बिलासपुर
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा- पंचायत चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित
बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने मुंगेली जिला में त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में हमारे पक्ष में वातावरण बेहतर है और हमारी जीत निश्चत है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर असफल है। शराबबंदी से लेकर धान खरीदी को लेकर जो बातें कांग्रेस सरकार ने की थी उसमें असफल है। इसे लेकर व्यापक जनआक्रोश है।
उन्होंने मुंगेली जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 12 व सल्फा, मोहभट्टा, सरगांव के ग्राम पेंडी व हिन्छापुर में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी महेश्वरी गोविंद साहू, कैलाश सिंह ठाकुर, नरेन्द्र शर्मा, रविन्द्र कुमार परमानंद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।