छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

विष्णु अग्रवाल बनाए गए भाजपा के जिलाध्यक्ष

पेंड्रा (अमित रजक)। भाजपा ने जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही में संगठन का विस्तार करते हुये नयी कार्यकारणी का गठन किया है। इस जिले में भाजपा का प्रथम जिलाध्यक्ष गौरेला निवासी विष्णु अग्रवाल को बनाया गया है।

प्रदेश भाजपा संगठन ने जिला के अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी है। जिसमें 7 उपाध्यक्ष हैं। इनमे कुबेर सिंह सर्राटी, शीतल शुक्ला, उपेंद्र बहादुर, बृजलाल सिंह राठौर, दिलीप यादव, श्यामवती पोर्ते के नाम हैं। इसके अलावा  महामंत्री में डॉ शिवप्रताप राय, रामजी श्रीवास, संगठन मंत्रियों में राकेश दीक्षित, नीरज जैन लालजी यादव, दिनेश मरावी, भगवानिया बाई के नाम हैं। जबकि जिला कोषाध्यक्ष जय प्रकाश शिवदासानी को बनाया गया है।

Back to top button