छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

हर्ष छाबरिया जिनके कामकाज पर कायल हैं जिले के लोग ….

जन्मदिन पर मित्रों सहित सफाई में जुटे

 

हर्ष छाबरिया ने बिना किसी सरकारी मदद के शहर के सौंदर्यीकरण का बीड़ा है। हर्ष छाबरिया अपने समाजसेवी कार्यों के लिए अपनी अलग छाप छोड़ रहे हैं। युवाओं में लोकप्रिय हर्ष सार्वजनिक कार्यों में बढ़-चढ़कर तो हिस्सा ले ही रहे हैं इसके साथ ही धार्मिक व सामाजिक कार्यों में भी वे गहरी रुचि लेते हैं।

हर्ष छाबरिया ने पेंड्रा के दुर्गा सरोवर का सौंदर्यीकरण का जिम्मा आज से चार साल पहले उठाया था। आज से चार वर्ष पूर्व यह जिले के शराबियों, जुआड़ियों व असामाजिक तत्त्वों का अड्डा हुआ करता था। जहां शहर के कूड़ा करकट व गन्दगी का ढेर रहा करता था। आज हर्ष व उनकी टीम के मेहनत से यहां की छटा देखते ही बनती है। साफ़ सफाई के साथ ही इसका रंग रोगन भी कर दिया गया है।

हर्ष छाबरिया पेंड्रा नया बस स्टैंड के पास स्थित मुक्तिधाम का रंग रोगन व पुताई कर रहे हैं और मुक्तिधाम के जीर्णशीर्ण पड़े शेडों का भी सौंदर्यीकरण का जिम्मा लिए हुए हैं। इस मुक्तिधाम का काम कुछ दिनों में ही पूर्ण कर लिया जाएगा। हालांकि इस मुक्तिधाम के लिए शहर के 15 सदस्यी समिति बनी हुई है। फिर भी हर्ष छाबरिया इसमे में अपनी सहभागिता जोर शोर से निभा रहे हैं।

आज अपने जन्मदिन के अवसर पर भी वे पेंड्रा में अपनी टीम के साथ दुर्गा सरोवर व मुक्तिधाम के रंग रोगन में ही व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि पेंड्रा शहर का जनभागीदारी के माध्यम से काम करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। आने वाले दिनों में कुछ और स्थलों के सौंदर्यीकरण किया जावेगा।

उनके  साथ वीरेंद्र मिश्रा, संतोष साहू, द्वारिका गौतम, हेमन्त राव बाघे, नवीन विश्वकर्मा, वीरेंद्र पंजाबी, दलबीर पवार, प्रकाश केशरवानी, मयूर ताम्रकार, सुनील करकेलिया, जिन्दे जैसे दर्जनों युवाओं का सहयोग रहता है।

Back to top button