पेण्ड्रा-मरवाही

विशेष शिक्षा कार्यक्रम में लाकडाउन के दौरान विद्यार्थी सीख रहे विभिन्न प्रकार की गतिविधियां, व्हाट्सएप में शिक्षक दे रहे टास्क असाइनमेंट

गौरेला (आशुतोष दुबे)। स्थानीय ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने अपने विशेष शिक्षा के कार्यक्रम में लाकडाउन के दौरान विधार्थियों को सम्मिलित करने के लिए घर बैठे विभिन्न प्रकार की गतिविधियां शुरू की है, जिसमें सभी बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। स्कूल में विभिन्न कक्षाओं के व्हाट्सएप ग्रुप बना दिए गए हैं। उनकी क्षमता एवं पाठ्यक्रम के अनुसार उनको प्रश्न दिए जाते हैं। जिसमें इंग्लिश, हिंदी, मैथ्स, साइंस, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर, स्पोर्ट्स, ड्राइंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, पेंटिंग, योगा आदि भी कराया जा रहा है। बच्चों को व्यस्त रखने के लिए एवं पढाई की तरफ प्रेरित करने के लिए कई प्रकार की पहेलियां एवं प्रश्नोत्तरी भी डाल दी जाती है। जिससे कि बच्चों का मन लगा रहे।

विद्यार्थियों को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रश्न एवं टास्क असाइनमेंट भेज दिए जाते हैं। जिनके उत्तर हल करके वे वापस भेजते हैं और दिन के अंत में उनका सही उतर सहित परिणाम भी घोषित किया जाता है। प्रत्येक दिन 8 से 10 प्रशन उनको दिए जाते हैं जिनका उत्तर उन्हें देना होता है, जिसमें उनके पालक भी उनकी बड़ी तत्परता से सहायता और सहयोग करते हैं।

प्रकरण बच्चों को प्रेरित भी करते रहते हैं। इस तरह के पठन-पाठन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी शिक्षक शिक्षिकाएं अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं। वह प्रश्नपत्र तैयार करते हैं और व्हाट्सएप के माध्यम से उन्हें विद्यार्थियों को भेज दिया जाता है। लगातार चार सप्ताह चल रही इन गतिविधियों में तरह तरह के पठन-पाठन के कार्यक्रम में बच्चे काफी रूचि ले रहे हैं और अपना ज्ञानवर्धन कर रहे हैं। पालकगण भी इस प्रकार की गतिविधियों से काफी संतुष्ट हैं।

Back to top button