छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, कहा- भाजपा की विचारधारा को और मजबूत करना हम सबका लक्ष्य …

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भाजपा के 41वें स्थापना के दिवस पर बिल्हा के सिरीगिट्टी मंडल में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हमारे पुरखों का पुण्य है कि भाजपा शून्य से शिखर की ओर है। समाज में अंत्योदय की स्थापना के लिये हम और सहभागी बनें। इस दिशा में हम सबको मजबूती से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के मौके पर 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक सभी मंडल में पार्टी के तय कार्यक्रम होने है।

स्थापना दिवस के अवसर हमें विजय छत्तीसगढ़ के अभियान में अभी जुट जाने की जरूरत है। इसके साथ ही टीकाकरण अभियान के महात्वपूर्ण कार्यक्रम केंद्रीय संगठन ने तय किया है। हम सबको कोविड नियमों का पालन करके अभियान में जुटना होगा। इस समय पर कोविड पर अंकुश लगाने के लिये हर कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभायें। इसके लिये काम करने की जरूरत है।

नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन का मजबूत आधार है। पार्टी के तय अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के निवास पर नामपट्टिका लगाने का महात्वपूर्ण कार्यक्रम चल जा रहा है। इस तरह का मर्मस्पर्शी अभियान हमारी पार्टी में चलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 13 व 14 अप्रैल को दलितों के मसीहा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर की जंयती पर समरसता दिवस का आयोजन किया गया है। बाबासाहब डॉ. अम्बेडकर हम सबके पथ प्रदर्शक हैं।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने भाजपा का झंडावंदन किया और तिफरा-सिरगिट्टी मंडल के अध्यक्ष बलराम देवांगन के निवास पर नाम पट्टिका लगा कर सम्मान किया और साथ ही मोनू रजक बूथ अध्यक्ष, सुशील प्रजापति बूथ अध्यक्ष, बोदरी मंडल के ग्राम रहंगी मे बूथ अध्यक्ष सुखदेव, बोदरी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती जया पांडेय, बिल्हा मंडल के ग्राम परसदा भ मे शत्रुघ्न निर्मलकर के यहा भी नाम पट्टिका व झण्डा वादन किया गया।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि भाजपा में यह संभव है कि मुझे जैसे छोटे कार्यकर्ता को पार्टी ने कई महात्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने ने मंडल के अध्यक्षों के निवास पर नाम पट्टिका लगा कर सम्मान करने के दौरान के कहा कि 1991 बिल्हा मंडल बनाया गया था तब कभी कल्पना भी नहीं की थी कि पार्टी से विधायक, विधानसभा अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निर्वाह करते हुए नेता प्रतिपक्ष तक पार्टी बनायेगी। इसके साथ पार्टी के विभिन्न दायित्वों मे रहते हमेशा पार्टी के विचारधारा को हमेशा मजबूत करता रहा हूं। यह सब भाजपा में ही संभव है। हम सब कर्मयोग के साथ जुटते हैं तो पार्टी हमारा भाग्य तय करती है। इसलिये हमेशा हमें मजबूती से विचाराधारा के लिये काम करना चाहिये।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सिंह, संजय सिंह, कृष्ण कुमार कौशिक, मनोज दुबे, पेंगन वर्मा, सोमेश तिवारी, तुलसी बघेल, कोमल ठाकुर सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

Back to top button