बिलासपुर

गुरुद्वारा में बन रहा है प्रतिदिन 35 सौ मजदूरों के लिए खाने का पैकेट

बिलासपुर। गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा बिलासपुर के प्रमुख सेवादार सरदार त्रिलोचन सिंह अरोरा के नेतृत्व में रोज़ाना 35 सौ खाने के पैकेट उन मजदूरों को दिए जा रहे हैं जो ट्रेनों से बिलासपुर जिले से आगे बढ़ रहे हैं। साथ ही बिलासपुर पंजाबी समाज द्वारा जो मजदूर पैदल जा रहे हैं उनका भोजपुरी नाका, तुर्का-डी कोनी, नया बस स्टैंड में सेवा की जा रही है।

मंजीत सिंह अरोरा के संचालन में 18 मई को भोजपुरी टोल टैक्स सरगांव हेतु 120 पैकेट भोजन, आलू-प्याज की बोरियां, चप्पल, छाते, धूप से बचने के लिए टोपियां एवं पानी के पाउच दिए गए। साथ ही बस स्टैंड तिफरा में 120 यात्रियों को भोजन करवाने के साथ ही छाते, चप्पल, पानी पाउच व टोपियां प्रदान की गईं।

इस कार्य में समाज के अध्यक्ष जसपाल सेठी, कस्तूरी सेठी, प्रिंस भाटिया, असीतपाल जुनेजा, दौलत खत्री, दर्शन छाबड़ा, कैप्टेन गंभीर, सुरेन्द्र गुंबर, गोल्डी होरा, बंटी छाबड़ा, पवन अजमानी, नरेन्द्रपाल गांधी, परमजीत सिंह सलूजा, अमोलक सिंह टुटेजा, जगमोहन सिंह अरोरा, मंजीत सिंह टुटेजा, सतदीप अरोरा, भूपेंद्र सिंह गांधी, महेंद्र गंभीर, अजित सिंह टुटेजा, डीएस गंभीर का सहयोग रहा। गरमत ज्ञान सेवा सोसायटी, पंथ प्रचार समिति, सुखमनी साहिब सर्किल, स्त्री सत्संग, पंजाबी युवा समिति, खालसा सेवा समिति, आल इंडिया सिख फेडरेशन, पंजाबी सेवा समिति, अकाल तख्त की फौज विशेष रूप से सक्रिय थे।

Back to top button