मध्य प्रदेश

महिलाओं-युवाओं को मौका, पुराने दिग्गज भी होंगे एडजस्ट, कैबिनेट में देरी पर सियासत गर्म, डिप्टी CM ने कही ये बात, मंत्रिमंडल का फॉर्मूला तैयार, लागू होने का इंतजार…

इंदौर। मध्य प्रदेश में मोहन मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मोहन यादव कैबिनेट के विस्तार का फॉर्मूला तैयार है, बस लागू होने का इंतजार किया जा रहा है। मंत्रिमंडल में महिला सशक्तिकरण पर जोर, महिलाओं को अधिक मौका, युवाओं को ज्यादा स्थान समेत पुराने भी दिग्गज एडजस्ट किए जाएंगे। लोकसभा सीट के हिसाब से जमावट होगी। साथ ही जातिगत समीकरण पर भी फोकस रहेगा। तीसरी-चौथी बार के विधायकों पर अधिक नजर रहेगी।

बताया गया कि कैबिनेट में महिलाओं, युवाओं और पुराने दिग्गजों को एडजस्ट करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही लोकसभा सीट के हिसाब से जमावट होगी। इस बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कहा कि कैबिनेट विस्तार का निर्णय शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। सभी को बेसब्री से इंतजार है। वहीं कांग्रेस ने मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर निशाना साधा है।

कैबिनेट विस्तार पर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि इसका निर्णय शीर्ष नेतृत्व करेगा। प्रधानमंत्री पीएम मोदी, अमित शाह समेत सभी नेताओं से सीएम मोहन यादव और हमने मुलाकात की है। भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन मिले, सौजन्य भेंट थी। मंत्रिमंडल का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन यह बात दिल्ली से पूछना चाहिए।

वहीं केंद्र से वित्तीय राशि मिलने पर कहा कि डबल इंजन की सरकार चल रही है, इसलिए प्रदेश में इतना विकास हो रहा है। राज्य के विकास के लिए राशि केंद्र से मिली है। पहले भी मिली थी और आगे भी मिलेगी। संकल्प पत्र को लागू करेंगे। विकास के रास्ते पर प्रदेश को आगे बढ़ाएंगे।

एमपी में कैबिनेट विस्तार में हो रही देरी को लेकर सिसायत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि मंत्रिमंडल के लिए बड़े अनुभवी नेता और नौजवान दोनों कतार में है। इनके बीच तालमेल बैठाना भाजपा का काम है। मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल पर भविष्य टिका हुआ है। पूरा प्रदेश कर्ज में डूबा हुआ है जल्द से जल्द कैबिनेट का विस्तार होना चाहिए। जल्द विभाग बंटे ताकि कामकाज शुरू हो सके। प्रदेश पीछे न जाये यह महत्वपूर्ण है।

बीजेपी प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कैबिनेट का विस्तार कब कैसा होगा यह मुख्यमंत्री तय करेंगे, लेकिन मंत्रिमंडल जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला रहेगा। जिसमें स्वर्णिम और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की झलक देखने को मिलेगी।

आपको बता दें कि क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों में पेंच फंसने की वजह से थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार को पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम मोहन यादव देर रात ही भोपाल लौटे हैं।

Back to top button