छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

मरवाही में कांग्रेसजनों ने मनाई इंदिरा गांधी की जयंती ….

मरवाही। आज मरवाही कार्यालय में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गयी और उनके किये कार्य और मॉ भारती के लिये समर्पित उनके जीवन को याद किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं जिन्होंने भारत का नाम पूरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया।

एक समय लेडी आयरन के नाम से उनको जाना जाता था। बैंकों को राष्ट्रीय करण करने जैसा साहसिक फैसला लेने और पृथक बांग्लादेश के गठन और उसके साथ मैत्री और सहयोग संधि करने में सफल होने के बाद बहुत तेजी से राजनीति के आकाश पर छा गईं।

नारायण शर्मा, राकेश मशीह, नारयण श्रीवास, प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने भी अपने उद्बोधन में उनके जीवनकाल और मॉ भारती की उनकी सेवा को बताया।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला महामंत्री नारयण शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राकेश मसीह, जनपद उप अध्यक्ष अजय राय, जिला मंत्री हरीश राय, ब्लाक सचिव राजेन्द्र ताम्रकार, ब्लाक उप अध्यक्ष नारयण श्रीवास, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र बघेल, पिछड़ा ब्लाक अध्यक्ष अनिल साहू, वकील रामावतार मिश्रा, जनपद सदस्य जगदीश केवट, चंगेरी सरपंच सुरेश कुमार कासिम खान आदि उपस्थित थे।

Back to top button