पेण्ड्रा-मरवाही

श्रीमदभागवत महोत्सव 8 फरवरी तक पवन त्रिपाठी के निवास पेंड्रा में

पेंड्रा। श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन  1 फरवरी से 8 फरवरी तक स्थान पुराना बस स्टैंड पेंड्रा के पास स्थित वकील पवन त्रिपाठी के निवास में किया जा रहा है। भागवत कथा  के तीसरे दिन कथावाचक भागवत वक्ता  विदुषी विजया उर्मलिया के मुखार विंद से भागवत का माहत्म्य की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा हमें सच्चे मन से भगवान के चरणों पर ध्यान लगाने एवं सद्गुणों के मार्ग पर चलना सिखाती है।

उन्होंने कहा कि ज्ञान भक्ति और वैराग्य की प्राप्ति तभी संभव होती है जब हम भगवान का गुण गान सच्चे मन से करते हैं और जब भागवत का श्रवण किया जाए। इस भागवत कथा का आयोजन किया गया है। जिसमें बडी संख्या में लोग भागवत कथा का अनुसरण करने पहुंच रहे हैं।

Back to top button