इकोनॉमी

अर्थशास्त्र

  • जन्म भूमि श्रीराम की ….

    जन्म भूमि श्रीराम की, कुशल रहे हर हाल । सदा आसुरी चाल से, रखना इसे सँभाल  ।। घूम रही है ताड़का, शुक मारिच के संग । जाने किस रंग ये रँगे, परखो इनका ढंग ।। पुरुषों में दसरथ जगे, कौशिल्या हर मात । माँ वसुधा के गर्भ से, निकले सिय मुस्कात ।। अवध बने फिर भारती, लिखें भाग्य निज भाल।। जन्म भूमि श्रीराम की, कुशल रहे हर हाल ।। कहीं…

  • स्त्री का कर्ण होना …

    कभी देखा है किसी स्त्री को कर्ण होते..!! कानों में कुंडल जिस्म पर कवच धारण किए हुए..! संवेदनाओं का लक्ष्य भेद कुण्डलों सा सामाजिक विचारों को धारण करने की बातें। हाथों में मर्यादाओं की चूड़ियाँ, माथे पर भव्य सुर्ख लाल सौभाग्य की बड़ी सी बिंदी मानो सूर्य को अपने मस्तिष्क पर स्थापित किए हुए..!! गहरी काली काज़ल से भरे दो नैना जिसमे गर्भ के साथ ही दिखा दी जाती है…

  • मैं कौन हूँ …

    मैं मानव \’योनि\’ हूँ एक उम्र गुज़र जाती हैं बस ये जानने में कि मैं कौन हूँ? और क्यों हूँ? तमाम प्रयोग करतीं हूँ और अंत में बस हाथ खड़े कर देती हूँ मैं कौन हूँ? बस ये ही प्रश्न बना रहता है। इस गूढ़ प्रश्न का उत्तर ढूंढने में। परिणाम यही कि मैं \’शून्य\’ हूँ अनेक पथ पर चलती हूँ ज्ञान प्राप्ति के! भक्ति के! कार्य के! और न…

  • अपनों सी दुनिया …

    नज्म भ्रम मिथ्या में डूबी, दुनिया रहस्यों में नित्य उलझी दुनिया प्रेम बस मोक्ष द्वार, जहां से पर पाखंड में जकड़ी दुनिया विश्वास फलसफा समझा जग को पर समझ के विपरीत निकली दुनिया पराया बना कर रखा, हमको पर समझाते थे अपनों सी दुनिया क्षणभंगुर जीवन यहाँ सबका पर सत्य को कहाँ समझती दुनिया पता किसे डूबे किस लहर से? कागज की कश्ती सी बहती दुनिया सुदिन के संगी अल्पना…

  • चलो सब साथ मिलकर विश्व शांति की कामना करते हाथ उठाएं …

    हे ईश्वर हम चोरी, भ्रष्टाचार, दंगे, बलात्कार और धर्मांधता के आदि तो बन चुके हैं। अब रहम करो हर कोई अपने स्वजन खो रहे हैं, कहीं मौत की खबर सुनने के आदि होते रहे-सहे अहसास भी ना खो दें। ये सोचते हुए कि होता है, चलता है, ज़िंदगी है। कहीं एक दिन ऐसा ना आए कि एक दूसरे को हंस हंस कर मौत की खबर देते कहीं पत्थर ही ना…

  • संभावनाएं अपार …

    दोहागीत मौलिकता हो सृजन में, श्रेष्ठ भाव संचार । सर्वश्रेष्ठ प्राणी मनुज, संभावना अपार ।। मौलिकता अरु सृजन का, है गहरा संबंध। सृजन अर्थ है जन्म का, भरी नवीन सुगंध ।। मौलिक मिट्टी डालकर, चले भेड़ की चाल । बदल जमाने का चलन, ले खुद में सब ढाल ।। औरों के चश्में पहन, क्या हो बेड़ापार । सर्वश्रेष्ठ प्राणी मनुज, संभावना अपार ।। खास विलक्षण रूप को, ले अपनी पहचान…

  • नाम हरि का सुमिर मन रे …

    भर गया स्वर्णिम किरण से, आज ये आंगन तुहिन से। बाल रवि को साथ लेकर, चमक भर रोशन गगन से। राज रजनी का मिटा है, खुल रहे सारे नयन से। भर गईं अनथक उमंगें। स्फूर्त कर जाएंगी तन ये। हो भी जा आशा निषेचित, नाम हरि का सुमिर मन रे।।

  • हे दुर्गा मां …

    अब कुछ ऐसा कर दो मां तन में प्रतिरोध भर दो मां। जग जननी तुम, जग माता हो सब जन की भाग्य विधाता हो। हे ब्रह्मचारिणी तप संबल दो दुष्ट वायरस को भस्म कर दो। मां दुर्गा शेरों वाली ऐसी तेरी ललकार हो। सब जन हो जाएं सुखी बंद यह चीत्कार हो। हाथ जोड़ कर रहे हैं वंदन मानवता कर रही है क्रंदन। खुशियों की बस जोत जले पहले जैसे…

  • जा-जा रे बदरा जा रे …

    जा-जा रे बदरा जा रे, लेजा पिया का संदेशा, लेजा पिया का संदेशा, हुई मन बावरी, पिया की सांवरी, ये तो बता जा, तू ये तो बता जा, कैसा है निर्मोही न आया, मुझे मेरे हाल पर छोड़ गया, जा- जा रे बदरा जा रे……… घन घनघोर छाए ऐसे, मनवा नाचे मोर जैसे, कुहुकि- कुहुकि बोले, कारी कोयलिया, मनवा जाए डोल सखी रे , जा – जा रे चंदा जा…

  • गर यूँ डर गए होते …

    ग़ज़ल इश्क़ से गर यूँ डर गए होते, इश्क़ से गर यूँ डर गए होते, छोड़ कर यह शहर गए होते। मिल गए हमसफ़र से हम वर्ना, आज तन्हा किधर गए होते। होश है इश्क़ में ज़रूरी अब, बे-ख़ुदी में तो मर गए होते। यूँ कभी याद चाय की आती, और हम तेरे घर गए होते। वक़्त मिलता नहीं हमे अब तो, \’अर्श\’ थोड़ा ठहर गए होते।

  • अमीरों के महंगे मजाक …

    जश्न के नशे में तो कोई जाम के नशे में झूमते नाचते ,हवा में नोटों की गड्डियां उडाते बाराती । इधर नोटों को बहुत ही उत्साह से कभी हवा में लपकते कभी जमीन से समेटते … इस बीच कई बार पैरों के बीच हाथ भी कुचला जाता लेकिन खुश थे कि बेन्ड बाजे बाले कि आज न्योछावर अच्छी मिली है दो पैसै ज्यादा आ जायेगें । रात का झूठी खुशी…

  • हमेशा मतलब से ही मिलती हो …

    हमेशा मतलब से ही मिलती हो (ऐ जिन्दगी )        कभी तो यूं बेवजह भी मिला करो दो पल तो बैठो करीब आकर मेरे         भले ही शिकवा करो, गिला करो शायद कुछ सुकून मिले दिल को         शुरू एकबार तो ये सिलसिला करो मैं बहुत दूर निकल चुकी हूं खुद से       मिलने का मुझसे कभी तो फैसला करो गैरों की खातिर टूटने से बेहतर है     खुद की…

  • लड़कियों की स्वतंत्रता, खोती भारतीय सभ्यता …

    आज जब हमलोग “बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ” का अनुसरण कर रहे हैं। बेटियों को बेटों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलना सिखा रहे हैं। आज बेटियों को हर फील्ड में जाने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं और बेटियाँ भी देश का गौरव बढ़ा रहीं हैं। आज बेटियाँ अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।             मगर ऐसा नहीं लगता कि, वो आगे बढ़ने के चक्कर में अपनी संस्कृति…

  • कह दो घड़ी की सुई से …

    से कोई उल्टी घूम जाए ले आए वो खुशियों की घड़ीयाँ वापस सारी। उस वक्त की सौगात दे दे जिस में खेलती थी हंसी, मुखौटे के पीछे दबी मुक्त मुस्कान को तरसती है कायनात सारी। दहलीज़ के भीतर दम घुटता है ए वक्त तू थम जा अभी, जाने दे दर्द की गतिविधियों को आगे बैठ मेरे पास तू दो घड़ी। लगती थी बजारों में मानवीय कतारें आज मरघट के आगे…

  • दृष्टि …

    दृष्टि किसी अपरिचित तक की पड़ते ही क्यों हम सजग हो, आचरण, कार्य, व्यापार को दुरुस्त करने लगते? लापरवाही क्षण भर में ही काफूर हो जाती! न जाने कहाँ? संयत, संजीदगी से कार्य नव रूप ले, नव अंजाम तक… पर एक दृष्टि भी अंतर्जगत में है! जो हम पर नजर टिकाए, गड़ाए, निरंतर तरेरती उचित-अनुचित का भान कराती किंतु हम उसे नजरअंदाज करते, भाव धारा में बहते, कर्म करते चले…

  • बैसाखी …

     (कविता) बैसाख भी आज है उदास बैसाखी मनाने वाला नहीं है आस -पास खेत -खलिहान सूने नज़र हैं आते ख़ुशियों के गीत होंठों पर नहीं मुसकाते हर्ष के आँसू बदल गए हैं आहों में शहीद हुए हैं कई किसान सच की राहों में जिस घर से उठी हो अर्थी उस घर का कैसा बैसाख कैसी बैसाखी  …

  • बिसात चौसर के …

    बिसात बिछे हैं यहां चौसर के  एक-एक कर पहचानो ।  दुर्योधन शकुनी और दुशासन  को एक-एक कर पहचानो ।। राजनीति का चक्रव्यूह है अर्जुन आकर तोड़ो द्वार  मत भेजो अभिमन्यु को  कर ना सकेगा दुष्ट संघार ।। इस बार फंसा जो अभिमन्यु तो फिर किला बंद हो जाएगा  इतिहास के काले पन्ने पर पुनः अभिमन्यु वध हो जाएगा ।। अगर तैयार कर सकते हो तो करो कई अभिमन्यु तैयार  जो…

  • नागफनी …

    क्यों लगा मुझे होगी बारिश और धुल पुंछ जाएगा दुख। आया सावन बीता जीवन न रीता दुख बसा रहा आंखों के बीच दूब सा हरभरा दुख बहुत मुद्दत बाद आई तुम्हारी याद आए तुम प्रिय और पहलू से बंधा बंधाया आया वह दुख ढीठ, नागफनी सा कचोटता रहा मेरी आत्मा क्यों साया बन आज भी मेरे संग संग डोल रहा दुख …

  • Rajesh Rajawat, Datia, Madhya Pradesh

    खुशी मांगु या …

    अच्छे को बेहतर बनाने की चाह में हम अकेले ही निकाल पड़े राह में गांव-गांव, शहर-शहर मिला लोगों से तफसीर ना मिली किसी की सलाह में कोई खुश मिला तो कोई ग़म में डूबा गजब का इंतजार सब की निगाह में बाद मुद्दत कुछ भी ना हासिल हुआ डरते हुये पहुंचा खुदा के बारगाह में खुशी मांगू मैं या फिर मांग लूं शुकूं तो सजदा करने पहुंच गया दरगाह में…

  • हिंदू नव वर्ष …

    नव सृजन उल्लास उमंग, तरु भी कोमल पत्ती धर, अमराई में कुहके कोयल, मधुर स्वर ये मन को भाए, नव वर्ष की है अगुवाई में || प्रसुन से धरा है शोभित, दिवाकर की उष्णता से, ये वसुंधरा भी तप्त होते, शीतल नीर ये कण्ठ भाए, नव वर्ष की है अगुवाई में || दीप प्रज्वलित नवरात्रि की, भूमण्डल आज भी है उमंग, सृष्टि की ये नव सृजन कर, जीर्ण पत्ते वन…

Back to top button