धरमलाल कौशिक ने कहा- कांग्रेस सरकार ने किसानों को दिया धोखा
बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा व बोदरी मंडल में धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते अब किसानों को बिचौलियों के हाथ धान बेचने को विवश होना पड़ रहा है।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार वक्त रहते धान खरीदी को लेकर कोई फैसला नहीं लेगी तो किसानों को लेकर अराजकता की स्थिति निर्मित हो जाएगी। जिसके लिए किसानों के नाम पर हाथ में गंगाजल लेकर सौगंध खाने वालें लोग जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि धान खरीदी को लेकर फैसला तो रायपुर से ही होना है। दिल्ली का नाम तो केवल नाकामी छिपाने के लिए लिया जा रहा है। धरने के बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी, कृष्णकुमार कौशिक, बृजभूषण वर्मा, सोमेश तिवारी, पुनील डहरिया, वंदना जेन्ड्रे श्रीमती रूखमणी कौशिक, दिनेश पाण्डेय, पेंगन वर्मा, विनय अग्रवाल, बलीराम, मनोज, सतीश शर्मा, विष्णुराम, घनश्याम कौशिक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी शामिल हुए।