मध्य प्रदेश

कांग्रेस के आरोप पर मंत्री का जवाब : कांग्रेस के आरोप पर मंत्री का जवाब

मंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह बोले कांग्रेस ने लगाए तथ्यहीन आरोप, घोषित है संपत्ति

भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों को इलेक्शन इवेंट और सच्चाई से परे बताया है। सिंह ने कहा मेरी सारी चल-अचल संपत्ति पैतृक तथा घोषित है। पैतृक भूमि पर बैंकों से लोन लेकर निर्मित की गई संपत्ति को लेकर कांग्रेस भ्रमित कर रही है। कांग्रेस के जिन नेताओं ने मुझ पर तथ्यहीन आरोप लगाए हैं, उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराएंगे।
सिंह का कहना है कि मेरी पैतृक संपत्ति को भी कांग्रेस नेताओं ने मेरी स्वअर्जित बताते हुए झूठे लांछन लगाए हैं। उन्होंने कहा हमारे परिवार के पास पीढिय़ों से करीब 1200 एकड़ जमीन थी। ये अधिकांश क्षेत्र सागर शहर से लगे हुए थे, शहरी क्षेत्र बढऩे से इन जमीनों की कीमत भी बढ़ गई। अब इन जमीनों का आंकलन बढ़ गया तो मैं या मेरा परिवार इसके लिए दोषी कहां से हो गया। सिंह ने कहाकि मेरे द्वारा हर वर्ष दिए जाने वाले आयकर रिटर्न और चुनावों के समय दिए गए घोषणा पत्रों के आधार पर ही कांग्रेस ने मेरी संपत्ति का आंकलन किया है और उसकी वर्तमान कीमत बताते हुए मात्र अपने मंसूबों को पूरा किया है। होटल का निर्माण वर्ष 2002 में किया गया था, जो कि मेरी पैतृक भूमि पर बनाई गई है। होटल, आवास, दुग्ध डेयरी के निर्माण के लिए समय—समय पर हमने 42 करोड़ 45 लाख 86 हजार रुपए का लोन विभिन्न बैंकों से लिया है। सिंह ने कहाकि उनके पिता ने मंदिर निर्माण के लिए 25 एकड़ जमीन दान में दी है, जिसका वर्तमान बाजार मूल्य रुपए 500 करोड़ से अधिक है।

केके मिश्रा बोले – भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहे मंत्री भूपेंद्र सिंह

केके मिश्रा बोले  भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल रहे मंत्री भूपेंद्र सिंह…

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने महाकाल लोक में हुए घोटाले और भ्रष्टाचार को लेकर नगरीय प्रशासन विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा दी गई सफाई को सिरे से खारिज किया है। मिश्रा ने कहा कि अपने महापापों का ठीकरा कांग्रेस पर थोपना सरकार का शगल बन चुका है। उन्होंने कहा कि बेहतर यही होता कि नगरीय प्रशासन विकास मंत्री होने के नाते वे धार्मिक आस्थाओं के देश के सबसे बड़ेे महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार को नैतिकता और जिम्मेदारी के साथ स्वीकारते और उसकी जांच होने तक अपना पद त्याग देते। बचाव की मुद्रा में प्रकट होकर उन्होंने अपरोक्ष रूप से इस अपराध में अपनी मौजूदगी को स्वीकार किया है। मिश्रा ने कहा कि गत संपन्न सिंहस्थ में भी करोड़ों रुपयों का भ्रष्टाचार हुआ था और उस वक्त भी सिंहस्थ के प्रभारी मप्र शासन के मंत्री भूपेंद्र सिंह ही थे। क्या कारण है कि इस तरह के महाभ्रष्टाचार उन्हीं की सरपरस्ती में होते हैं और उनके ऊपर किसकी सरपरस्ती है।

Back to top button