पेण्ड्रा-मरवाही

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर जिला-जनपद के चुनाव पर ज्यादा चर्चा और शुभम पेन्द्रो हो गए अधिकृत प्रत्याशी

मरवाही। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस के नेता कांग्रेस के इतिहास पर कम पंचायत चुनाव पर ज्यादा चर्चा करते दिखे। चर्चा ही नहीं जिला और जनपद चुनाव के लिए तैयारी कर रहे नेताओं से फीडबैक लिया जा रहा था। चुनाव प्रचार से लेकर कौन किसका समर्थन करेगा, कैसे जिला पंचायत और जनपद का चुनाव जीतें इस पर ही रणनीति बनती रही।

कांग्रेस के 134 वां स्थापना दिवस मनाया गया। आज मरवाही के कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी का 134 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दुनिया की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। हमें गर्व है कि हम सब उस कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। जिस कांग्रेस पार्टी के सदस्य महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी जैसे विश्व स्तरीय नेता हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति और सिद्धान्तों के बौदलत ही आज भारत ही नहीं बल्कि विश्व में कांग्रेस पार्टी की अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही अकेली ऐसी पार्टी है जो गांधी जी के सिद्धांतों पर चलती है। कांग्रेस पार्टी के कुशल नेतृत्व के कारण ही भारत देश विश्व की महानतम शक्तियों में एक गिनी जा रही है। कांग्रेस पार्टी गांव, गरीबों, आदिवासी, पिछड़ों की हितैषी है। यह पार्टी कुछ धनवानों के हाथों में केंद्रित न रहकर यह गांव गरीबों के हाथों में सत्ता का विकेन्द्रीयकरण रहता है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में रहा जोर……..

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत, जनपद पंचायत व सरपंचों का चुनाव लड़ रहे है कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनका फीडबैक लिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों से जो जनपद व जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे सदस्यों से कहा गया कि सभी मजबूती से चुनाव लड़ें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार के लिए मजबूती से चुनाव प्रचार प्रसार करने को कहा।

युवक कांग्रेस अध्यक्ष शुभम पेन्द्रों को उत्तर मरवाही क्षेत्र क्रमांक 21 से जिला पंचायत के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मरवाही द्वारा कांग्रेस का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया।

उन्होंने कहा कि अभी 3,-4 दिन का समय है। जहाँ एक से अधिक उम्मीदवार हो रहे हैं वहाँ मिल बैठकर अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमें अब मिलजुलकर जनपद व जिला पंचायत के चुनाव में डट जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की क़ि जिला व जनपद के चुनाव में कांग्रेस समर्थक प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताकर उन्होंने विजयी बनाएं। ताकि संगठन व सरकार में मरवाही की पहचान बनी रही।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहन लाल शुक्ला, जिला कांग्रेस महामंत्री नरायण शर्मा, जिला सचिव हरीश राय, सासंद प्रतिनिधि राकेश मासीह, कोषाध्यक्ष अजय राय, सचिव राजेन्द्र ताम्रकार, युवक कांग्रेस अध्यक्ष शुभम पेन्द्रों, बेचू अहिरेश, विशाल सिंह उरेती, बब्बा कवर, मंजू गुप्ता, नारायण श्रीवास, प्रताप सिंह, महिला कांग्रेस के रेखा तिवारी, मालती वाकरे, ओम बति पेन्द्रों, कृष्णा पटेल सहित बड़ी संख्या में मरवाही क्षेत्र के कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button