छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

खेत से आ रहे किसान को भालू ने काटा, घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती

मरवाही। क्षेत्र में भालू काटने की कई घटनाएं सामने आते ही रहती हैं। विगत कुछ सालो से थोक के भाव में भालू काटने की कई घटनाएं भी मरवाही क्षेत्र में हुई है। अभी कुछ महीने पहले ही तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक महिला को भालू ने नोच नोचकर मार डाला था। इन तमाम घटनाओं के बाद कल एक बार फिर भालू का आतंक देखने को मिला।

खबर मरवाही के ग्राम बालम डोंगरी की है। जहां वही के स्थानीय नागरिक कार्तिक राम उम्र लगभग 42 वर्ष  के ऊपर भालू ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कार्तिक राम कल दोपहर 3 बजे लगभग अपने खेत से घर आ रहा था कि रास्ते में उसे भालू मिल गया वह कुछ समझ पाता और भागता की भालू ने झपट कर उसके ऊपर हमला कर दिया और उसके पैर में कई जगह काट लिया।बड़ी मुश्किल से वह वहां से जान बचाकर भागा। घायल कार्तिक राम को वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में उसे भर्ती कराया गया। जहां तत्काल उसका प्राथमिक उपचार किया गया।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताया है।

  जामवंत परियोजना रही फ्लॉप  

मरवाही क्षेत्र में भालुओ की संख्या देखते हुए करोड़ो रूपये की जामवंत परियोजना दम तोड़ रही है। जामवंत परियोजना के नाम पे कई करोड़ रूपये खर्चा करने के बाद भी स्थानीय वनवासियों व आम नागरिक को इसका कोई भी फायदा देखने को नही मिल रहा है।अलबत्ता इस परियोजना के नाम पर केवल और केवल पैसों का ही बंदरबाट हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही पहुचकर भालू के हमले से घायल कार्तिक राम का हाल चाल जाना और उपस्थित डॉक्टरों से भी चर्चा की। उन्होंने इस सबंन्ध में घायल कार्तिक राम की आवश्यक वित्तीय मदद करने के लिये वन विभाग के अधिकारियों से भी बात की।

Back to top button