इकोनॉमी
अर्थशास्त्र
-
थाम लिया करो …
बिन बोले जो समझे अपना वही है जो अपनापन जताये वह अपना नहीं है मिठास गर हो रिश्तों में जीना मुश्किल नहीं है दिल समझ कर दिल में रहो अंजान बनना सही नहीं इससे मुनासिब है पत्थर बन के रहो न सुनो किसी की न कहो किसी से यह है सपनों की दुनिया यहाँ इमारते हैं ख्यालों की हकीकत में दर्द देते है•••• स्वार्थ के रिश्ते। । दोस्ती दिल से जिया…
-
आशा की चिड़िया …
वो घर की बेटी हर घर में लहराएगी फैला दो पंख उसके फिर देखों वो आसमानों में भी सरगम गाएगी बेटी होने से समझ के तो देखो बेटी को वो चिड़िया इतहास भी लिख जाएगी वो घर की आशा जैसे नन्ही सी चिड़िया रूठों को भी हँसाने लगती हर सुबह कोयल पपीहा की तरह चंचल सुमन गीत गाने लगती वो आशा की चिड़िया उम्मीदों की दुनियाँ…
-
अब तो तन्हा ही रहना …
कविता मैं अनाथ सी एक लड़की कैसे कर पाऊं अपनी मर्जी है चारों ओर अंधेरा अब छूटा रैन बसेरा घनघोर घटाएं काली बारिश है होने वाली न ईद है मेरी कोई न है अब कोई दिवाली मैं तन्हा अपनी बहना न पास है कोई गहना अब किसको बोलूं साथी अब तो तन्हा ही रहना चाहत को कैसे भूलूं मैं…
-
अन्तर्मन में द्वंद छिड़ा है …
अन्तर्मन में द्वंद छिड़ा है मन वेदना किसे सुनाऊ आज। कृष्ण नही हैं आने वाले सुलह किससे कराऊँ आज।। शांतिदूत बना किसको भेजूं इस दुर्योधन के कट्टर विचार। राज पाट की बात न पूछो इनके तो कलुषित विचार।। युद्ध भूमि मध्य रथ खड़ा है गांडीव नीचे कर पार्थ खड़ा। सकुनी के कुटिल मुस्कान संग पूरा रणभूमि डूबा पड़ा।। गंगा पुत्र भी विवश खड़े इस द्वंद युद्ध…
-
बस इंसान रहने दो …
दिखावे के लिए, एक दिन का सम्मान, रहने दो नहीं चाहिए देवी का दर्जा, बस इंसान रहने दो न जकड़ो दक़ियानूसी बेड़ियों में, दम घुटता है मेरी ख़्वाहिशों के, नाज़ुक पंखों में, जान रहने दो बेटी, बीवी, बहू, माँ के किरदार निभाते थकी नहीं मुझमें, मेरे ‘मैं’की भी, थोड़ी सी, पहचान रहने दो निकलूँ स्कूल, काँलेज, दफतर के लिए, जब भी मैं, सही सलामत घर लौटूँ,…
-
मसला मुस्लिम आबादी का …
क्या माजरा है? वर्षों तक मलाईदार सरकारी पदों पर मौज लेते मुसलमान कार्मिक, रिटायर होते ही अपने फिरके की \’\’बदहाली\’\’ पर रोना चालू कर देते हैं! पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त मियां शाहबुद्दीन याकूब कुरैशी, (आईएएस, 1971) ने अपनी नयी किताब \’\’पोपुलेशन मिथ : इस्लाम एण्ड फैमिली प्लानिंग एण्ड रेलिजन\’\’ में लिखा है कि : \’\’इस्लाम परिवार नियोजन की अवधारणा का विरोध नहीं करता है और भारत में मुस्लिम सबसे कम…
-
ओ भारत की नारी …
ओ भारत की नारी बनी है क्यों अब तक बेचारी ? मूर्ख है तू ! समझ नहीं पाई पुरुष ने रचाई है ,माया सारी ओ भारत की नारी ! देख ना , कैसे धोखा देता है यह नर ? \’ना\’ \’अरि\’ यानि शत्रु रहित बताकर खुद ही छलता है जन्म -भर l तू बेचारी ! नादान ,नासमझ समझ नहीं पाई…
-
जीवन का अधार …
महिला है महती इला ,गढ़ती नव आकार । उससे ही संसार का ,बना हुआ आधार ।।1 सतरंगी आभा लिये ,फिरती घर चौबार। है राग रंग महिला से ,उससे ही त्योहार ।2 लक्ष्मी दुर्गा भारती सब इसके हैं रुप । पूजित है संसार में ,इसके विविध स्वरूप ।3 जीवन के हर अर्थ मे ,बनती कविता नार । नेह प्रेम मनुहार में , है मीठि कभी सार ।4…
-
नारी: पैसा नहीं, जो हिसाब दूं …
किस-किस का किस-किस को हिसाब दूं, मैं पैसा नहीं हूं, न ही नोंटो का बंडल, सुबह उठने से लेकर रात सोने तक का, किन पल और लम्हों का हिसाब दूं, किन ममता के धागों का हिसाब दूं, खून में बहती सहनशीलता का हिसाब दूं, मन में दबी कुछ आकांक्षाओं का हिसाब दूं, सांवले काले रंग रुप का हिसाब दूं, सब्जी से लेकर राशन तक के मोल का हिसाब दूं,…
-
गूंगी कहानी …
पहली बार मिले थे हम तो उस ने कहा था तुम मेरी मंज़िल हो तुम को पा लिया मैं ने खुशी से मैं फूली न समाई सिमट गई उसकी आग़ोश में बेसुध हो कर दिन गुज़रे मौसम बदले और शहर भी बदला रूप रंग भी बदल गया है वक़्त नही है इक दूजे की ख़ातिर अब तो वक़्त पे उठना, जॉब पे जाना थके हारे फिर शाम को…
-
महिला है महती इला …
महिला है महती इला, बाँटी जग आमोद । विधि हरि हर शिशु बन गये ,खेलें तेरी गोद ।।1।। नारी सद्गुण खान है, करता वेद बखान । कर सोलह श्रृंगार वो, धरती तीर कमान ।।2।। सहनशक्ति तव भूमि सम,अंबर सम विस्तार । श्रेष्ठ , रूप पहचानते, करते हैं सत्कार ।।3।। जिसने अबला जानकर, दिया तुझे है त्रास । सुख,वैभव परिवार सह,बनता यम का ग्रास।।4।। भौतिकता ने…
-
शिलाएं भी रिसती है क्या?
वो, कर रहा था, दोहन धरती का, कर रहा था ,वार, लगातार, उसकी छाती पर, वार सहते – सहते, जो निकलती, थोड़ी सी आह याद दिलाता उसे , तुम तो धरती हो, सहनशील हो, दाता हो, दुख तकलीफ सहकर भी, हमेशा खिली रहो , अपनी तकलीफ़, किसी से ना कहो । पर ,धरती दरक रही थी , सिसक रही थी, तो,कहा उसने, ऐसा करो, ऐसा करो ना, तुम,…
-
एकता का प्रेम …
स्त्री, स्त्री को सौप अपने सपने से उसमें देख ले मन की पीड़ा जो है तेरी उसकी पीड़ा खुद रोप ले काँटों में गुलाब खिलते है एक साथ खुशबू एक ही महकती है हर बार स्त्री स्त्री को महकादे दे प्रेम जीवन आलौकिक संसार बना दे तब होगा स्त्री तेरा एक नया अवतार देख स्त्री कैसे बनता है तेरा नया एकता का संसार ©शिखा सिंह, फर्रुखाबाद, यूपी
-
ओ मातृशक्ति है नमन तुझे …
ओ मातृशक्ति है नमन तुझे, है अनेक रूपा दुर्गा तू, दुष्ट दामिनी बन करती दमन शत्रु की, जननी बन वात्सल्य लुटाती, ममतामयी अमृत प्याला तू, प्रिया बन प्रिय को लुभाती तू , दोस्त बन सहचरी बन जाती तू, सहस्रों बरसों से तुझे जकर वेरी में समाज ने सताया तुझे, पर अब न सहेगी दमन कोई, है स्वच्छंद अब स्वाबलंबी तू, अब गाड़ी रूपी जीवन के दो पहिए की, एक…
-
नारी तोर महिमा महान …
नारी तोर महिमा, सहीच म महान हे । तभे तोर शक्ति ल, माने भगवान हे।। नाना किसिम के तोर हावय रूप, तिहि ह सहिथस जिंनगी के धूप।। राम संग रही के, सीताराम बनगेस, श्याम संग जुड़े त, राधेश्याम बनगेस। तोर बिन अधूरा, मानों स्वयं भगवान हे—- दाई बनके तेहा, बेटा ल सिरजाए, नारी बन तेहा ओ, नर ल सिधाए। बहिनी बनके भाई के, भार ल…
-
स्व: हूं आह हूं …
औरत के दोनों पहलू को लेकर बखूबी निभाया हैं सही गलत तरीके बदल और बदलाव को सजाया हैं समझ और समाज को अपने सपनों की हकीकत से दर्शाया हैं कुल प्रविष्ठियां सरकारी संस्कृति संस्कारी कृति को समझाया हैं एकाकी हूं एकांत हूं स्व: हूं आह हूं एक दिन का हिसाब हूं ये समझ समाज की उपजाई हूं एक सीख हूं सीखाई हूं हर बार सुर्खियों में छाई…
-
अंबा कहो नारी हूं मैं …
आद्या त्रिनेत्रा भव्या, ज्ञाना सत्य अरु क्रिया रौद्र मुखी भद्रकाली, कात्यायनी विष्णु प्रिया वैष्णवी सुर सुंदरी, चिंता कहो नारी हूं मैं संघर्षों की गर्जना दुष्ट दलों की मर्दना भरती नव संचेतना हर लेती हूं वेदना हूं सबकी संवेदना, दुर्गा कहो नारी हूं मैं सृष्टि की संस्थापना धरा स्वर्ग परिकल्पना जीवन की प्रस्तावना सदियों की संभावना स्त्रियों की चिंघाड़ना, काली कहो नारी हूं मैं प्रकृति…
-
महिलाओं को सिर्फ सशक्तिकरण नहीं एकीकरण की है जरूरत…
यदि बात करें महिला दिवस की तो मुझे लगता है की, महिलाओं का कोई एक दिन नहीं हैं उसके तो सभी दिन है। महिलाओं के बिना तो कोई दिन होता ही नही।उसके उठने से ही हर घर की सुबह होती है और उसके आंख बंद करने पर रात। लेकिन हां यदि महिलाओं को डेडीकेटेड एक दिन विशेष अर्थात \”महिला दिवस\” दिया गया है ,तो यह भी अच्छा ही है कम…
-
नारी हूँ मैं..
शक्ति स्वरूपा नारी, पुरुषों के जैसी नहीं मैं, न ही बनना चाहती हूँ.. मैं हूँ उनसे बेहतर और शक्तिशाली… गर्वित हूँ मैं खुदपर… क्यों न होऊँ..?? मैं तो हूँ वेदों की ज्ञाता कहते है मुझको देवमाता अदिति मैं ही अपाला मैं ही घोषा मैं ही मैत्रयी मैं ही अरुंधति कहलाई मैंने है इतिहास रचा और गार्गी चहूँ ओर छाई अंग्रेजो के छक्के है छुड़ाकर वीर गति…
-
वो एक नारी है …
सुबह सबेरे उठकर वो जिम्मेदारियां उठती है चौका बर्तन संभाल के सब बच्चों को भी पढ़ाती है गौरवतल बनाती जीवन हर संघर्ष पर भारी है हां वो एक नारी है….! वो किसी मां है तो किसी की बेटी किसी के साथ पति धर्म निभाती है हर बेटे, हर पिता और हर पति को प्यारी है हां वो एक नारी है…! आये मुसीबत ढाल बन जाए…