वहीं खराब कारणों से। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को नोटिस (22 फरवरी) भेजा तथा सत्र न्यायालय में सुनवाई पर रोक लगा दी। भाजपा सांसद डा. सुब्रह्मण्यम स्वामी का आरोप है कि केवल 50 लाख रुपये लगाकर सवा 90 करोड़ की राशि पाने की साजिश है। यूं भी मुकदमा पुराना है जिसमें नेशनल हेराल्ड की…
-
औरत पहले हूं…
चलो जीजी ओर बताओ और क्या बनाना है? अपना राघव आता ही होगा, पूरे चार बरस बाद आ रहा है, शहर से पढ़ाई करके। बहुत सही करा जीजी जो तुमने उसे सही समय पर पढ़ने भेज दिया। मुझे तो बहुत फिक्र होती है अपने बेटे सूरज की। आपके देवर ने उसे शुरू से ही लड़के होने के गुरुर के साथ पाला है, कि वो लड़का है तो कुछ भी कर…
-
कैसे गाऊं चूड़ी कंगन …
कैसे गाऊं चूड़ी कंगन जब देश पड़ा हो संकट में । कैसे गाऊं रोली चंदन जब देश घिरा हो संकट में ।। एक तरफ ड्रेगन फुफकारे एक तरफ वो नापाक है। अब तो आंख दिखा कर गुर्रा रहा नेपाल है ।। वायस का वो कर्णवेध सोर मचाये चारों ओर । सृगाल का वो लप लप जिह्वा मांग रहा है कुछ और ।। अपनों का वह पीछे…
-
मौन में भी तुम …
मैं \’तुम्हें\’ मौन में भी महसूस करती शब्दों की आकृति से सृष्टि करती अनुभूत करती सर्वस्व… \’तुम\’ मन के उच्श्वास में हो मेरे सम्मुख सदैव यही तो हो पार्थिवता और अपाथिर्वता के मिलनकाल पर उपस्थित हो अभिव्यक्ति दे.. उपस्थिति पक्की करने की चेष्टा करती हूं! उसकी अनिवार्यता है \’वह\’ मुझमें, मेरे जीवन में है…. अनवरत \’उसकी\’ पनाह में खुद को महफूज महसूस करती! उसे अनुभव कर सकते हो करके, तो…
-
काश कि वह भूल जाए …
बड़ी बेतरतीब सी है वो .. बड़ी लापरवाह सी है वो .. कहीं ना कहीं, कुछ ना कुछ रखकर भूल जाती है अक्सर। हैरान परेशान सी भटकती है खंगालती दिखती है सारा घर। भूल जाती है गुलंबर पर रख अल्हड़ से सपने,ख्वाब सारे भूल जाती है,अपमान हर बार। झोंक देती है उम्मीदें चूल्हे में खुशियों के बहाने खोजती है। कभी बच्चों में कभी साथी में मुस्कान को भी…
-
मातृ अपेक्षा …
मैं तेरी जननी हूँ लाला केवल चाहती तेरा भला। दुख कष्ट और परेशानी झेल कर केवल चाहती तेरा भला।। मत उतारो कर्ज तुम मेरा दे दो बस उचित सम्मान। आदरपूर्वक दो रोटी दो बस चाहिए उचित सम्मान।। कब मैने तुमसे माँगा है नौ माह के कोख का कर्ज। बस तुमसे इतनी चाहत भर पूरा करो अपना तुम फर्ज।। नही चाहिए रात रात का जागना जो दिया…
-
….उपवास खोलने वाली शाम रहो तुम….
चितचोर के व्याकरण मेरे रहो तुम, कोमल मनोभाव के चितेरे रहो तुम, सिंदूरी रंग मांग में सुसज्जित कर , सात जन्मों के सात फेरे रहो तुम। कलम के गीतों से सुनहरे रहो तुम, स्वर लहरी मन को घेरे रहो तुम, अनकही खामोश बातें कर यूं ही , साज के चितवन में ठहरे रहो तुम। नयनों में इंद्रधनुष से इशारे रहो तुम, अपार नेह भरते सदैव हमारे रहो…
-
यूपी में जो रहे, सो यूपी का होये …
विश्वयारी में दृढ़ आस्थावान, समाजवादी पार्टी के पुरोधा अखिलेश यादव ने कह डाला कि \’\’यूपी के सीएम यूपी के नहीं हैं।\’\’ हालांकि एक यूरेशियन अधेड़ आज प्रतीक्षारत प्रधानमंत्री हो सकता है। अखिलेश यादव का उदगार 20 फरवरी 2021 का है। इसी दिन 1848 में लंदन में कार्ल मार्क्स और फ्रेडरिख एंजेल्स ने कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो जारी किया था। उसका नारा था : \’\’ दुनिया के मजदूरों एक हो, तुम्हें केवल अपनी…