Uncategorized

कोरोना संक्रमित पाए गए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह, खुद को किया आइसोलेट, वर्चुअली होंगे कार्यक्रम में शामिल ….

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना संक्रमित हो गए हैं। संक्रमण की जानकारी होते ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री चौहान आज आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

शिवराज चौहान को सामान्य लक्षण हैं। उन्होंने कोरोना संबंधी गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। सीएम चौहान आने वाले कुछ दिनों तक सभी कार्यक्रमों में वर्चुअली शामिल होंगे। वे कल संत रविदास जयंती के कार्यक्रम में भी वर्चुअली शामिल होंगे। शिवराज चौहान कोरोना की पहली लहर के दौरान भी संक्रमण का शिकार हुए थे। तब उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

कमलनाथ ने की स्वस्थ होने की कामना: इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Back to top button