Uncategorized

दिग्विजय सिंह का नरेंद्र मोदी पर अटैक, पूछा- ‘मुस्लिम देशों में रोजी-रोटी कमा रहे हिंदुओं का कभी किसी ने सोचा …

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के पूर्व महासचिव दिग्विजिय सिंह ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजिय सिंह ने कहा कि नफरत से अशांति फैलती है और जो हिंदू मुस्लिम देशों में आजीविका कमा रहे हैं, उनके बारे में कभी सोचा है क्या?

सिंह ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि जब कश्मीरी पंडितों का पलायन हुआ तब कांग्रेस विपक्ष में थी। उन्होंने कहा, ‘विश्वनाथ प्रताप सिंह की जनता दल की सरकार को भाजपा का समर्थन था। मुफ़्ती मोहम्मद सईद साहब गृहमंत्री थे। जगमोहन राज्यपाल थे। फिर कांग्रेस को क्यों कोस रहे हैं?’

अगले ट्वीट में सिंह ने कहा, ‘क्योंकि भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस से डरते हैं। देश में नफ़रत फैला कर राजनीतिक रोटियां सेंकना एक मात्र उद्देश्य है। नफ़रत से हिंसा पनपती है और देश में अशांति फैलती है। जो हिंदू मुस्लिम देशों में रोज़ी रोटी कमा रहे हैं उनके बारे में आपने कभी सोचा है क्या?’

Back to top button