छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा महिला मोर्चा कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शित कर करेगी पुतला दहन …

बिलासपुर। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा महिला कांग्रेस की नेत्रियों को बंधुआ मजदूर की तरह उनका अपमान करने पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन करेगी।

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि हरियाणा में प्रदेश कांग्रेस द्वारा विरोध रैली निकाली थी। इस रैली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के नेता ट्रैक्टर पर सवार थे एवं कांग्रेस की महिला विधायक एवं महिलाओं द्वारा ट्रैक्टर को रस्सी से खिंचती दिखी। इससे कांग्रेस के नेताओं एवं कांग्रेस पार्टी की महिलाओं के प्रति घिनौनी एवं घटिया सोच आज भी वही है जैसे पहले भी थी।

कांग्रेस के नेताओं की इस प्रकार घटिया सोच एवं मानसिकता सबके सामने आ गई है, इस घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा 12 मार्च शुक्रवार को सायं 4 बजे पुराना बस स्टैण्ड स्थित चौक में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया जायेगा। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जयश्री चौकसे ने समस्त महिला मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का निवेदन किया है।

Back to top button