पेण्ड्रा-मरवाही
pendra-marwahi- news
-
विशेष शिक्षा कार्यक्रम में लाकडाउन के दौरान विद्यार्थी सीख रहे विभिन्न प्रकार की गतिविधियां, व्हाट्सएप में शिक्षक दे रहे टास्क असाइनमेंट
विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न एवं टास्क असाइनमेंट भेज दिए जाते हैं। जिनके उत्तर हल करके वे वापस भेजते हैं और दिन के अंत में उनका सही उतर सहित परिणाम भी घोषित किया जाता है। प्रत्येक दिन 8 से 10 प्रशन उनको दिए जाते हैं जिनका उत्तर उन्हें देना होता है, जिसमें उनके पालक भी उनकी बड़ी तत्परता से सहायता और सहयोग करते हैं।
-
नगर पंचायत द्वरा स्वास्थ्य कर्मचारियों को वितरित किया गया मास्क और सेनेटाइजर
इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर सभी स्टाफ का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर देवेंद्र पैकरा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विष्णु यादव एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा का स्टॉफ, लैब टेक्नीशियन, नर्स आदि उपस्थित थे।
-
ज्ञानेंद्र उपाध्याय व वीरेंद्र सिंह बघेल ने जिले में बढ़ते पानी की समस्या का निराकरण करने प्रशासन से की मांग
अगर समय रहते पेयजल से प्रभावित ग्रामों में स्थायी हल हेतु कोई योजना नहीं बनाई गई तो वो दिन दूर नहीं जब पानी के लिए भी लोगों को आपस में संघर्ष करना पड़ेगा। समय-समय पर चाहे तो प्राधिकरण की बैठक हो जिला योजना की बैठक जलस्थाई समिति की बैठक हो मरवाही विधायक और पूर्व सीएम अजित जोगी के विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र उपाध्याय भी माननीय विधायक द्वारा प्रस्तावित योजना को मूर्तरूप…
-
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : खाद्यान्न योजना से वंचित लोगों के तत्काल बनाया जाएगा राशन कार्ड
जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने तीनों ब्लॉक सीईओ एवं दोनों नगर पंचायत सीएमओ, पंच, सरपंच, जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत जनप्रतिनिधि, पार्षद से अपील की गई है कि छूटे हुए लोगों वचिंत लोगों की सूची तैयार कर राशनकार्ड बनवाया जाए। समस्या के त्वरित निदान हेतु हम सभी कांग्रेसजन महंत एवं मनोज गुप्ता का धन्यवाद दे रहे हैं।
-
पेंड्रा गौरेला में आज से दो दिन का कम्पलीट लॉकडाउन, सभी राशन तथा सब्जी बाजार पूरी तरह रहेंगे बंद
गौरतलब है कि 20 तारीख के बाद राज्य सरकार कुछ अहम फैसले लेते हुए राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुछ रियायत तथा आवश्यक शर्तों के साथ व्यापार तथा कारखानों को चालू करने की घोषणा कर सकती है। इसी के मद्देनजर तैयारियों तथा वस्तुस्थिति को परखने के लिए राज्य के अधिकांश जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है।
-
-
मरवाही ब्लॉक के ग्राम पंचायत पीपरडोल में फिजिकल डिस्टेंस के साथ मनरेगा कार्य प्रारंभ
ग्राम पंचायत पीरडोल में मनरेगा के तहत चल रही बहरीझोरकी तालाब गहरीकरण कार्य में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत पीपरडोल के सरपंच श्रीमती राजमती मराबी, ग्राम पंचायत के सचिव शिव तिवारी, ग्राम रोजगार सहायक सहित मनरेगा के मेट व मितानिनों का भी उत्कृष्ट सहयोग रहता है।
-
कलेक्टर शिखा राजपूत लाकडाउन में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों का हौसला बढ़ाने पहुंची शिविर, गाना गाईं… कहा- हम होंगे कामयाब
कलेक्टर द्वारा गाया गीत सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ज्ञात हो कि इससे पहले नव जिले के उद्घाटन अवसर पर कलेक्टर शिखा राजपूत का आदिवासी महिलाओं के बीच किया गया नृत्य भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था।
-
फ्लैग मार्च पर पुलिस के जवानों का फूलों से स्वागत, लोगों ने कहा- “आप हैं तो हम सुरक्षित हैं”
चूंकि इस संकट की घड़ी में जहां पूरा देश लॉकडाउन में है वहीं पुलिस के जवान निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। वे यह बता रहे हैं कि आप लोग अपने घरों में रहे पुलिस के जवान आपकी सुरक्षा में डटकर खड़े हैं। साथ ही यह विश्वास भी दिला रहे है कि कोई भी वायरस आप तक नहीं पहुंच पाएगा। इसके लिए आम जन से…
-
नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जलान सेनेटाइजिंग, नाली, पानी टंकी की सफाई करवाने में जुटे
ज्ञात हो कि विगत कई वर्षों से नगरवासियों द्वारा पानी टंकी सफाई की मांग की जा रही थी। जिसे दृष्टिगत रखते हुए नगर पंचायत द्वारा पानी टंकी की सफाई कराई गई। इस कार्य में नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जालान, नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी विष्णु यादव व भाजपा नेता व पार्षद राकेश चतुर्वेदी व पारस चौधरी उपस्थित थे।
-
गौरेला नगर पंचायत अध्यक्ष गंगोत्री राठौर, उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल व अन्य पार्षदों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 1 माह का मानदेय
उक्त कार्य में नगर अध्यक्ष गंगोत्री राठौर, उपाध्यक्ष संदीप जयसवाल, ममता मार्को, अमोल पाठक, मोनू राजपूत, विनती, नीलेश साहू, श्रीमती संध्या राव, प्रियंका, पीयूष अग्रवाल, ममता जयसवाल, मग्दालिन जेम्स, दिलीप विश्वकर्मा, लाल सिंह मरावी, तुलसी पेन्द्रों, गुना बाई राठौर, शिव रोहणी ने सहयोग किया।
-
जनपद पंचायत सदस्य आयुश मिश्रा के प्रयास से परासी ग्राम पंचायत में ट्रांसफार्मर लगा
अब नया ट्रांसफार्मर लग जाने से किसानों की समस्या दूर हो गई है। जनपद सदस्य आयुष मिश्रा ने गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला प्रशासन, मरवाही विधायक अजित जोगी व बिजली विभाग के अफसरों व कर्मचारियों का आभार जताया किया।
-
जोगी कांग्रेस के नेता विनय ने कहा- पुल-पुलिया व मनरेगा काम शुरू किया जाए
जिले में प्रदेश सरकार के बजट में इस वर्ष क्षेत्र में अनेक पुल-पुलिया व सड़क के कार्य स्वीकृत हुए हैं। इसी तरह मनरेगा में भी पुल-पुलिया, डबरी निर्माण व भूमि समतलीकरण के कार्य स्वीकृत हैं। जिन्हें बरसात के पूर्व पूर्ण करना आवश्यक है। इन सभी कार्यों से जहां विकास कार्यों में गति आएगी तो वहीं मजदूरों का भी आर्थिक लाभ होगा। इस लिए उन्होंने कलेक्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही व बिलासपुर…
-
-
कटघोरा को लेकन जिला प्रशासन अलर्ट, कोरबा मार्ग सील
सील करने के साथ ही कोरबा जिले में किसी भी प्रकार के आवागमन पर कड़ाई से प्रतिबंध लगाने की बात कही। इस कार्य मे मरवाही थाना प्रभारी सुनील कुर्रे, प्रधान मुंसी हरनारायण पाठक, आरक्षक सतपुरन जांगड़े सहित अन्य कर्मचारी व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
-
डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान : कलेक्टर शिखा राजपूत ने कहा- आप दान दीजिए, हम जरुरतमंद तक पहुंचाएंगे
सहयोग की इच्छुक संस्थाएं व निवासी बीडी बघेल मोबाइल नंबर 8770134594, एसएन साहू के मोबाइल नंबर 9424142583, गिरीशचंद्र लहरे के मोबाइल नंबर 9424160315, हरीश शर्मा के मोबाइल नंबर 8839262866, जेएस राठौर के मोबाइल नंबर 9993196996 पर संपर्क कर सकते हैं। भोजन के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री जिला प्रशासन की टीम द्वारा जरूरतमंद परिवारों व व्यक्तियों को उनके द्वार तक पहुंचाएगी। जरूरतमंद परिवार या व्यक्तियों की सूचना दूरभाष क्रमांक 07751-221004 अथवा…
-
शिखा राजपूत ने किया गौरेला विकासखंड के गांवों का भ्रमण, दिए निर्देश, फिज़िकल डिस्टेंस पर ध्यान रखने की दी समझाइश
उल्लेखनीय है कि जिले में कुल जनधन खाता धारकों की संख्या 3,15,355 हैं जिसमे ग्रामीण क्षेत्रों के 2,87,948 और शहरी क्षेत्रों के 27,407 खाता धारक सम्मिलित हैं। जिले में 1,46,832 पुरुष जनधन खाता धारक और 1,68,523 महिला जनधन खाता धारक हैं।
-
जेसीसी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मुख्यमंत्री भूपेश और स्वास्थ्यमंत्री सिंहदेव को कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने की दी सलाह
संभावना जताई है कि ठंड के दिनों में जब इस वायरस के उग्र होने की संभावना अधिक रहेगी तब हमें 3T यानी टेस्टिंग, ट्रेजिंग और ट्रियाज में ही जोर देने को कहा है। फिजिकल डिस्टेंस को केवल संक्रमण की दर को कम करने का उपाय मात्र कहा है।
-
लॉकडाउन का सतर्कता से नहीं हो रहा पालन, लोगों की बेजा आवाजाही से ग्रामवासी हो रहे परेशान
गौरतलब है कि इस गांव में प्रवेश के कई वैकल्पिक मार्ग हैं जो मध्यप्रदेश से लगे हुए हैं। उन सभी रास्तों से कई अज्ञात वाहन तथा अपरिचितों का आवागमन निरंतर जारी है। जबकि पहले इस रास्ते से इतना आवागमन कभी नहीं हुआ। सभी मुख्य मार्गों को सील करने के कारण अचानक से इस गांव से होकर जाने वाली सडकों पर आवागमन बढ़ गया जिसे देखकर ग्रामीणजन घबराए हुए हैं। चूंकि…