मध्य प्रदेश

विकास यात्रा का 14वां दिन : लगभग ढ़ाई हजार करोड़ रुपए के कार्यों के हुए लोकार्पण

प्रदेश में रोज हो रहे हैं विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश में विकास यात्रा के दौरान प्रतिदिन विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जा रहा है। चौदह दिनों की विकास यात्रा में अब तक लगभग 2500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जा चुका है। इससे अधो-संरचनात्मक विकास के साथ आमजन का जीवन सुगम होगा।
प्रदेश में विकास यात्राओं में अब तक 3861 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि के 20 हजार 90 विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया गया है। साथ ही 2446 करोड़ 40 लाख रुपए के 26 हजार 781 विकास कार्यों का लोकर्पण किया गया है। जनहित के कार्यों से क्षेत्रों का विकास तो हो ही रहा है, आमजन के जीवन में भी सुगमता आई है। प्रदेश में अब मात्र 4 हजार 709 गाँव में विकास यात्राएँ और निकाली जानी हैं। विकास यात्राओं में जन-प्रतिनिधियों द्वारा आमजन को केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं से अब तक वंचित किन्तु पात्र हितग्राहियों को चिन्हांकित किया जाकर मौके पर ही फार्म भी भरवाए जा रहे हैं। प्रयास किया जा रहा है कि वंचित हितग्राहियों को त्वरित लाभान्वित भी कर दिया जाए। विकास यात्राओं में विभिन्न जिलों द्वारा नवाचार कर ज्यादा से ज्यादा हितग्राहियों को लाभान्वित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

नवाचार करते हुए आगे बढ़ रही है विकास यात्रा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास यात्रा नवाचार करते हुए लगातार आगे बढ़ रही है। यात्रा में अब तक प्राप्त 4 लाख 26 हजार 959 आवेदनों को स्वीकृत किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधा लगाने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विकास यात्रा के दौरान हो रहे नवाचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्दौर जिले में निराश्रित और मानसिक रूप से बीमार बहनों के लिए होम अगेन केन्द्र खोला गया है। केन्द्र के संचालन की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्था को सौंपी गई हैं। बुरहानपुर जिले में छात्रावासों के कायाकल्प और बेहतर प्रबंधन के लिए छात्रावास कायाकल्प अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कूनो नेशनल पार्क में चीतों के पुनर्स्थापन के संबंध में भी चर्चा की।

Back to top button