मंत्री ताम्रध्वज ही नहीं आलोक पांडे भी सम्मानित हुए दिल्ली में
पेंड्रा। एक ओर छत्तीसगढ़ में जहां छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू को भारत के बेस्ट मंत्री अवार्ड से दिल्ली में नवाजा गया तो वहीं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार कांग्रेस संघ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक पांडेय को दिल्ली में बेस्ट कर्मगार कांग्रेस अध्यक्ष से नवाजा गया है।
असंगठित कर्मगार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरफान आलम व संगठन सचिव जेडी सलीम ने अपने हाथों से एक समारोह में आलोक पांडेय को सम्मानित किया। आलोक पांडेय को यह सम्मान उनके दो साल के कार्यकाल में असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों के लिये किये गए उत्कृष्ट कार्यों के लिये दिया गया। आलोक पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के विशेष सहयोग के कारण ही यह उत्कृष्ट कार्य कर पाएं। जिसके कारण यह अवार्ड मिल पाया। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को दो-दो सम्मान मिलने से छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी के लिये गर्व की बात है।
असंगठित कर्मकार मजदूर कांग्रेस संघ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आलोक पांडेय ने कहा कि ‘ये सम्मान सिर्फ मेरा नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के असंगठित कामगार कांग्रेस और वो मेरे साथी जो लगातार कांग्रेस और असंगठित क्षेत्र के लिए समर्पित है।’
असंगठित कर्मकार संघ बिलासपुर के जिला अध्यक्ष जगदीश गुर्जर ने कहा कि ‘हमारे प्रदेश अध्यक्ष वास्तव में इस सम्मान के हकदार हैं। आलोक पांडेय ने समूचे असंगठित कर्मकार मजदूर संघ को ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ को गर्वान्वित किया हैं।’