इकोनॉमी
अर्थशास्त्र
-
आपनो अंगिका …
आपनो बोली अपनो वेश अंगप्रदेश वाला ऊ देश। वै प्रदेश के बात निराला जेकरो स्वयं शिवशम्भु रखवाला।। फकफक धोती ठहुनियां कुर्ता नील टिनोपॉल वाला ऊ गमछा जरूरी पर जब बांध मुरेठा। नोकी वाला चकचक जुता तै पर ऊ बकुड़िया लाठी बात कहै छै गजबे हौ साथी।। खेती में छि हम्मे सब अब्बल केला मिर्ची और मकई में डूबल। तैयो कहलावे छि गरीब किसान सरकार के ने हमारा पर ध्यान। गंगा…
-
भावनाएं और सीमाएं …
भावनाएं मनुष्य जीवन का आधार है। इसके बिना मनुष्य मशीन तो कहला सकता है, किंतु इंसान कतई नहीं। इसी को कई स्तरों पर हम महसूस भी करते हैं, लेकिन इन भावनाओं के आवेग को भी नियंत्रित करना परमावश्यक होता है। वरना जैसे सागर अपनी मर्यादा तोड़ दे तो तबाही का मंजर दिखलायी देता है। कुछ ऐसा ही हाल उस मनुष्य का भी हो जाता है, जो भावनाओं पर अंकुश लगाना…
-
वृहद शब्दकोष…
जिंदगी की वेदनाओं को परिभाषित करने की चाह में खंगाल लिए हैं कई शब्दकोश। मातृभाषा की पांडुलिपि से इतर भी देखा अक़्सर नहीं मिलती perfect परिभाषा इन पर… संगीत में खोजा, हर राग पर गुनगुना कर देखा नहीं बन पाई कोई एक धुन सलीकेदार हाँफते हाँफते थक गई मैं गला रुंधा कई बार, सुनो फिऱ भी नहीं बन सकी उसे परिभाषित करती रागिनी.. आयतें पढ़ीं, गीता में भी ढूंढा, रामायण…
-
कोरोना काल …
प्रकृति का प्रकोप या ईश्वरीय मायाजाल चीन का षड्यंत्र या डबल्यू.एच.ओ.की कोई चाल समझ पाते उससे पहले कोरोना ने फैलाया अपना जाल। ना मिटा बजाने से यह थाल ना जला जलाने से दीप की माल। पसर गया हर नगर बस्ती में बन सबके जी का जंजाल। रोक दी भारत की इसने चाल किया कर्फ्यू ने ऐसा हाल भूख से मरने लगे गरीब अस्पतालों में मचा बवाल। सांस लेने को शुद्ध…
-
ऐसा क्यों होता हैं …
हां सच में ही… मैंने मौत को बहुत पास देखा मैंने माँ को मरते हुए देखा, हिल गई थी मेरे जीवन की रेखा, अनाथ सी हुई जा रही थी मैं, वह अद्भुत और डरावने से क्षण, बहुत दुख भरे थे वो पल, सचमुच प्रलयंकारी था वो क्षण। हां सच में ही… मुझे आभास करा देता है वह क्षण, जीवन की लघुता का, नश्वरता का, जीवन की क्षणिकता का, अक्षुण्ण क्षणभंगुरता…
-
कलम …
हाथ में आकर मेरे लिख देती है कलम जीवन के सुंदरतम खट्टे -मीठे पल कई बार कलम होकर मैं लिख लेती कोई सच कलम-शमशीर से लड़ती मानवता के युद्ध कह देती मेरी कलम दिल के राज़ पन्नों से पन्ने सँभाल कर रखेंगे युगों तक मेरी कहानी कलम तुमसे एक गुज़ारिश सदा रहना तुम तटस्थ तुम्हारे लिखे इतिहास में तुम पर कोई दाग…
-
निशाचर …
जब अंधेरा पाक हो कलियारी अंधेरी रात हो तू न जाना भूल कर खेतो और खलिहानो में जानवर कोई तुझे छुप कर वहां बैठा मिलेगा खून जिसके मुंह लगा है इंसानियत की अस्मिता का भेड़िया या आदमी हो कुछ नहीं है फर्क पड़ता तू अगर औरत है तो संवेदना की परिधि से निकल मां बहन और बेटी के रिश्तों की कैद से आजाद होकर सांप हो या भेड़िया फिर आदमी…
-
टीका म टिके हे, जिंनगी के आधार …
बबा पूछिस कोरोना के टीका,तोला कइसे लागिस। मेंहा कहेंव बबा टीका ह मोला, बड़निक लागिस।। मोर खांध म सिस्टर ह,जइसने लगाइस हे ग सुई। चांटी चाबे कस लागिस,अउ मैं कहेंव जी उई उई।। कोरोना के टीका लगाना,हरे दु मिनिट के काम। टीका होय के बाद,तन -मन ल , मिलथे आराम।। टीका लगा डरेंव कहिके,मनमाने नइ घुमना हे। शासन -प्रशासन के जी, गोठ घलक सुनना हे।। दूसर के बहकावा म भाई,देख…
-
अंदर के दुश्मन का घात …
कैसे निपटें अंदर के दुश्मन से जो बार बार करता है घात । छिप छिप कर है वो दुश्मन कर रहा है खाखी पर घात।। इनके आका सफेदपोश हैं जिसने पहना है मुखौटा खास। पहचानें कैसे उस सुअर को जीसने पहना सफेद पोशाक।। स्रोत कहाँ इसके साँसों का कहाँ से मिल रहा इसको खुराक ? अब उसको पहचानने की जरूरत छिपा जो इसका आका खास।। सीमा…
-
डेढ़ सौ साल लगेंगे स्त्रियों को पुरुषों के बराबर होने में …
विश्व आर्थिक मंच के ताज़ा रिपोर्ट से हुआ खुलासा, समानता में भारत 140 वें पर सारी दुनिया में स्त्रियों को समग्र रूप से पुरुषों के बराबर होने में सैकड़ों साल लगेंगे। लॉक डाउन के कारण स्त्री पुरुष की असमानता की खाई और चौड़ी हो गई है। अभी हाल ही में जारी विश्व आर्थिक मंच की लैंगिक भेद अनुपात रिपोर्ट 2021 के मुताबिक दुनिया के 156 देशों में किए अध्ययन से…
-
जयचन्दों अब बन्द करो …
मेरे धरती को रंग दिया, आज फिर से लाल रंग में। क्या तकलीफ है इत्ता बता, तुझे रहने मेरे संग में।। कौन सा तेरा कौम है, और क्या है धरम और जात। मेरे सरफ़रोशों के आगे, बता क्या है तेरी औकात।। क्या मिलता है तुझे बता, नफरत के इस जंग में– दंडकारण्य की घाटी में, तूने क्यों किया नरसंहार। वीर साहसी हो नहीं सकता, तू कायर है, तू…
-
ज़िन्दगी कब्र-गाह में…
अच्छे को बेहतर बनाने की चाह में हम अकेले ही निकाल पड़े राह में गांव-गांव, शहर-शहर मिला लोगों से तफसीर ना मिली किसी की सलाह में कोई खुश मिला तो कोई ग़म में डूबा गजब का इंतजार सब की निगाह में बाद मुद्दत कुछ भी ना हासिल हुआ डरते हुये पहुंचा खुदा के बारगाह में खुशी मांगू मैं या फिर मांग लूं शुकूं तो सजदा करने…
-
वीरगति को प्राप्त सभी सैनिकों को शत् शत् नमन …
समाज से वैचारिक संकुचन का मिटना ही समाजोद्धार का रास्ता है आओ विचारों को खोलकर देखें समाजोद्धार का रास्ता साफ़ साफ़ नज़र आएगा! ©लता प्रासर, पटना, बिहार
-
तुम्हें कोई गिराए अगर तो …
तुम्हें कोई गिराए अगर तो, तुम मायूस मत होना, हौसलों को बुलंद करो इतना, तेरी ऊंचाई से वो डर जाए, लहराओ आकाश में ऐसे, तेरे झोंकों से वो घबराए, तुम्हें कोई डराए अगर तो, तुम डर मत जाना, खुद को बुलंद करो इतना, तेरी बुलंदी से वो घबराए, तुम्हें कोई नीचा दिखाए तो, तुम दुखी मत होना, खुद को खुशियों में डूबाओ इतना, तेरी खुशियों से वो जल जाए,…
-
अपराजिता तुम कितनी जिद्दी हो …
अपराजिता तुम कितनी जिद्दी हो। मैनें तो सोचा था, तुम इरादों से पिद्दी हो। तुम्हें पानें को मैंने कितने जतन किये। रोक -टोंक और ना जाने कितनें सितम किये। तुम शनैः शनैः चलती रही प्रकश की ओर। तुम्हें मिल ही जायेगी अपनें हिस्से की भोर। इस कविता की प्रेरणा मेरी बालकनी में लगी अपराजिता की बेल है। पिछले साल जब यह बेल लगाई…
-
समझदारी और धैर्य से ही कोरोना को हराया जा सकता है …
दोस्तों कोरोना का कहर एक बार फिर उसी ऊंचाई के आंकड़े को छू रहा है जैसा पिछले साल था। बीते कई महीनों से हम स्वयं इतने लापरवाह हो गए हैं कि न तो मास्क को जरूरी समझते हैं न ही 2 गज की दूरी को अहमियत दे रहे हैं। भरे बाजार और मेले के रूप में इसका उदाहरण देखा जा सकता है। परिस्थितियां काबू से बाहर होती जा रही है।…
-
न्योता…
(लघुकथा) मैंने उसे अपने घर आने का न्योता दिया। उसने कोरोना का डर दिखाया। इसी को न आने का कारण बताया। रखना बचाव मुझे समझाया। अगले ही दिन उसे एक उच्चाधिकारी का न्योता आया। उसने तुरंत आने की हामी भरी। उसने कोरोना को बताया। काम पड़ सकता है अधिकारी से उसे समझाया। कोरोना ने उसे बस एक दिन की मोहलत दी है। ©डॉ. दलजीत कौर, चंडीगढ़ …
-
राख सी हस्ती …
आज जिंदगी क्यूँ मौत से, इतनी सस्ती हो गई। आबाद शहर की मानों, राख सी हस्ती हो गई।। जिंदगी इतनी सख़्त, अब तक कभी न थी प्रखर। सपनों का घरौंदा एकाएक, क्यों गया है बिखर।। टूटी हुई पतवार, फूटी हुई, ज्यों कश्ती हो गई—- साजिश और अविश्वास का, चहुंओर मंजर हो गया। कपटी, छद्मवेश सा जीवन, पीठ पे ख़ंजर हो गया।। तपती मरुभूमि सी, आज हरेक बस्ती…
-
और कहां गिर कर पहुंचोगे …
और कहां गिर कर पहुंचोगे राजनीति चमकाने में नर से पिशाच बने हो तुम अपनी हसरत चमकाने में।। किसान पिसा अपनी चक्की में तुम झूठ मूठ मरहम क्यों लगा रहे उसके एकल साधन को तुम रोड पर ही चला रहे ।। ना इसके दुख से तुमको मतलब ना कोई अवसाद है तुमको तो बस अपनी राजनीति चमकाने का दरकार है ।। उसके चूल्हे में आग नहीं…
-
रिश्तों की मिठास …
रिश्तों पर जमी खामोशियों की धूल हटाते है। आओ जिदगी मिलजुल कर निभाते है। कुछ गलहतफहमियों को भूलाते है। बंजर बेजान रिश्तों में खुशियों के पल सजाते है। आओ उलझनों को सुलझाते है। प्यार का संचार नस नस में पहुंचाते है । टूटे दिलों पर अहसासों के लम्हें सजाते है। दुख तकलीफों को दिल की किताब से मिटाते है। मीठी चाशनी सी बातों को करके मुस्कुराहटों को अपनाते है। आओ…