बिलासपुर
bilaspur news
-
इजराइल की अत्याधुनिक सिंचाई पद्धतियों से प्रदेश के 95,159 किसानों को मिल रहा लाभ, ड्रिप और स्प्रिंकलर से छोटे किसानों को मिल रही भरपूर आमदनी ….
कोरबा। छत्तीसगढ़़ में किसानों को सूक्ष्म सिंचाई योजना को अपनाने के लिए भरपूर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग की इस योजना से राज्य में 95,159 किसानों को इसका लाभ दिया जा चुका है। योजना में लघु एवं सीमांत किसानों को 55 प्रतिशत तथा अन्य किसानों को 45 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। राज्य में उद्यानिकी फसलों के अंतर्गत लगभग 1,14,614 हेक्टेयर में ड्रिप एवं स्प्रिंकलर पद्धति के…
-
मिक्सर मशीन हटाते वक्त करंट की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल …
बिलासपुर। खम्हरिया गांव में CC रोड निर्माण का काम पंचायत की तरफ से चल रहा है। रोज की तरह यहां शनिवार को भी मजदूर काम करने आए थे। शाम के वक्त मिक्सर मशीन को एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। तभी रोड पार करने के दौरान मशीन तार से टकरा गई। जिसके चलते जितने मजदूरों ने मशीन को पकड़ा था। वो सभी झुलस गए। सक्ती जिले…
-
नौकरी का झांसा देकर युवक से अप्राकृतिक संबंध बनाया, पैसे भी लिए ….
अंबिकापुर । अंबिकापुर में एक युवक से अप्राकृतिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी उसे बहाने से होटल ले गया था। वहां उसने युवक को नौकरी लगवाने का झांसा भी दिया। उससे पैसे भी ले लिए। बाद में उसे पूरी रात कमरे में बंधक बनाए रखा। फिर खुद उसे छोड़ने गया। तब जाकर पूरा मामला सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। उत्तर प्रदेश के बभनी…
-
पहली पत्नी की मौत हुई, दूसरी छोड़कर गई; काम के बहाने निकला और बेटी के सामने पिता ने लगाई फांसी …
अंबिकापुर। मूल रूप से जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सामरबार का रहने वाला रामदेव कोरवा(30) घर का खर्चा चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता था। बताया गया है कि उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहले पत्नी से ही उसे 5 साल की बेटी है। उसकी मौत के बाद उसने दूसरी महिला से शादी की। मगर दूसरी पत्नी कुछ दिन पहले उसे छोड़कर चले गई थी।…
-
बाघ ने युवक को पंजे में दबाए रखा; खुद को बचाने ग्रामीणों ने टाइगर पर कुल्हाड़ी से किया वार, 2 की मौत, एक घायल ….
अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में बाघ का आतंक लगातार जारी है। इस बार बाघ ने सूरजपुर जिले में 3 लोगों पर हमला कर दिया। जिससे 2 की मौत और एक युवक घायल हुआ है। हमला करने के बाद उसने एक को तो अपने पंजे में दबाए रखा था। जिसके चलते मौके पर उसने दम तोड़ दिया। वहीं मृतक के साथ मौजूद 2 अन्य युवकों ने बाघ पर कुल्हाड़ी से वार किया…
-
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसानों के हित में बड़ी घोषणा, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा से बिलासपुर जिले के किसान हुए गदगद …
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए किसानों से समर्थन मूल्य पर अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की जगह 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा की गयी है। धान खरीदी की मात्रा 15 से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ किए जाने के फैसले बिलासपुर जिले के किसान गदगद हैं। उन्होंने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अब अतिरिक्त धान को औने-पौने दाम…
-
मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल, दर्द से कराहती महिला को देख वार्ड बॉय का दायित्व निभाया कलेक्टर कलेक्टर पी एस ध्रुव ने …
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। मरीज को अस्पताल के वार्ड तक पहुंचाते हुए यह कोई वार्ड ब्वाय नहीं जिले के ’कलेक्टर पी एस ध्रुव’ है। शुक्रवार को अस्पताल के औचक निरीक्षण पर खड़गवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। कलेक्टर की नजर जब अस्तपाल के बाहर दर्द से कराहती हुई महिला देव कुंवर उम्र 50 वर्ष ग्राम जरौंधा निवासी पर पड़ी, तो कलेक्टर मानवीयता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करने खुद को न रोक पाए।…
-
दिव्यांग बच्चों ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट, बिलासपुर एयरपोर्ट और कानन पेंडारी का किया शैक्षणिक भ्रमण ….
बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा परियेाजना अंतर्गत जिले के 45 दिव्यांग बच्चों ने हाईकोर्ट, चकरभाठा एयरपोर्ट, कानन पेंडारी का बड़े उत्साह के साथ शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सर्वप्रथम बिलासपुर हाईकोर्ट का अवलोकन कराया गया। बच्चों ने न्यायमूर्ति व्यास और न्यायमूर्ति चंदेल जी के कोर्ट में सुनवाई प्रक्रिया का अवलोकन एडिशनल रजिस्टार कुजूर जी एवं नीरज शर्मा के मार्गदर्शन में किया। बच्चों…
-
कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने अकलतरा नगरीय क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्र, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, सड़क निर्माण व वाटर ट्रिटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण ….
जांजगीर-चांपा । कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा लगातार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगरीय निकायों का निरीक्षण कर शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कलेक्टर द्वारा अकलतरा नगरीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, पोषण पुनर्वास केन्द्र, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, इंदिरा उद्यान, नगर पालिका परिषद कार्यालय अकलतरा,…
-
शिवरीनारायण प्रेस क्लब के सदस्यों ने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात …
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल के नेतृत्व में शिवरीनारायण प्रेस क्लब के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंट कर प्रेस क्लब भवन निर्माण हेतु राशि स्वीकृत करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बघेल ने शिवरीनारायण में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान…
-
पर्यटन बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय और सूचना केन्द्र का शुभारंभ …
बिलासपुर। राज्य में पर्यटन की अपार संभावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के कार्य विस्तार के लिए बिलासपुर क्षेत्रीय कार्यालय सह पर्यटक सूचना केन्द्र से प्रदेश भर के पर्यटन मंडल द्वारा संचालित होटल मोटल रिसोर्ट आरक्षण, पर्यटन संबंधी समस्त जानकारी, छत्तीसगढ़ पर्यटन के प्रचार-प्रसार एवं बिलासपुर संभाग के पर्यटन उत्पादों को शामिल कर पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा। बिलासपुर संभाग में पर्यटन को बढ़ावा देने…
-
पर्यटन विकास संबंधी कार्यों का हुआ भूमिपूजन: खूंटाघाट के द्वीप का होगा सौंदर्यीकरण, बगीचा, ग्लास हाउस एवं रेस्टारेंट का किया जाएगा निर्माण …
बिलासपुर । प्रदेश में जल पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज बिलासपुर जिले के खूंटाघाट जलाशय के (आईलैण्ड) द्वीप में ग्लास हाउस रेस्टारेंट, पर्यटन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर महापौर रामशरण यादव, छ.ग. टूरिज्म बोर्ड उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। पर्यटन मंडल अध्यक्ष ने बताया…
-
बिलासपुर के ग्राम सोंड्रा में मिली पांडुवंशी काल की प्राचीन बुद्ध प्रतिमा …
बिलासपुर। रायपुर से बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सोंड्रा में गृह निर्माण के लिए किये जा रहे उत्खनन कार्य के दौरान पांडुवंशी काल की प्राचीन बुद्ध प्रतिमा सहित अन्य पुरातात्विक प्रतिमाएं मिलने से गांव में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब है कि ग्राम सोंड्रा में दिलेन्द्र बंछोर द्वारा गृह निर्माण हेतु किए जाने वाले उत्खनन कार्य के दौरान बुद्ध की प्रतिमा प्राप्त हुई है। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुरातत्त्व,…
-
मनरेगा से बिलासपुर की बारात बाई की बंजर भूमि को मिला नया जीवन, डबरी में मछली पालन कर कमा रहीं भारी मुनाफा …
बिलासपुर। श्रीमती बारात बाई ने बताया कि एक बंजर भूमि के लिए पानी अमृत के समान होता है। गांवों के अधिकांश ग्रामीण सिंचाई के लिए बारिश के पानी पर ही निर्भर रहते है। राज्य सरकार द्वारा मनरेगा के तहत किसानों के भूमि पर डबरी निर्माण करके जल संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर जन-जीवन में सुधार लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि के नाम पर…
-
छ.ग. की महिलाओं को अपराध से बचने के बारे में दिया गया प्रशिक्षण: डॉ. किरणमयी नायक
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा आज यहां स्व. लखीराम ऑडिटोरियम में महिलाओं के लिए संभाग स्तरीय विधिक जागरूकता प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मानव तस्करी, सायबर क्राइम और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के विभिन्न पहलूओं पर बारीकी से जानकारी दी गयी। कार्यशाला में महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक ने कहा कि महिलाओं को हमेशा अन्याय का विरोध करना चाहिए। इससे उनकी…
-
मनरेगा से बने कुएं से खेती कर बढ़ाया सेमरिया के किसानों का मुनाफा, धान के अलावा सब्जियों की कर रहे खेती …
बिलासपुर । सेमरिया के किसान विजय कुमार बताते हैं कि उनके पास 3 एकड़ कृषि भूमि है। बरसाती पानी पर निर्भर रहते हुए केवल धान की खेती किया करते थे। कम बारिश के कारण धान की पैदावार पर भी फर्क पड़ता था। 3 एकड़ की भूमि पर केवल 15 से 20 क्विंटल धान की पैदावार हो पाती थी। आय का कोई और साधन नहीं था, जिससे परिवार का गुजारा जैसे-तैसे…
-
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ने चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण …
रायपुर। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज अटल विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति एडीएन वाजपेयी ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल हरिचंदन को कुलपति एडीएन वाजपेयी ने विश्वविद्यालय के विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
-
ऐतिहासिक-पुरातात्विक व प्राचीन बुद्ध विहार सिरपुर पहुंचे सांसद राहुल व प्रियंका गांधी, विश्व प्रसिद्ध बुद्ध विहार का किया दर्शन …
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सांसद राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर का भ्रमण किया। उत्खनन में यहाँ पर प्राचीन बौद्ध मठ पाये गये हैं। यह स्थल वैष्णव, शैव, जैन और बौद्ध संस्कृतियों का केन्द्र रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी,…
-
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद राहुल गांधी ने महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर बौद्ध विहार का किया भ्रमण …
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं सांसद राहुल गांधी ने आज महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व के स्थल सिरपुर भ्रमण के दौरान वहां बौद्ध विहार के समीप रहने वाले लेखराम पटेल सहित उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की। उन्होंने पटेल सहित उनके परिवार के लोगों और रिश्तेदारों को वैवाहिक समारोह के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। लेखराम पटेल के घर उनके अनुज के विवाह के उपलक्ष्य…
-
रेलवे टिकट काउंटर की गलत डिजाइन यात्रियों के लिए बनी मुसीबत, रेलकर्मियों तक नहीं पहुंच पाती सामने वालों की बात …
बिलासपुर। जोनल स्टेशन स्थित जनरल टिकट काउंटर (यूटीएस) जहां से यात्री बोलते हैं (होल) का साइज काफी छोटा है। यह समस्या यात्री व रेलकर्मी दोनों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इसकी वजह से कर्मचारी ठीक से यात्रियों की बात सुन नहीं पाते और अक्सर गलत टिकट जारी कर देते हैं। इसकी वजह से विवाद की स्थिति निर्मात होती रहती हैं। जब से ट्रेनों के जनरल कोच का रिजर्वेशन बंद…
-
बिलासपुर में रविवार को रही तेज धूप, मौसम शुष्क, घरों से निकले कूलर व पंखे ….
बिलासपुर। शहर में धूप का असर पिछले दो दिनों से तेज है। रविवार को भी यह स्थिति बनी रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ा, लेकिन गर्मी अधिक महसूस हुई। दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक छत्तीसगढ़ में उत्तर-पश्चिम हवा के साथ अब पूर्वी हवा चलने लगी है। इसके कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। घरों में…
-
शिशु संरक्षण पखवाड़ा 28 से, प्रत्येक मंगलवार-शुक्रवार को दी जाएगी विटामिन ए व आयरन की खुराक…
बिलासपुर। जिले में शिशु संरक्षण पखवाड़े का शुभारंभ 28 फरवरी से किया जा रहा है। शिशु संरक्षण पखवाड़ा जिले के सभी विकासखंड में एक साथ संचालित होगा। इसके लिए सभी सेक्टर पर्यवेक्षक, सभी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें छह माह से पांच साल तक के 90 हजार से ज्यादा बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलाई जाएगी। वहीं 50 हजार से…
-
10 हजार बुजुर्गों का एक साथ हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण देने मूल्यांकन शिविर …
बिलासपुर । समाज कल्याण विभाग द्वारा शासकीय ई. राघवेंद्र राव विज्ञान महाविद्यालय के मैदान में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण देने मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इस मूल्यांकन शिविर में बिलासपुर संभाग के लगभग दस हजार से ज्यादा वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। शिविर में दांतों की जांच, आंखों का परीक्षण, नाक कान गला की जांच, अस्थि बाधितों वरिष्ठजनों का परीक्षण, आयुर्वेदिक चिकित्सा व मेडिकल आफिसर की उपस्थिति में परीक्षण…
-
सातवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की कैद, अर्थदंड का आदेश भी ..
बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के रहने वाली 12 वर्षीय लड़की कक्षा सातवीं में पढ़ती थी। नौ सितंबर 2021 की शाम पीड़िता अपने बड़े पिता के घर घूमने गई थी। कुछ समय बाद पीड़िता बिना किसी को बताए वापस चली गई। रात 8.30 बजे पीड़िता अपने घर नहीं आई। तब पीड़िता के पिता अपने बड़े भाई को फोन कर पूछा। स्वजन ने बताया कि पीड़िता घर आई थी, लेकिन किसी भी…
-
पर्यटकों का सबसे प्यारा खोडरी की लक्ष्मणधारा, जल, जंगल, चट्टान के बीच आकर्षित करता है सुंदर झरना …
बिलासपुर। बिलासपुर जिला मुख्यालय से 90 मिलोमीटर की दूरी पर खोडरी रेलवे स्टेशन है। यह गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का एक सुंदर पर्यटन स्थल है। यहां पर्यटकों को एक सुंदर झरना देखने को मिलता है। प्रकृति की अनुपम छटा और विशिष्ट पहचान लिए इस झरने को लक्ष्मणधारा के नाम से जाना जाता है। यहां चट्टानों के बीच बहती हुई अरपा नदी का जल मन को और भी ललचा देता है। वैसे तो…