मध्य प्रदेश

फिर हुई मानवता शर्मशार… अब श्योपुर के किरपुरा में गाय के पैर बांधकर जिंदा जलाया

ग्रामीणों में भारी आक्रोश, पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की

श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर में गाय के पैर बांधकर जिंदा जलाकर मारने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मानवता को शर्मसार करने वाली यह वीभत्स घटना श्योपुर जिले की ग्राम पंचायत माखना खेड़ली के ग्राम किरपुरा की है। सूचना के बाद देहात पुलिस और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों ने जहां गाय का इलाज शुरू किया, वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में तीव्र आक्रोश है।
मामले का खुलासा तब हुआ, जब किरपुरा का एक किसान अपने सरसों के खेत में पानी देने पहुंचा तो सरसों के खेत मे गाय के पैर बंधे हुए अधजली हालत में पाया। गाय अधजली हालत में भी जिंदा थी। गाय को इस हालत में देख किसान ने अन्य ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में गाय को जिंदा जलाने की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गयी और देखते ही देखते सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ लग गई। निरीह गाय को तड़पता देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इसी बीच देहात पुलिस और पशु चिकित्सक भी मौके पर पहुंच गए। पशु चिकित्सकों ने तुरंत ही गाय का इलाज प्रारम्भ कर दिया, वहीं पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर पंचनामा तैयार कर जांच शुरू कर दी है। वही अधजली गाय का इलाज पशु चिकित्सको द्वारा किया जा रहा है जहा ग्रामीणों की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा मौके पर ही पंचनामा बना कर अज्ञात अपराधीयो की तलाश की जारही है।
इनका कहना है…
इस संबंध में श्योपुर देहात थाना के एससआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आज ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि एक गाय जली और घायल अवस्था में खेत पर डली हुई है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया है। डॉक्टरों ने घायल गाय का इलाज शुरू कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है, जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, श्योपुर पशु चिकित्सालय चिकित्सक का कहना है कि मौके पर जली हुई स्थिति में अधजली अवस्था में मिली है। गाय की बॉडी पर घाव पाए गए हैं। गाय का इलाज कर दिया गया है। उसका इलाज आगे रेग्युलर किया जाएगा।

Back to top button