मध्य प्रदेश

ट्रायल रन : 330 किमी का सफर चार घंटों में तय कर जबलपुर पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस

अनेक खूबियों और शानदार लुक सेने जबलपुर में यात्रियों का मन मोहा, 27 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे शुभारंभ, जबलपुर से रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलेगी यह ट्रेन

भोपाल। भोपाल से जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को 27 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में हरी झंडी दिखाएंगे। मंगलवार को रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर के बीच इस ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया। ट्रेन ने 330 किमी का सफर महज चार घंटों में पूरा किया, जबकि इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनें यह सफर साढ़े पांच घंटे में पूरा करती हैं।

130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया

वंदे भारत ट्रेन सुबह लगभग नौ बजे रानी कमलापति स्टेशन से जबलपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन को रानी कमलापति स्टेशन से इटारसी तक 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया गया। इटारसी स्टेशन से ट्रेन के क्रू मेंबर बदले और फिर इटारसी से जबलपुर तक का सफर 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तय किया।

मदन महल स्टेशन दोपहर एक बजे पहुंची

दोपहर एक बजे ट्रेन मदन महल स्टेशन पहुंच गई। इसके बाद दोपहर 2.20 पर ट्रेन को जबलपुर स्टेशन पर लगाया गया। इसके स्वागत के लिए रेलवे की ओर से मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव और सीनियर डीसीएम विश्वरंजन समेत आला अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहे। दोपहर 2.48 बजे यह ट्रेन जबलपुर स्टेशन से रानीकमलापति स्टेशन के लिए रवाना हुई।

रविवार को नहीं चलेगी

जबलपुर-भोपाल वंदे भारत ट्रेन के संचालन की जिम्मेदारी जबलपुर रेल मंडल की होगी। इसे इसे सुबह 5.55 पर जबलपुर से रवाना किया जाएगा। लगभग साढ़े चार घंटे में रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। इसका स्टापेज नरसिंहपुर, पिपरिया और नर्मदापुरम स्टेशन पर होगा।

इंदौर-भोपाल वंदे भारत खजुराहो तक चलेगी

जबलपुर से भोपाल वंदे भारत ट्रेन के समय और किराए पर अंतिम निर्णय रेलवे बोर्ड को लेना है। वहीं, इंदौर से भोपाल वंदे भारत ट्रेन को अब इंदौर से भोपाल होकर खजुराहो तक ले जाने की तैयारी है। इसके लिए रतलाम मंडल ने प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड को भेज दिया है।

Back to top button