इकोनॉमी
अर्थशास्त्र
-
जिंदगी के चौराहे पर……
जिन्दगी के चौराहे पर खड़ा होकर कर रहा विचार। पीछे जो तय किया सफर अब उसका ही कर रहा हिसाब।। खट्टी मीठी इस सफर में कभी चढ़ाव तो कभी उतार। इस अनुभव को सहेज सवार कर आगे बढ़ने को तैयार।। साथ मिला जो अपनो का उन सबका करता आभार। बिछड़ गए जो अपने मुझसे उनके लिए बस अश्रु धार।। इस चौराहे राह चार हैं सफर को तो मुख्य राह। बांकी…
-
ढलती आस……
ढलती उम्र सब कुछ पीछे छोड़ती गई बचपन छूटा ,जवानी की मस्ती छूटी जिम्मेदारी की कड़कती धूप मे मुस्कुराहट छूटी जीवन की भागदौड़ मे सुकून छूटा नवकलियो सा खिलता जीवन छूटा झुर्रीदार शाम चेहरे की सिलबटो पर न छूटी उम्र का तजुर्बा न छूटा , आखिरी पढ़ाव जो छूटा ••••••••••• उलझनो भरी जिंदगी के मसले हल न होगे। ढेरो मंजर हसीन लम्हो को देखना मुनासिब नही मौत के मुकम्मल आगोश …
-
हौसला रख …
गीत मुश्किलों में सदा मुस्कुराते रहो ये दुखों की घड़ी है, ये कट जायेगी तुम न थकना न रूकना कभी हार कर ये अमावस की बदली भी छट जायेगी कंटकों से भरी है ये जीवन डगर राह कैसी भी हो चलते रहना मगर हौसलों में नयी तुम उड़ाने भरो ये गमों की दुपहरी सिमट जायेगी मुश्किलों में सदा ………………. वक्त रहता नहीं एक जैसा कभी जो गमों की…
-
मुद्दतों से चाहत थी …
मुद्दतों से चाहत थी तुझे पाने की, अब मिले हो तो दिल को चैन आया, मुझको लगता है कि मुझे मुकद्दर मिल गया, मेरी चाहत न होगी कभी कम, तू जो आया तो दिल को करार आया, रंजीशें गम की दूर हुई, उम्मीदों के लाखों दिये जलने लगे, सबनवी शाम हुई, रात सुहानी हुई, दिन के उजाले भी प्यारे लगने लगे, हर दिन होली, हर रात दिवाली लगने लगी,…
-
खुशनुमा हयात में …
ग़ज़ल मैं अपनी कहानी ज़ुबानी क्या बताऊं है मेरी आंखों में जो पानी क्या बताऊं जैसे भी गुजरी है गुज़र गई अब मेरी गुजरी है कैसे कैसे जिंदगानी क्या बताऊं देखा है ता उम्र हकीकत का आइना मुझ पे हुई है कितनी महेरबानी क्या बताऊं ग़म में गुजार ली या खुशी में गुजार ली अब बीती अपनी यादें सुहानी क्या बताऊं वो छोड़ गया मुझको…
-
सफर …
कैसे तुम उठाए फिरते हो \”नफरतों का टोकरा \” सिर पर .. कैसे दम नहीं फूलता तुम्हारा ? कैसे विक्षिप्त नहीं होते , और ये भी ! कि, थक नहीं जाते तुम ? मुझसे मत पूछ लेना मेरी मुस्कुराहट का राज़ मत पूछ लेना, नई उमंगों से भरे होने का \”मंत्र\”! तुम देखो, जो मेरे सिर पर गट्ठर है न .. फूला-फूला सा …… वो मेरा प्रेम है सबके…
-
नारी को हक और स्वछंद आसमान तो दे दो …
महिला दिवस पर नारी को भी जरा उसके हिस्से का हक और उसका सम्मान तो दो जो छू ना ले वो तारे गगन के तो कहना, पहले उसको स्वछंद आसमान तो दो। कहानी : रहमत की जन्नत पहला दृश्य आदाब रहमत मियां क्या हाल चाल है, काम कैसा चल रहा है,घर मे सब बाल बच्चे कैसे हैं।एक लुहार का काम करने वाले रहमत मियां से…
-
और कुछ दिनों बाद हम मनाएंगे महिला दिवस ..
आज भी कहाँ कुछ बदला है कुछ महिलाओं के लिए। भूखे भेड़िये बन गए है लोग, दहेज की लालच में कितनी बेटीयाँ कुर्बानी देती रहेगी। सुनकर खून खौल उठता है। शर्मसार होना चाहिए समाज को, गुजरात के अहमदाबाद में आयशा ने यह कहकर अपनी जान दे दी कि उसके पति को उसकी कोई परवाह नहीं है। दहेज और पैसों के लिए प्रताड़ित करता था। आत्महत्या करने से पहले आयशा ने…
-
अहंकार से बचें …
जो लोग घमंड करते हैं उनका सारा ज्ञान व्यर्थ है, इस बुराई की वजह से सबकुछ खत्म हो सकता है। रामकृष्ण परमहंस से जुड़ी एक प्रेरक कथा प्रचलित है। एक दिन रामकृष्ण परमहंस किसी संत के साथ बैठे हुए थे। ठंड के दिन थे। शाम हो गई थी। तब संत ने ठंड से बचने के लिए कुछ लकड़ियां एकट्ठा कीं और धूनी जला दी। दोनों संत धर्म और अध्यात्म पर…
-
योगीजी की नजर में अब कैसे हैं \’\’माननीय\’\’ ?
यूपी विधान परिषद में बहस (25 फरवरी 2021) के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्गार थे कि सम्मानजनक शब्द \’\’नेता\’\’ अब अपमानजनक लगने लगा है। यूं हर हास्य कवि का आम विषय भी \’\’नेता\’\’ हो गया है। अत: नागरिक को आत्ममंथन करना होगा कि आखिर अपने अनुगमन करने हेतु प्रेरित करने वाला व्यक्ति अब व्यंग्य की वजह क्यों हो गया है?\’\’ हिन्दी पट्टी में तो नेता का पर्याय है सर्वदुर्गुण…
-
हो गईं आँखें चार …
(व्यंग्य ) पचास की उम्र तक आते -आते मनुष्य के शरीर में कई परिवर्तन आने लगते हैं। थकान, कमज़ोरी, दर्द, दाँतो की समस्या और सबसे महत्त्वपूर्ण आँखों की रोशनी कम होना। मगर दिल है कि मानता नहीं। दिल को मना भी लो तो दिमाग़ तरह-तरह के बहाने सुझाता है। किसी को कानों -कान खबर नहीं होनी चाहिए कि मुझे ऐनक की ज़रूरत है। आदमी आँखों पर ज़ोर दे -देकर…
-
महिला सशक्तिकरण में मीडिया का योगदान …
वैसे तो 21वीं सदी में कुछ महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय अब तो ख़त्म ही होने चाहिए, पर शायद अभी कुछ सदियाँ और इंतज़ार करना पड़ेगा उस सुबह का जो हर महिला के लिए आज़ादी की किरणें उजागर करें, आज महिलासशक्तिकरण के लिए हर कोई मुहिम जगा रहा है, उसमें से एक मजबूत माध्यम है सोश्यल मीडिया, सोशल मीडिया वाले हर बार अतिरेक नहीं करते, मीडिया आज एक सशक्त…
-
रबी फसलों की रवानगी मुबारक …
फुनगियां उन्हीं पौधों के खूबसूरत होते हैं जिनकी जड़ें गहरी और स्वस्थ हों जड़ों को सींचने से सुन्दरता निखरती है! ©लता प्रासर, पटना, बिहार
-
प्रेम का अभिनय …
चालाक लोग,, बहुत समझदार बनकर, प्रेम का अभिनय बहुत ज्यादा अच्छा कर सकते हैं, लेकिन प्रेम कभी नहीं कर पाते इन जैसे लोगों की वजह से ही बहुत से मासूम सुसाइड तक पहुँच जाते हैं,, क्योंकि इनके मन मष्तिष्क में केवल स्वार्थ और अपनी खुशी ही भरी होती है केवल।। ऐसे लोग कमाल का अभिनय करते है ये सामने वाले को ऐसा विश्वास दिला देते हैं,, जैसे बस यही दुनिया…
-
कड़वी बात ….
सामरथ को दोष न दीजै, वक़्त उसी का होय। जो जन इनसे बैर करे, वह तो जीवन भर रोय।। चाटुकारों से घिरा हुआ, राजा भी अंधा होय। चिकनी चुपड़ी बात में, खुद का धरम है खोय।। कामी क्रोधी और कपटी, देखो तो संत कहाय। पर उपदेश खूब करै, आप ही मल में नहाय ।। झूठ फरेब की दुनियाँ में, दुष्टों की जय- जयकार। सज्जन ठोकर खात है,…
-
लो आ गया बसंत …
लेकर मौसम परिवर्तन का संकेत पेड़ों से झर गए सारे पीले पात हो गयी धरती पर खुश रंगों की शुरुआत फूटे है बासन्ती स्वर उग आया है नव अंकुर खेतों में है फूली सरसों राहों में खड़ा है अमलताश जंगल में खिला है सुर्ख ढाक तो बागों में बोरौं से लदे है आम फूल फूल पर घूम घूमकर भँवरे उनको छेड़ रहे है शीतल मंद पवन से तरु भी…
-
हो रहा बसंत का आगाज …
हो रहा बसंत का आगाज है, चहु दिशाओं में रौनक छाई है, वन उपवन में शोख कलियों ने ली अंगड़ाई है, हरे हरे पत्तों से सजी डालियां हो रही मतवाली सी, उन पर रंग- बिरंगे फूलो ने बिखेरी कातिल मुस्कान, भंवरे उनपर हो रहे मतवाली से, पीले-पीले सरसों से सज गए ये खेत और खलिहान, सुरीली कोयल ने लगा दी अपनी तान, पुरवा हवा पाकर झूम रहे ये उपवन,…
-
साँझ …
चाहत किसी की कुछ इस तरह होने लगी मखमली धूप अहसास के मोती पिरोने लगी दूर जाने से दर्द का आलम नजदीकियां रूह को भिगोने लगी तेरा मिलना खुदा की रहमत बिछड़ने से धड़कने रूकने लगी। नब्ज मध्यम होने को थी। आखिरी हिचकी तेरे कांधे पे आये मौत की आहट मैं शायराना चाहती हूँ।। शौखियो से इंद्रधनुषी प्यार की शाम आक्षी का सुख रहे हमेशा बस इतनी ख्वाहिश के साथ आखिरी हिचकी…
-
दिल बेचारा …
कई गमों ने मारा किस किस का नाम लूं है दिल मेरा बेचारा क्यों कर न थाम लूं कोई बताए मुझको इस गम की कुछ दवा है नहीं कोई दवा तो मैं दुआ से काम लूं इस दर्द ए गम ने इतना तोड़ा है मुझे दिल करे ये मेरा अब हाथों में जाम लूं उल्फत करेगा कौन मुहब्बत के नाम पर बेहतर है क्यों न मैं बेवफा…
