छत्तीसगढ़पेण्ड्रा-मरवाही

अमन शर्मा बने युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

पेंड्रा। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर अमन शर्मा की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति पर कांग्रेस के सभी वर्ग के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कांग्रेस सेवादल में अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पहले हो चुकी थी, अब युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति हुई है। जिले में लगातार सक्रिय रहने वाले अमन शर्मा युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

कांग्रेस नेताओं को यह उम्मीद है कि इस नियुक्ति से मरवाही में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस को लाभ होगा। अमन को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदाय महंत के खेमे से माना जाता है। यहां पर सभी नियुक्तियां डॉ महंत के पसंद से ही हुई है।

इस नियुक्ति पर कांग्रेस नेता उत्तम वासुदेव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता, कांग्रेस नेता गुलाब राज, प्रमोद परस्ते, अजित श्याम, प्रताप सिंह मरवी, अजय राय, नारायण शर्मा, रमेश साहू, अशोक शर्मा, घनश्याम सिंह,  प्रशांत श्रीवास, राकेस मसीह सहित कांग्रेस के सभी नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Back to top button