इकोनॉमी

अर्थशास्त्र

  • कथनी और करनी में अंतर …

      यह कहावत काफी प्राचीन है तथा इसका अंतर समय-समय पर देखने में आया है।   कोरोनावायरस के प्रथम चरण में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व भारत के विश्व प्रसिद्ध अस्पतालों के डॉक्टरों ने जनता को सुझाव दिया कि कोरोनावायरस के लिए मास्क पहनना है, 2 गज की दूरी रखनी है तथा साबुन से बार-बार हाथ की सफाई करनी है, और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर इकट्ठे नहीं होना है।…

  • अराधना करती मैं तेरी …

      आराधना करती मैं तेरी, माँ शारदे तेरे चरणों में, करो दूर अंधियारा, भर दो उजियारा, हे मातु दयाला इस जग में, करुणामयी निर्मल नैनों से, प्रेम सुधा बरसा दो माँ, नैनो को खोल कर देखो, क्या हाल है इस जग में माँ, है हहाकार चारों तरफ, यह कैसी विडंबना आई है, अंत करो इस अभिशाप को, सब तड़प रहे इस जग में माँ, हरो क्लेश सारे इस जगत से,…

  • एक माचिस की तीली …

    एक माचिस की तीली कुछ जला सकती है । एक माचिस की तीली कुछ सुलगा सकती है । तीली डिब्बी की सतह पर घिस कर बनती है चिंगारी । इस चिंगारी से शुरू होती है, गृहस्थी की गाड़ी । इस चिंगारी से बुझ जाती है कभी कोई लाचार नारी । यह तीली सुलगाती भी है सिगरेट और बीड़ी । इस तीली से सुलग जाते है कभी कई भूखे पेट ।…

  • कठिन समय …

    समय कठिन है पर दिल कहता है यह भी गुजर जाएगा.. निश्चित ही गुजरा वक्त कहलाएगा… अनगिनत सीख देता जाएगा! रात अंधियारी है, घनी है, काली है! मौत का खौफ है! असमंजस निराली है! तूफानी हवाओं का शोर है! उड़ते पत्थर, कागज़,धूल में भी होड़ है! किंतु हृदयाघात से एक चीख निकलती है! यह निशा भी ढलेगी, रश्मिओं के करतालों से सजेगी! सुनो! विकटताओं में सब साथ छोड़ जाते हैं…

  • रिश्तों की मिठास …

      रिश्तो पर जमी खामोशियों की धूल हटाते हैं। आओ जिदगी मिलजुल कर निभाते हैं। कुछ गलहतफहमियों को भूलाते हैं। बंजर बेजान रिश्तों में खुशियों के पल सजाते हैं। आओ उलझनों को सुलझाते हैं। प्यार का संचार नस नस में पहुंचाते हैं। टूटे दिलों पर अहसासों के लम्हें सजाते हैं। दुख तकलीफों को दिल की किताब से मिटाते हैं। मीठी चाशनी सी बातो को करके मुस्कुराहटों को अपनाते हैं। आओ…

  • मालेरकोटला पर विवाद ? क्या कारण है …

    दो राज्यों (पंजाब और उत्तर प्रदेश) के मुख्यमंत्रियों में विवादग्रस्त बयानबाजी (15 मई 2021) हुयी। नतीजन पंजाब की एक शांत, सशुप्त नगरी सुखियों में आ गयीं। संपादकजन भी खोजने लगे कि आखिर यह मालेरकोटला है क्या बला ? इस नगरी पर कांग्रेसी नेता कप्तान अमरेन्द्र सिंह और भाजपायी पुरोधा योगी आदित्यनाथ टकरा गये। यह संगरुर जनपद का एक कस्बा था। ईद के पर्व (14 मई 2021) पर मुख्यमंत्री कप्तान अमरेन्द्र…

  • बेपनाह इश्क …

    रूह की गहराइयों  मे तुझे संभाला  हमने हाथ मे ओस को बूंदो  सा महसूस  किया नाजुक रेशम सा  तू अनमोल  इतना तेरे इश्क की खुशबू  को जह्नन  मे उतारा  हमने इस कदर कि हम जमाने भर की उलफतो से दूर हो गए तेरे बिना जीने की कल्पना  ना की थी एक पल अब बंजर मरू की तपन मे जलने लगे हम लम्हा लम्हा तेरा दूर जाना बात बात पर नाराजगी …

  • सुमत के चूल्हा …

    ईंटा-पथरा ह जुड़थे, तभे घर मकान ह बनथे। दया धरम ह जुड़थे, तभेआदमी इंसान बनथे।। तइहा के गोठ बइहा लेगे, केहे ले कहाँ बनथे। जे बात मानिस नीति के, उहिच इंसान बनथे।।   गृहस्थी के गाड़ी म, इंहा फंदाथे नर अउ नारी। मया प्रेम के डोरी म, परिवार बंधाथे संगवारी।। सुमत के चूल्हा के, सुक्खा रोटी घलक मिठाथे। कुमत के सिलेंडर के, छप्पन भोग कहां सुहाथे।।   माँ-बाप, दादा-दादी ह,…

  • मैं रहूं न रहूं ….

      जिंदगी का साथ जिंदगी से जिंदा रहे हम, रहे जब तक हमारा हौसला जिंदा रहे मैं रहूं न रहूँ।   वक्त ने माना हमारे बीच रख दी दूरियां बनाकर हों दिलों में रास्ता, तो जिंदा रहे मै रहूं न रहूँ।   ऐ मेरे अपनो तुम्ही  ने दी मुझे जिंदादिली, मैं अगर जिंदा रहूं, तू भी सदा जिंदा रहे मैं रहूँ न रहूँ।   प्यार से सुलझाइये, हल गुत्थियां सुलझ…

  • गंगा में राख बहाने मत आना …

    साथी मेरे मेरे शव पर शोक मनाने मत आना दुख के आंसू ले शैय्या में हाथ बंटाने मत आना   मन में दीप जलाकर रखना बस मेरी कुछ यादों का मैयत पर मेरी यादों के दीप जलाने मत आना   जब भी मेरी याद सताए फूलों सा मुस्काना तुम मुझ जैसी छोटी हस्ती पर फूल गिराने मत आना   मेरा क्या है मिट्टी हूं औ मिट्टी में मिल जाऊंगी मैली…

  • स्मृतियों में …

    स्मृतियों में जा बस हो! मन कर द्रविड़ व कुंठित, आंखें कर सजल! स्श्मियों से आलोकित कर, चल पड़े अनंत पथ पर… सृजन की नव श्रृंखलाओं का उदय कर! अब कौन वितरित करेगा अनमोल पल? यह कौन सा संकल्प लेकर तुम बढ़े हो? क्या और कोई विकल्प शेष न था बंधुवर? कर निःशब्द जीवन,मुख,लेखनी… हृदय व्यथित,मन एकाकी, सांसे अवरुद्ध, वाक्यशून्य,भावशून्य, अनर्थ कर कहां गए तुम? स्मृतियों में जाकर बस गए…

  • दुआएँ ….

      तुम अच्छे हो तुम सच्चे हो तुम्हारी दुआओं में असर है हमने ये माना,   पर तुम्हें क्या पता कौन अनजान हैं जो तुम्हारे लिए दुआ करते होंगे जिनकी दुआ तुम्हारे साथ है । ईश्वर का सुरक्षा चक्र तुम्हारे आस-पास है ।     इस लिए चलो दुआ करें सबके लिए सभी को सभी की दुआओं का ही सहारा है । हमारी दुआ तुम्हारे साथ रहे बस आज के…

  • इतिहास गढ़ेंगें फिर मानव …

      बून्द बारिश से लपट आग जब उठने लगेंगे अपने आप । पिघलती मोम से पत्थर शिला जब बनने लगेंगे अपने आप।।   तब मानव के आत्म बल का शोर करेगा संख नाद। मानव के कर्मो से फिर इतिहास गढ़ेगा अपने आप।।   जब नदी के उस धरा को मोड़ देगा अथक प्रयाश। सागर के उस लहर को मौज बना खे लेगा नाव।।   तब मानव के आत्म बल का…

  • नयी शुरुआत ….

      कुछ कविताएँ कभी पूरी नहीं होतीं, नहीं हो पाता तालमेल शब्दों और भावनाओं में, ठीक वैसे जैसे कुछ रिश्तों में हमेशा रहता है अधूरापन क्यूँकि नहीं जुड़ पाते दिलों के तार, और कुछ ख़्वाब नहीं कर पाते सामंजस्य वास्तविकता से, ज़बरन कोशिशें कर देती हैं उन्हें अर्थहीन और दिशाविहीन, बेहतर है उन्हें वहीं छोड़ की जाए नयी शुरुआत और बनाया जाए एक नया रिश्ता देखा जाए एक नया सपना…

  • जीवनचक्र पर लग जाना है विराम …

      मोह माया के विशाल वट-वृक्षों के नीचे पलते असंख्य पिण्ड मानव देहों के रूप में, कोई भावपूर्ण जीवन का राही, तो कोई भावशून्य गति से, बढते सभी उस लोक जहाँ हो जाना है अंत, एक दिन हरेक का और जीवनचक्र पर लग जाना है विराम, स्थाई, तर्कसंगत और समयानुकूल भी शायद! यही है नियति यही होना है अंत, कोई झंझावातों से बीतकर वहां पहुंचा तो किसी को, प्रारब्ध के…

  • अनमोल दोस्त …

    मेरे लेख के माध्यम से समाज के सामने रिश्ते की अटूट सच्चाई से अवगत करवाना चाहती हूँ। बात उन दिनों की है । जब मेरी दोस्ती ऐसे शख्स से हुई ।जिन्होंने मेरी उदासीनता भरी सोच मे उत्साह का संचार किया। रिश्तों को समझने की पारखी समझ तथा हर तरह से खुश रहने का मूल मंत्र मुझे बताया। जिन रिश्तो को हम परछाई की भांति पकडने का पीछा करते है। वो…

  • ख्वाब…

      कब पतझड़ ने रोका कोंपल का स्वागत करने को कब अन्धेरा बोला मत रोशनी को छनकर आने दो खिड़की के शीशे पर सूर्य की परछाई का प्रतिबिंब अच्छा लगने लगा है जो रह गया है पास हमारे सहेज कर रखने का फ़ैसला किया है । कहीं पढ़ी थी एक कहानी सबकी सोच अलग थी, पर थी निराली वो कहानी।   एक समंदर में बच्चे की चप्पल बही समन्दर चोर…

  • थोड़ा सच …

      कहने सुनने में अजीब लगेगा मगर थोड़ा तो सच है। कहने में झिझक है, मुझे दीवाना बताओगे। अकेले में मेरा मज़ाक भी उड़ाओगे। जानती हूं फिर भी कह रही हूं। किसी और का नहीं ख़ुद का ही अनुभव सुना रही हूं। ईश्वर किसी को भी होम आइसोलेशन में ना भेजे। भेज ही दिया तो ले लो थोड़े से मज़े। सोने के कमरे जो पेंटिंग्स लगी हैं ध्यान से कभी…

  • गुलाब हूं मैं …

      गुलाब हूं मैं कांटों की न फिक्र मुझे सबके मन को भाती मैं रंगों से अपने आकर्षित करती मैं मैं बनती प्रेम और दोस्ती का प्रतीक मैं बनती दुल्हन का सेज कभी मैं बनती मृतकों पर फूलों का हार कभी कभी बन गजरा सजाई जाती जुल्फों पर तो कभी बगिया में पौधों पर शोभा पाती हूं खुशबू मेरी चारों ओर फैले तो सबको अपने आगोश में मैं ले लेती…

  • घोर निशा …

    इस घोर निशा में कुछ कह रहे हैं ये…. हौले-हौले से बहते पवन! आकाश-मंडल के असंख्य तारे! ये पत्तियों का गतिशील होना! ये निरंतर बढ़ते कदमों का, आहट करते जाना! ये पक्षियों का कलरव करना! ये सूर्य की रक्तिम, उज्जवल किरणों सह मिश्र रंग बिखेरना! ये कलियों व फूलों का सुगंधित दल होना! ये बारिश की बूंदों का असमय ही बरस पड़ना! ये मेघों से आच्छादित पटल पर अचानक ही…

Back to top button