पेण्ड्रा-मरवाही

भाजपा नेता नीरज जैन के फेसबुक पर शरद गुप्ता को भावी नगर पंचायत उपाध्यक्ष बताने से बवाल

पेण्ड्रा। भाजपा के पूर्व पेण्ड्रा मण्डल अध्यक्ष और शहर के दिग्गज भाजपा नेता नीरज जैन के फेसबुक पोस्ट पर बवाल मच गया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में स्थानीय विजयी भाजपा पार्षद शरद गुप्ता को नगर पंचायत पेण्ड्रा का भावी उपाध्यक्ष से संबोधित करते हुऐ उन्हें जीत की बधाई दी। उनके इस फेसबुक पोस्ट से जहाँ भाजपा नेताओं व पार्षदों में खलबली मची हुई है तो वहीं राजनीति के जानकार इसे दूरगामी राजनैतिक परिणाम बता रहे हैं।

नीरज जैन के इस फेसबुक पोस्ट से चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और ये कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा का किसी दल से आंतरिक समझौता तो नहीं हो गया है, जिसमें उपाध्यक्ष का पद स्वयं के लिये रखते हुये अध्यक्ष का पद वह किसी अन्य पार्टी को देने के नाम से राजी हो गये हैं।

अगर ऐसा है तो सबके जहन में ऐसी बात आयेगी ही कि आखिर वो कौन सा दल अथवा व्यक्ति है जिसके साथ भाजपा का आंतरिक समझौता होने जा रहा है। इस बारे में जब नीरज जैन से बात की गई तो उन्होंने कहा कि भाजपा अपने दम पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों बनाएंगे।

बरहाल अध्यक्ष कौन होगा ये तो वे नहीं बता पाये पर उपाध्यक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शरद गुप्ता ही पेण्ड्रा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष होंगे।

नीरज जैन के उक्त पोस्ट के बारे में जब दिग्गज भाजपा नेता व पार्टी के पार्षद राकेश चतुर्वेदी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नीरज जैन का इस प्रकार का पोस्ट डालना गलत है। ये उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है पार्टी का नहीं। पार्टी जिसको तय करेगी वहीं उपाध्यक्ष होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पेण्ड्रा नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों ही भाजपा का होगा।

Back to top button