बिलासपुरछत्तीसगढ़

बिलासपुर जोन को देशभर में तीसरा स्थान, 15 हजार यात्रियों की समस्या का किया गया समाधान …

बिलासपुर। रेलवे ने ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेल मदद एप बनाया है। 139 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इसकी सहायता से कोई भी यात्री अपनी समस्या तुरंत रेलवे तक पहुंचा सकता है। इसका त्वरित निराकरण किया जाता है। बिलासपुर जोन के कर्मचारियों ने इसमें बड़ी भूमिका निभाते हुए समस्या का समाधान करने देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया।

यात्रियों की समस्या का त्वरित समाधान करने में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के कर्मचारियों ने झंडा बुलंद किया है। देशभर में तीसरा स्थान अर्जित किया है। तीन महीने के अंदर 15 हजार 581 शिकायतों का निराकरण किया। गुरुवार को प्रहाप्रबंधक आलोक कुमार ने सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले 12 कर्मचारियों को सम्मानित किया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में महाप्रबंधक आलोक कुमार ने रेल मदद से जुड़े 12 सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित किया। बता दें कि पूर्व में रेलवे के द्वारा जितने भी हेल्पलाइन नंबर थे, उन्हें रेल मदद एप में समाहित कर दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर तक एप द्वारा 15 हजार 581 रेल यात्रियों की शिकायत का शत प्रतिशत निराकरण किया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल भारत योजना के अंतर्गत तीन साल पहले डिजिटलीकरण के लिए रेलवे को आगे बढ़ने के लिए कहा था। इसके बाद रेलवे ने शिकायत प्रबंधन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल किया। रेल यात्रियों की शिकायतों के निवारण की प्रक्रिया को सुधारने और तेज करने के लिए ‘रेल मदद’ नाम से एप जारी किया।

मोबाइल में रेल मदद एप को डाउनलोड कर यात्री रजिस्टेशन की प्रक्रिया को पूरा करते हैं। इसके बाद यात्री कहीं से भी अपनी समस्या बता सकते हैं। एसएमएस के जरिए शिकायत संख्या तुरंत उपलब्ध कराई जाती है। रेलवे द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी भी एसएमएस द्वारा दी जाती है।

कर्मचारी — पदनाम

अर्जुन पवार — जूनियर इंजीनियर

श्रीवनि चंद्रवंशी — सीसीसी

सोनवीर — कांस्टेबल

आलोक कुमार — हेड कांस्टेबल

पी. सोम शेखर — सीआरएस

दीपक लोधी — कांस्टेबल

एमएल योगी — कांस्टेबल

एसके शर्मा — एएसआइ

एलवी रमना — सीनियर सीसी

पी. उपाध्याय — जूनियर इंजीनियर

विजय विठोले — कांस्टेबल

प्रदीप गोदवे — कांस्टेबल

Back to top button