मध्य प्रदेश

ग्वालियर में महिला इंजीनियर 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

1.72 करोड़ का बिल पास करने मांगा था कमीशन

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्वालियर से सामने आया है, जहां आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने नगर निगम की महिला इंजीनियर को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। महिला इंजीनियर 1.72 करोड़ के बिल में से जनवरी माह का बिल 6 लाख 70 हजार को पास करने के एवज में कमीशन के रूप में रिश्वत ले रही थी।

नगर निगम की पार्क विभाग की सब इंजीनियर वर्षा मिश्रा ने 5 पार्कों के 1 करोड़ 72 लाख रुपए के रखरखाव का ठेका लेने वाले सुरेश सिंह यादव और अतुल सिंह यादव से बिल पास करने के लिए 8% कमीशन की मांग की थी, लेकिन 3% (20 हजार रुपए) रिश्वत के तय हुए। इसमें अतुल सिंह ने 5 हजार रुपये कल दे दिये थे। इसके बाद कमीशन की शेष राशि 15 हजार रुपये लेते नगर निगम मुख्यालय के बाहर लोकायुक्त की टीम ने वर्षा मिश्रा को आज गिरफ्तार कर लिया। अतुल सिंह ने आज इस संबंध में ईओडब्ल्यू को शिकायत की थी। इसकी तस्दीक करने के बाद योजनानुसार अतुल सिंह ने जैसे ही वर्षा तिवारी को 15 हजार रुपये दिये, ईओडब्ल्यू की टीम ने उसे पकड़ लिया। दलअसल, ग्वालियर शहर स्थित नगर निगम के 5 पार्कों के रखरखाव का टोटल ठेका 1 करोड़ 72 लाख रुपये में हुआ था। इसमें ठेकेदार ने जनवरी माह का 6 लाख 70 हजार रुपए का बिल निगम के पार्क विभाग की सब इंजीनियर वर्षा मिश्रा के समक्ष भुगतान के लिए प्रस्तुत किया था। ईओडब्ल्यू द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button