इकोनॉमी

अर्थशास्त्र

  • पहली पाठशाला … .

    कोई पूजे काकर पाथर कोई मधुशाला है मेरी खातिर माँ ही मेरी मंदिर और शिवाला है   मोल नहीं मां की ममता का उसका कोई तोड़ नहीं ईश्वर की कृतियों में अब तक माँ ही सबसे आला है   माँ ही जन्नत माँ ही खुशबू मां घर की रौनक होती मां से ही होता घर घर में हर दिन नया उजाला है   कौन तुम्हारा पालन हारा किसने जीवन दान…

  • समझ ना पायी …

      कौन है अपना कौन पराया समझ ना पायी पल पल धोखा खाया मैंने फिर भी किसी को छोड़ ना पायी…   पता होता है दुख ही मिलना है फिर भी ना जाने दिल मेरा क्यूँ तड़पता रहता है सबको अपना मान कर   ऐसे ऐसे लोगों ने भी दर्द दिया हैं मुझे जिनका मैंने कभी बुरा ना चाहा सभझ न पायी ऐसा क्यों हो रहा है…   अकेली बैठ…

  • स्पंदन कला एवं साहित्य संस्थान ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस …

    स्वतंत्र भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री राजीव गांधी जी की 21 मई 1991 को हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद प्रत्येक साल 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में हम मनाते चले आ रहे है ,  स्पंदन कला एवं साहित्य संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा भी पूर्व प्रधानमंत्री जी को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित यह कार्यक्रम आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया ।  कवयित्री लीशा पटेल जी के शानदार संचालन…

  • ये रौद्र रूप …

    लोकतंत्र व परम्परा संस्कृति रीतिरिवाज सब पर भारी पड़ गया कोविड का हमला आज चुनावी हो रैलियाँ चाहे कुंभ स्नान नवरात्रे हों मातृ के होये चाहे रमजान कोरोना के कहर का बिगुल बजा चहुँ और वैक्सीन के आ जाने पर भी घटा नहीं है जोर महामारी बढ़ने लगी सुरसा वदन समान जीवन के हर पहलू का कर दिया काम तमाम पता नहीं इस कोरोना की कब रुक पाए चाल दुनियाँ…

  • आज का भारत …

      जहाँ कभी पुष्प वाटिका हुआ करती थी, वहाँ आज लाशों का अंबार लगा हुआ है ,   जो जमीन कभी सोने की चिड़िया होती थी , वहाँ आज लाशों का विछावन बिछा है ,   जो कभी विश्व का भाग्य विधाता हुआ करता था , वो आज भिखारी बना घुमाता है ,   जहाँ कभी मंदिरों में मेले लगते थे , आज वहाँ शमशानों पर मेले लगते है ,…

  • ईश्वर के दो पद चिन्ह …

      राख से फिर आग बनने में क्या पता तुमने ख़ुद को कितना सुलगाया होगा, कितने लोगों ने हवा फूँकनी से और कितने लोगों ने शब्दों के शोलों से इसे ज्वालामुखी बनाया होगा । आज तुम चुप हो क्या हार मान ली हालात से दोष दे रही हो तन्त्र को, सरकार को या फिर उस अनदेखी शक्ति को मेरे साथ ही ऐसा क्यों सोचती होगी फिर सँभालती होगी अपने मन…

  • दुपट्टा …

      मैं मुश्किल से सम्भालती हूँ ये दुपट्टा तेज हवाओं में बमुश्किल से दुपट्टा तुम यादों को मेरी सम्भालों दुपट्टे सा यादों में हर मुमकिन मेरा दुपट्टा सा।   तेरे नाम के लिए ही पहना ये दुपट्टा तेरे लिए ही हैं लगाया आज ये दुपट्टा तुमने ही कहा था किसी रोज मुझसे कि लाल रंग का भाता हैं तुम्हें दुपट्टा।   आज देखो हवा में लहराया मेरा दुपट्टा बारिशों में…

  • शहर अनलॉक जरूर हुआ है पर ..\’आप \’ ?? सोचिएगा …

    कोविड 19 के केस कम हो रहे हैं। प्रशासन ने लॉकडाउन हटा दिया है और फिर से वही बेकाबू भीड़, गाड़ियों की रफ्तार, जाम और बिना मास्क के आजादी महसूस करते लोग .. सचमुच मैं सोचने पर विवश हो गई कि साल भर से अधिक समय हो गया है ..हम बातें तो बहुत बड़ी बड़ी करते हैं कि ऐसा लग रहा है हम सतयुग में आ गए, हमने घर में…

  • देखा है मैंने कभी …

      देखा है मैंने कभी वो, प्यारा सा खलिहान, जहां झूमते थे हर तरफ, पेड़ों के बगान, अब हर तरफ हो रहा, विरान ही विरान, वो जमी है अब बंजर, वहां है हर तरफ अब, मकान ही मकान, तड़प उठी जमीं सारी, उगल रहा अब आग आसमान, मचल रहा दिल मेरा  पाने को, वही शीतल सी पीपल की छांव, वो उपवन रंगीले जो थी हमारी जान, प्रकृति की निशा को,…

  • मृत्यु का अमृत भाव _

    यह जीवन मूल रूप में अमरता की ही यात्रा है। जीवन को यदि सरलतम ढंग से कहा जाय तो यहीं कहेंगे कि यह वह अवस्था है जिसमें जीवित होने का भाव होता है। इस भाव के अन्तरगत प्राणी अपनी इन्द्रियों द्वारा विभिन्न व्यवहार करता है। उपनिषद का यह सूत्र कहता है कि हमे मृत्यु से अमरता की ओर ले चलो। यह पूरा सूत्र नही हैं। इसके पूर्व सूत्र कहता है…

  • कर्मों का प्रतिकार है …

    जीवन कुछ नहीं, सिर्फ कर्मों का प्रतिकार है! जो करोगे औरों के संग, वापसी स्वीकार है!!   यदि तुम लेते हाल सरोकार, जग लेता हाल फिलहाल है! यदि तुम मौन रहे जग से, तो शून्य निज मन-द्वार है!! यदि लुटाते स्नेह-सुधा तो, सिक्त होता निज मन-संसार है! यदि भेंट प्रेम का भेजो, सुख पाता निज हृदय-द्वार है!! जीवन कुछ और नहीं, सिर्फ कर्मों का प्रतिकार है! जो करोगे औरों के…

  • 20 फैसला …

    (लघुकथा) प्रतिभा ने जैसे ही केपीटल बस को देखा बस धीरे हो गई। मयंक ने अपना बैग उठाया और वो उस पर बैठ गई। आज प्रतिभा ने फैसला ले लिया था कि वह उस से शादी के लिए हाँ कह देगी। क्योंकि पिछले चार-पाँच माह में अनाथ प्रतिभा ने देखा था। मयंक बहुत ही नेक इनसान है मगर वो हमेशा खोया, खोया रहता है। लेकिन एक बात उसने नोटिस कर…

  • वजूद …

      तुम पुरुष / तुम सभी कुछ मैं औरत / मैं कुछ भी नहीं तुम जन्मे /तुम्हारे अपने सब मैं पराई / माँ -बाप के लिए मैं गैर / सास -ससुर के लिए मेरा घर / कहीं नहीं मेरा अपना / कोई नहीं तुम पुरुष / सारी दुनिया तुम्हारी मैं क्या ? मेरा कुछ वजूद नहीं ?   पुरुष हो तुम / तो क्या ? मैं कठपुतली तो नहीं |…

  • अबोध …

    कुछ हल हुए, कुछ छूट गए जीवन के प्रश्न। कुछ उत्तर लिखे, कुछ रह गए अनुत्तरित। करके अनेक प्रयत्न। जीवन भर रहा अबोध बालक, ना व्यावहारिक हुआ, ना हो सका मगन। एक जंग ही चलती रही सबसे, न लगा सका, मन की लगन। मुझे मिटाने की साजिश में, होता रहा दमन। उसकी नज़र बनी रही मुझ पर खड़े करता रहा रोज़ नए नए प्रश्न। मेरी आदत जान ली उसने नहीं…

  • नारद जी जिनके संवाद में रही लोकमंगल की भावना …

    नारद जयंती (27 मई) पर विशेष   प्रो. संजय द्विवदी । ब्रम्हर्षि नारद लोकमंगल के लिए संचार करने वाले देवता के रूप में हमारे सभी पौराणिक ग्रंथों में एक अनिवार्य उपस्थिति हैं। वे तीनों लोकों में भ्रमण करते हुए जो कुछ करते और कहते हैं, वह इतिहास में दर्ज है। इसी के साथ उनकी गंभीर प्रस्तुति ‘नारद भक्ति सूक्ति’ में प्रकट होती है, जिसकी व्याख्या अनेक आधुनिक विद्वानों ने भी की है। नारद…

  • क्यों है कुदरत खफ़ा? …

      चलो मन को कुछ शांत कर लें। रात से कुछ बात कर लें। कुछ अपनी कह लें। कुछ उसकी सुन लें। कुदरत का कोई तो नियम होगा। दिन रात का कोई तो अनुपात होगा। रात की यूं कैसे मनमानी चलेगी। सूरज को रोक खुद कैसे आगे बढ़ेगी?   चलो सूरज से कुछ बात कर लें। कुछ अपनी कह लें, कुछ उसकी सुन लें। रात से क्या कोई करार किया…

  • मुस्कुराते रहिए …

    संयम समरस संगम सहस साथ जीवन का देखकर मुस्कुरा देना हथियार जीवन का नमी अंदर सहेज हरियाली खिलखिला उठती सत्ताईस नक्षत्रों सा चक्र घूमा वैवाहिक जीवन का   सुनती रही गीतकार शैलेन्द्र और बोल हैं लता के एक दिन आयी एक ऐसी ही घड़ी कुछ बता के सच हुआ साबित फिल्मी नाम जीवन में उतर आया सत्ताईस वर्ष पहले लग्न हुआ शैलेन्द्र और लता के!   ©लता प्रासर, पटना, बिहार …

  • प्रेम का मोल …

      त्याग और प्रेम यह है मानवता के दो हथियार मानव जीवन सफल बनाता त्याग और प्रेम का हथियार ll   त्याग उदाहरण बहुत आया है राम ने त्यागा अपना राजपाट पिता आज्ञा पालन कर त्याग दिया अपना सिंहासन आप ll   त्याग दिखाया गंगा पुत्र ने माना अपना धर्म प्रधान जन्मभूमि की रक्षा करते खाए अपने तन पर बाणा ll   त्याग की परिभाषा निराली दधीचि करें अपने तन…

  • घर की शोभा बेटियां …

    लक्ष्मी आईं है, लेके खुशियां द्वार, हमारे घर बेटी हुईं! लक्ष्मी आईं है, लेके खुशियां अपार, हमारे घर बेटी हुईं!   हुआ है मेरा आंगन गुलो गुलजार, हमारे घर बेटी हुईं! लक्ष्मी आईं है लेके खुशियां हजार, हमारे घर बेटी हुईं   बेटों जैसा बेटी को मानो, इन दोनों में भेद ना जानो, बेटी करती दो कुलों को उजियार, हमारे घर बेटी हुईं!   मात पिता के बेटी से भी…

  • अकड़ …

    (लघु कथा) मैंने उससे पूछा -“तुम में इतनी अकड़ का क्या कारण है ? वह अकड़ गया। ज़ोर -ज़ोर से बोलने लगा। मैंने फिर पूछा -“ इतना पढ़े -लिखे भी नहीं हो कि तुम्हें अपने ज्ञान का घमण्ड है। ” उसने मुझे ऐसे देखा जैसे कच्चा खा जाएगा और मेरे अवगुण गिनाने लगा। मैंने भी ढीठ बन कर पूछा -“जीवन में कोई मुक़ाम भी हासिल नहीं किया कि उसका ही…

Back to top button