पेण्ड्रा-मरवाही

pendra-marwahi- news

  • तस्कर गिरोह के 2 फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, ये माल हुआ बरामद

    मरवाही। जिला जीपीएम के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के द्वारा अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही कराई जा रही है। जिससे अवैध कारोबारियों के हौसले पस्त होते नजर आ रहे हैं। 9 जुलाई को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर  ग्राम भदौरा के आरोपी अंकित तिवारी पिता केशव तिवारी, रोशन सिंह राठौर पिता घनश्याम सिंह राठौर तथा गांजा खरीददार 1 राममिलन राठौर पिता गोविंद राठौर।  महेंद्र सिंह राठौर…

  • भाजपा नेता बृजलाल राठौर की अपील, राजनीति से हटकर सभी हिन्दू राममंदिर भूमिपूजन के दिन को बनाएं ऐतिहासिक …

    मरवाही । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण भूमिपूजन 5 अगस्त को अयोध्या में होने जा रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण को देखते हुए भूमि पूजन के अवसर पर अयोध्या में केवल 208 लोगों को भूमि पूजन में सम्मिलित होने का न्योता मिला है। इस भूमि पूजन के अवसर में गौरेला पेंड्रा मरवाही में हिन्दू राष्ट्र परिषद के जिला संरक्षक व भाजपा नेता बृजलाल राठौर व जिला अध्यक्ष हिन्दू राष्ट्र परिषद के…

  • नगरीय क्षेत्रों में अब फिर शुरू होने जा रहा है चाय चौपाल …

    पेंड्रा। जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ग्रामीण इलाकों में अभी कुछ दिन पहले ही चाय चौपाल का आयोजन जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रारम्भ किया गया था। कांग्रेस का यह आयोजन काफी हद तक सफल भी रहा और लोगों की समस्याओं को हल करने का अच्छा प्लेटफार्म भी मिला। हालांकि इसकी सफलता लोगों की समस्याओ के निराकरण के पश्चात ही लगाया जा सकता है। जिले के ग्रामीण इलाकों में…

  • खेत से आ रहे किसान को भालू ने काटा, घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

    मरवाही। क्षेत्र में भालू काटने की कई घटनाएं सामने आते ही रहती हैं। विगत कुछ सालो से थोक के भाव में भालू काटने की कई घटनाएं भी मरवाही क्षेत्र में हुई है। अभी कुछ महीने पहले ही तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला को भालू ने नोच नोचकर मार डाला था। इन तमाम घटनाओं के बाद कल एक बार फिर भालू का आतंक देखने को मिला। खबर मरवाही के ग्राम बालम…

  • मरवाही एसडीएम रवि ने थाने में ली शांति समिति की बैठक

    मरवाही। आज मरवाही थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न हुआ। बैठक में मरवाही के एसडीएम रवि सिंह, मरवाही तहसीलदार भारत कौशिक और मरवाही थाना प्रभारी शुनील कुमार कुर्रे ने बैठक कर आने वाले त्योहारों के विषय में आवश्यक चर्चा की। ज्ञात हो कि अभी कुछ दिन बाद ही हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार रक्षा बंधन, मुस्लिमो भाइयों का बकरीद त्योहार व कुछ दिन बाद गणेश उत्सव भी है। आने वाले…

  • जोगी कांग्रेस ने मरवाही उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने लिया संकल्प, सरकारी तंत्र के दुरुपयोग की भी आशंका

    शराब बंदी लागू करने महिला जनता कांग्रेस लाएगी हस्ताक्षर अभियान में तेजी रायपुर (गुणनिधि मिश्रा) । छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा लॉकडाउन नियमों का पालन करते हुए जूम एप के माध्यम से कोर कमेटी का बैठक पार्टी अध्यक्ष अमित अजीत जोगी के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ऑनलाइन बैठक में प्रदेश भर से पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों ने भाग लिए और…

  • बगरार की 43 छात्राओं को वितरित की गई सरस्वती साइकिल

    मरवाही। छत्तीसगढ़ शाशन स्कूल शिक्षा विभाग के सरस्वती साइकल योजना के अंतर्गत विकासखण्ड मरवाही में कक्षा 9वी के सभी वर्ग के छात्राओं को साइकल वितरण किया जाना है। स्कूल शिक्षा विभाग के इसी निर्देशानुसार विकासखंड मरवाही के शासकीय हाई स्कूल बगरार में भी साइकल वितरण का कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में शासकीय हाई स्कूल बगरार के जनभागीदारी एवं शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल शुक्ला, मरवाही के…

  • मरवाही में पहली बार हुई एसडीएम की नियुक्ति, कलेक्टर डोमन सिंह ने किया आदेश जारी

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कलेक्टर डोमन सिंह ने आदेश जारी कर जिले के अंतर्गत प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों के सुचारू रूप से सम्पादन हेतु व्यवस्था के तहत डिप्टी कलेक्टर रवि सिंह को आगामी आदेशपर्यंत अनुविभागीय दंडाधिकारी (रा.) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी, अनुविभाग एवं तहसील मरवाही के कार्यों के संपादन का दायित्व सौंपा है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस राजस्व एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल द्वारा मरवाही…

  • किसान पर घात लगाकर मारी गोली, गंभीर हालात में सिम्स रिफर, गौरेला पुलिस कर रही पड़ताल

    गौरेला। पूरा मामला गौरेला थानाक्षेत्र के मध्यप्रदेश सीमावर्ती गांव गुम्माटोला के चिकनी टोला का है जहां पर रहने वाले बाबू लाल सिंह गांव के एक बड़े किसान है आज वे गांव में ही स्कूल के पास खेत मे जोताई का काम करवा रहे थे जिसके बाद वे किसी काम से वहां से गुम्माटोला जाने वाले सड़क पर अपनी मोटरसाइकिल से निकले ही थे कि तभी घात लगाकर झाड़ियों के पीछे…

  • महामारी से नहीं भुखमरी से मर जाएंगे गरीब लोग …

    हेमलता म्हस्के कोरोना को मात देने के लिये पूरा देश एक बडी लड़ाई लड रहा है। और इस लड़ाई में सबसे ज्यादा परेशान मलिन बस्तियों में रहने वाले मजदूर और झुग्गियों में रहने वाले गरीब लोग हो रहे हैं। उनके पास जीने के बुनियादी साधन भी उपलब्ध नहीं हैं। लॉक डाउन के शुरुआती दौर में ऐसे लोगों की छिटपुट मदद की गई पर अब इनकी कोई पूछ नहीं हो रही…

  • पेंड्रा के प्रमुख कांग्रेसी नेता रमेश साहू बने जिला खनिज व न्यास परिषद के सदस्य

    गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के कलेक्टर डोमन सिंह ने पेंड्रा शहर के प्रमुख कांग्रेसी नेता व पार्षद रमेश साहू की नियुक्ति जिला खनिज संसाधन न्यास जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के शासी परिषद में 3 वर्ष के लिये सदस्य के रूप में की है। जिला खनिज संशाधन न्यास जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही के शासी परिषद में पेंड्रा नगर पंचायत क्षेत्र से रमेश साहू एकल कांग्रेसी हैं।ज्ञात हो कि जिला खनिज न्यास निधि का…

  • नगर पंचायत पेंड्रा में भी गो-धन योजना शुरू की अध्यक्ष राकेश जलान ने

    पेण्ड्रा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गत 20 जुलाई को \”गोधन न्याय योजना\” की शुरुवात की थी। प्रायः यह देखा गया है कि यह योजना गांवों के गौठानों तक ही सीमित है। पर गांवों के गौठानों से इतर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा नगर पंचायत के एसएलआरएम सेंटर स्थित गौठान में \”गौधन न्याय योजना\” का शुभारंभ किया गया। इस गोधन न्याय योजना में मुख्य रूप से पेंड्रा नगर पंचायत के…

  • छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने वाली गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की राष्ट्रीय जिम्नास्ट वर्षा रानी कर रही आंगबाड़ी में छोटी सी नौकरी…

    गौरेला पेंड्रा मरवाही। राष्ट्रीय स्तर पर जिमनास्टिक का 6 बार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मरवाही के ग्राम पथर्रा में रहने वाली वर्षा रानी ने छत्तीसगढ़ में खेल और खिलाड़ियों के लिए कोई प्रोत्साहन नहीं मिलने से निराश होकर अपने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता की नौकरी कर रही है। तमाम अभावों एवं चुनौतियों के बावजूद भी राष्ट्रीय जिम्नास्ट वर्षा रानी का हौसला अभी कम नहीं हुआ है, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता…

  • गांजा की खेती करते दो पकड़े गए, 44 पेड़ जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार जीपीएम पुलिस की कार्यवाही

    पेंड्रा। थाना पेंड्रा का ग्राम सिलपहरी जो कि जंगल के किनारे बसा हुआ है जंगल एवं पहुंच विहीन जगह पर बनाए हुए घर की बाड़ी में पैसे की लालच के कारण आरोपी गांजे की खेती कर रहे थे। साथ ही बाड़ी का रुंधान इतना घना और ऊंचा था कि बाड़ी में क्या लगा है वो किसी को न दिख सके पर उन की चालाकी धरी की धरी रह गई और…

  • आखिर चाय चौपाल बंद, मनोज गुप्ता ने कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन का दिया हवाला …

    पेंड्रा । गौरेला पेंड्रा मरवाही में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने एक निर्देश जारी कर आगामी तिथि तक चाय चौपाल को स्थगित कर दिया है। आशंका है कि नगरीय क्षेत्र गौरेला-पेंड्रा में आगामी तिथि से लाकडाऊन की संभावना है। ऐसी स्थिति में चाय चौपाल का कार्यक्रम विधिवत तरीक़े से संपादित नहीं हो पाएगा। इस हेतु दिनांक 23-07-20 को विशेष बैठक आहूत की गई थी, जिसे आगामी…

  • आदिवासी बाहूल्य इस जिले में कोरोना की पकड़ सरकारी दफ्तरों से लेकर गांवों तक

    पेंड्रा (सुयश जैन)। नवगठित जिले गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी अब कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। एक समय जहां यह जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त था तो वहीं अब यहाँ भी कोरोना महामारी की मार बढ़ती ही जा रही है। खास बात यह है कि यहाँ यह विभिन्न कार्यालयों से लेकर थानों व अब इसकी धमक गावों तक भी आ पहुंची है। अभी कुछ दिन पूर्व ही गौरेला…

  • युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया उपेक्षा का आरोप

    पेंड्रा। अभी कुछ दिन पहले ही जोगी कांग्रेस के नेता जब कांग्रेस में प्रवेश किया था तो जिले के कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। हलांकि बाद में सब आल इज वेल हो गया था। कांग्रेस के बाद अब इस्तीफों का यह सिलसिला भाजपा में भी चालू हो गया है। कल ही गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की बहुप्रतीक्षित भाजपा कार्यकारणी की घोषणा की गई थी और आज…

  • विष्णु अग्रवाल बनाए गए भाजपा के जिलाध्यक्ष

    पेंड्रा (अमित रजक)। भाजपा ने जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में संगठन का विस्तार करते हुये नयी कार्यकारणी का गठन किया है। इस जिले में भाजपा का प्रथम जिलाध्यक्ष गौरेला निवासी विष्णु अग्रवाल को बनाया गया है। प्रदेश भाजपा संगठन ने जिला के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी है। जिसमें 7 उपाध्यक्ष हैं। इनमे कुबेर सिंह सर्राटी, शीतल शुक्ला, उपेंद्र बहादुर, बृजलाल सिंह राठौर, दिलीप यादव, श्यामवती पोर्ते के…

  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ साबित होगी गोधन योजना : जयसिंह अग्रवाल

    पेंड्रा (सुयश जैन)। छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ ग्रामीण अर्थव्यवस्था एवं उत्थान के लिए सतत प्रयास रत हैं, इसी कडी में कल छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण गौठान में गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया। छ.ग.राजस्व एवं जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के द्वारा मरवाही विधानसभा के सोनबचरवार पेंड्रा ब्लॉक मे गोधन न्याय योजना का शुभारंभ किया गया। मंत्री जी कोरबा की ओर से गौरेला रेस्ट…

  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा- \”चाय चौपाल\” मरवाही उपचुनाव का ब्रह्मास्त्र

    पेंड्रा (अमित रजक)। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा है कि चाय चौपाल पूरे विधानसभा में सफल रहा। उन्होंने कल चाय चौपाल के समाप्ति पर कहा कि चाय चौपाल ग्रामीण लोगों की छोटी-मोटी समस्याओं को हल करने का सबसे अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि चाय चौपाल प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल व हमारे सांसद ज्योत्स्ना महंत के मंशानरूप प्रारम्भ किया था जो कि कल समाप्त हो गया। मनोज गुप्ता…

Back to top button