लेखक की कलम से

लंदन शहर …..

 

बहुत  खूबसूरत है   लंदन शहर

दिवास्वप्न है सबका लंदन शहर

 

प्यारे  समुंदर हैं        चारों तरफ़

सुन्दर   नज़ारे हैं       चारों तरफ

दिल को लगे ये बहुत प्यारा प्यारा

लंदन शहर सारी दुनिया से न्यारा

 

सोये न जागे ये आठों पहर

बहुत खूबसूरत है लंदन शहर

 

हँसी वादियों का है शहरे-लंदन

धुआं बादलों का है शहरे-लंदन

चांद और-सूरज दिखें मुश्किलों से

ठंडी हवाओं का है शहरे लंदन

 

चलती हवाएँ मचातीं कहर

जरा बचके रहना ये लंदन शहर

 

लंदन शहर शांति की इक मिसाल

इसकी सड़क हर गली बेमिसाल

हर इक ठौर पर है सुकूं बेहिसाब

इसे देखने कौन पाले न ख़्वाब?

 

इससे भला कौन है बेख़बर?

बहुत खूबसूरत है लंदन शहर

 

मंहगा यहां हर एक सामान है

बाज़ार मे पर बहुत जान है

औरों की बातें करें ना करें

गोरों की लेकिन बहुत शान है

 

कभी तो गुज़ारो यहाँ कुछ पहर

बहुत खूबसूरत है लंदन शहर

 

मेहनती लोगों की पहचान है

वरना सभी शेष    अनजान हैं

कोई निठल्ला न रहता यहाँ

कर्मों का झरना है बहता यहाँ

 

कर्तव्यशीलों ने कस ली कमर

बहुत खूबसूरत है लंदन शहर

 

सकरी हैं पतली हैं गलियां यहाँ

गगनचुंबी अट्टालिकाएँ जहाँ

शीशे सी लगती यहाँ छोरियाँ

बिजली गिराती चलें गोरियाँ

 

नज़रें वहीं जाके जातीं ठहर

बहुत खूबसूरत है लंदन शहर

 

हरवक़्त बहती है ताज़ी हवा

लगती है जैसे हो माँ की दुआ

सपने हमारे हुए सच यहाँ

भला ऐसा आनंद मिलता कहाँ?

 

बच्चों का अपने  यही नया घर

बहुत खूबसूरत है लंदन शहर…

 

 

©आशा जोशी, लातूर, महाराष्ट्र                                              

Back to top button